411 REFERENCE · Wikipedia
रोग़न जोश
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
रोग़न जोश Rogan_Josh_Kashmiri.jpg कश्मीर वाज़वान या मुख्य गर्म भेड़ या बकरी, रतनजोत nonveg
रोग़न जोश (ks روغَن جوش) भेड़ के मांस का एक मसालेदार कश्मीरी मांस पकवान है, जो मुग़ल काल से है। इसे वाज़वान में शामिल किया जाता है।Magon Harminder Singh My Epicurean Journey 2016 Friesen 152
रोग़न जोश को मटन या बकरे के मांस के साथ बनाया जाता है और उसका लाल रंग रतनजोत या कश्मीरी लाल मिर्च से पाया जाता है।
नाम
फ़ारसी में 'रोग़न' का मतलब 'तेल' और 'जोश' का मतलब 'उत्साह' या 'गरमी' होता है। गर्म तेल में बनाए जाने के कारण इस पकवान का नाम 'रोग़न जोश' पड़ा है। अन्य स्रोतों के अनुसार यह नाम राजस्थान और कश्मीर में उगाए जाने वाले 'रतनजोत' नामक पौधे से आया है जिसका प्रयोग भी इस व्यंजन में होता है।The Indian Cuisine https://web.archive.org/web/20140103002730/http://books.google.com/books?id=_xiwkbgJbSQC 3 जनवरी 2014, Krishna Gopal Dubey, pp. 9, PHI Learning Pvt. Ltd., 2011, ISBN 978-81-203-4170-8, ... Ratanjot ... obtained from the bark of Alkanet ... famous Roganjosh of Kashmir gains its name from this substance ... 'रोग़न' में 'ग़' अक्षर के उच्चारण पर ध्यान दें क्योंकि यह बिना बिन्दु वाले 'ग' से ज़रा भिन्न है। इसका उच्चारण 'ग़लती' और 'ग़रीब' शब्दों के 'ग़' से मिलता है।
सामग्री
रोग़न जोश में बिना हड्डी वाली मांस की बोटियों का प्रयोग होता है। इसे प्याज़, दही, लहसुन, अदरक, लौंग, इलायची और कभी-कभी केसर के साथ बनी तरी में पकाया जाता है। साथ ही इसमें बड़ी मात्रा में सूखी लाल कश्मीरी मिर्च डाली जाती है, जिनमें से बीज निकालकर उनका तीख़ापन कम कर दिया गया होता है। रोग़न जोश का लाल रंग इन्ही मिर्चियों से आता है। पारंपरिक रूप से इसमें रतनजोत नामक एक पौधे का भी प्रयोग होता है।The Food of India: A Journey for Food Lovers, Priya Wickramasinghe, Carol Selva Rajah, pp. 107, Murdoch Books, 2005, ISBN 978-1-74045-472-8, ... The colour comes from the chilli powder and paprika. in Kashmir, red cockscomb flowers are used for colour ...
इन्हें भी देखें
कश्मीरी खाना
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भारतीय खाना
श्रेणी:कश्मीरी खाना
श्रेणी:मुग़लाई खाना