411 REFERENCE · Wikipedia
दाएं- और बाएं हाथ का यातायात
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|upright=1.8|हाथ के अनुसार दुनिया के देशों में सडक यातायात, 2020
#204A87 बाएं हाथ का यातायात #CC0000 दाएँ हाथ का यातायात
द्विदिश यातायात में, दाएँ हाथ का यातायात (RHT) और बाएँ हाथ का यातायात (LHT), वो व्यवहार हैं जिनमें गाड़ी को, क्रमशः सड़क के दाईं या बाईं ओर रखा जाता है। आधुनिक यातायात के समुचित प्रवाह के लिए इनका पालन अत्यावश्यक हैं, और कभी-कभी इन्हें सड़क के नियम के रूप में जाना जाता है। बाएँ और दाएँ हाथ की ड्राइव (चालन) वाहन में चालक की स्थिति को संदर्भित करती है और यह बाएँ और दाएँ हाथ के यातायात के विपरीत होती है, यानि दाएँ हाथ के यातायात में बाएँ हाथ की ड्राइव (चालक की सीट बाएँ हाथ होती है) का पालन किया जाता है।
दाएँ हाथ के यातायात का उपयोग 165 देशों और क्षेत्रों में किया जाता है, जबकि शेष 75 देशों और क्षेत्रों में बाएँ हाथ के यातायात का उपयोग किया जाता है। बाएँ हाथ के यातायात का उपयोग करने वाले देशों का कुल भूमि क्षेत्रफल दुनिया के भूमि क्षेत्र का लगभग छठा हिस्सा है, जबकि यहाँ दुनिया की एक तिहाई आबादी रहती है और दुनिया की एक चौथाई सडकें भी यहाँ स्थित हैं। 1919 में, दुनिया के 104 क्षेत्रों में बाएँ हाथ का यातायात उपयोग में आता था और जिनकी संख्या दाएँ हाथ के यातायात का उपयोग करने वाले क्षेत्रों के समान थी। 1919 और 1986 के बीच, बाएँ हाथ के यातायात क्षेत्रों में से 34 दाएँ हाथ के यातायात में बदल गए।
बाएँ हाथ के यातायात को अपनाने वाले कई देश पहले ब्रिटिश साम्राज्य का हिस्सा थे, हालांकि कुछ, जैसे इंडोनेशिया, जापान, मकाऊ, नेपाल, सूरीनाम, स्वीडन (अब दाएँ हाथ का यातायात), और थाईलैंड, इसमें शामिल नहीं थे। इसी तरह, कई देश जो फ्रांसीसी औपनिवेशिक साम्राज्य का हिस्सा थे, ने दाएँ हाथ के यातायात को अपनाया है।
बाएँ हाथ का यातायात, बाईं ओर रहता है, और कारों में आमतौर पर दाईं ओर स्टीयरिंग व्हील (राइट हैंड ड्राइव) होता है, जो चालक को सड़क के केंद्र के करीब रखता है। गोल चक्कर घड़ी की दिशा में (दक्षिणावर्त) घूमते हैं। दाएँ हाथ का यातायात इसके विपरीत है, यातायात दाईं ओर रहता है, चालक आमतौर पर कार (लेफ्ट हैंड ड्राइव) के बाईं ओर बैठता है, और गोल चक्कर घड़ी की दिशा के विपरीत यानि वामावर्त घूमते हैं।
अधिकांश देशों में रेल यातायात भी सड़क यातायात का दृढ़ता से अनुसरण करता है, हालांकि कई देश जिन्होने अपना यातायात व्यवहार बाएँ हाथ से दाएँ हाथ से बदला है वहाँ आज भी रेल यातायात बाएँ हाथ पर ही चल रहा है। नदियों पर नाव यातायात प्रभावी रूप से दाएँ हाथ का है। स्टारबोर्ड की तरफ से नावों को पारंपरिक रूप से पायलट किया जाता है ताकि दाएँ को प्राथमिकता दी जा सके।
सन्दर्भ
श्रेणी:सड़क यातायात