Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

३० मार्च

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

right ३० मार्च ग्रेगोरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का ८९वाँ (लीप वर्ष में ९०वाँ) दिन है। वर्ष में अभी और २७६ दिन बाकी है। राजस्थान [भारत में] राजस्थान दिवस प्रमुख घटनाएँ 1282 - सिसिली के लोगों ने नेपल्स के एंग्विन राजा चार्ल्स- I के शासन के खिलाफ विद्रोह किया, जिससे सिसिली वेस्पर्स युद्ध शुरू हुआ। 1814 - नेपोलियन बोनापार्ट की हार के बाद ब्रिटेन की सेना ने पेरिस की ओर कूच किया। 1822 - पूर्वी फ्लोरिडा और पश्चिमी फ्लोरिडा का अमेरिकी गणराज्य के फ्लोरिडा क्षेत्र में विलय हुआ। 1842 - बेहोशी की दवा के रूप में ईथर का पहली बार क्रॉफोर्ड लॉन्ग द्वारा सर्जिकल प्रक्रिया में इस्तेमाल किया गया। 1856 - पेरिस समझौते के साथ क्रिमियाई युद्ध समाप्त हुआ। 1858 - हाइमन एल. लिपमैन ने रबड़ लगे पेंसिल का पहला अमेरिकी पेटेंट कराया। 1867 - अमेरिका ने रूस से अलास्का को $7,200,000 में खरीदने का सौदा किया। 1870 - टेक्सास को अमेरिकी गृह युद्ध के बाद संयुक्त राज्य अमेरिका में पुनः प्रवेश मिला। 1888 - ब्रिटिश खुफिया ब्यूरो की स्थापना हुई। 1912 - फिलीपींसके , बैगियो में एक भयानक आग लगी। 1918 - बोल्शेविक और दश्कक ताकतों ने बाकू में मुस्लिम विद्रोह कादमन किया जिसके परिणामस्वरूप हजारों लोग मारे गए। 1919 - महात्मा गांधी ने ब्रिटिश भारत में 'रॉलेक्ट एक्ट' का विरोध करने की घोषणा की। 1922 - एंग्लो-मिस्री संधि के तहत मिस्र को ब्रिटेन से स्वतंत्रता मिली। 1923 - जर्मनी के रूर क्षेत्र पर बेल्जियम और फ्रांस की सेनाओं का कब्जा हो गया। 1939 - जर्मनी के आउशवित्स में नाज़ी यातना शिविर की स्थापना की गई। 1945 - सोवियत संघ की सेना ने द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान ऑस्ट्रिया पर आक्रमण किया। 1949 - राजस्थान राज्य की स्थापना हुई और जयपुर को उसकी राजधानी बनाया गया। (यह राजस्थान दिवस के रूप में मनाया जाता है।) 1950 - मर्रे हिल ने फोटो ट्रांजिस्टर का आविष्कार किया। 1955 - सिएटल में अटलांटिक रीच-इन (reach-in) नामक पहली सीधी-डायल सेवा शुरू हुई। 1958 - वेस्ट इंडीज फेडरेशन का गठन हुआ। 1959 - चीनी सेना द्वारा तिब्बत में तिब्बती स्वायत्ता के समर्थकों को कुचला गया। 1963 - फ्रांस ने अल्जीरिया के इकर क्षेत्र में भूमिगत परमाणु परीक्षण किया। 1965 - वियतनाम युद्ध के दौरान साइगॉन में अमेरिकी दूतावास पर एक कार बम विस्फोट हुआ, जिसमें 22 लोग मारे गए। 1970 - चीन में हुनान प्रांत के पास 5.6 तीव्रता का भूकंप आया। 1972 - वियतनाम युद्ध में उत्तरी वियतनाम ने वियतनाम गणराज्य (दक्षिणी वियतनाम) पर ईस्टर आक्रमण शुरू किया। 1977 - स्वामी अग्निवेश ने अपनी भारतीय आर्यसभा पार्टी का जनता पार्टी में विलय कर दिया। 1981 - अमेरिका के राष्ट्रपति रोनाल्ड रीगन पर वॉशिंगटन, डी.सी. में जानलेवा हमला हुआ। 1982 - नासा के अंतरिक्ष यान कोलंबिया ने एसटीएस-3 मिशन पूरा कर पृथ्वी पर वापसी की। 1987 - वैन गोग की पेंटिंग "सूर्यमुखी" रिकॉर्ड $39.9 मिलियन में बेची गई। 1992 - फिल्मकार सत्यजीत रे को मानद ऑस्कर पुरस्कार ('ऑस्कर लाइफ टाइम अचीवमेंट ऑनरेरी') से सम्मानित किया गया। 1994 - इजरायल और फिलिस्तीनी मुक्ति संगठन (पीएलओ) ने गाजा पट्टी और जेरिको में फिलिस्तीनी स्वायत्तता पर एक समझौते पर हस्ताक्षर किए। 1997 - कांग्रेस ने 10 महीने पुरानी केंद्र की एच. डी. देवेगौड़ा सरकार से समर्थन वापस ले लिया, जिससे सरकार गिर गई। 1998 - चीन के शिनदोंग में 3000 साल पुरानी उत्कीर्ण शब्दावलियां मिलीं। 2000 - ब्रिटेन में आतंकवाद निरोधक कानून प्रभाव में आया। 2001 - इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन पर इतालवी अंतरिक्ष यात्री उम्बर्टो गुइडोनी पहुँचे, जो पहले गैर-रूसी/अमेरिकी अंतरिक्ष यात्री थे। 2003 - लंदन में श्री गुरु सिंह सभा गुरुद्वारा, जिसे भारत से बाहर दुनिया का सबसे बड़ा गुरुद्वारा बताया जाता है, संगत के लिए खोला गया। 2004 - ताइवान के राष्ट्रपति शेन शुवी बियान ने भारत के साथ शांति प्रक्रिया से हटने की धमकी दी। 2010- जेनेवा में महामशीन में प्रोटोन को टकराने में सफलता मिली। यूरोपियन सैंटर फॉर न्यूकलियर रिसर्च के भौतिक वैज्ञानिकों ने महामशीन में 13.7 बिलियन साल पहले बिग-बैंग के जरिए हुए ब्रहमांड के निर्माण की प्रक्रिया को दुहराने का प्रयोग किया। इससे वैज्ञानिक बिग-बैंग थ्यौरी के जरिए ब्रहमांड की उत्पत्ति की गुत्थी शायद सुलझा सकें। 15 साल पहले पंजाब के मुख्यमंत्री बेअंत सिंह को मानव बम से उड़ाने के मामले में सह आरोपी आतंकी परमजीत सिंह भ्योरा को बुड़ैल जेल में विशेष कोर्ट में स्पेशल जज रवि कुमार सोंधी ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 2011 - जेनेवा में लार्ज हैड्रॉन कोलाइडर (महामशीन) में प्रोटॉन को टकराने में सफलता मिली। 2017 - दिल्ली का मशहूर और पुराना रीगल सिनेमा हॉल बंद कर दिया गया। जन्म 1951 - पी. ए. संगमा, भारतीय राजनेता और लोकसभा अध्यक्ष 1908 - देविका रानी, भारतीय अभिनेत्री निधन 1664 – गुरु हर किशन सिक्ख धर्म के आठवें गुरु 2002 – महारानी एलिजाबेथ, ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ-II की माँ 2002 – आनंद बख्शी, हिंदी सिनेमा के संगीतकार और गीतकार 2005 – ओ. वी. विजयन, भारतीय कार्टूनिस्ट और लेखक 2006 - मनोहर श्याम जोशी, आधुनिक हिन्दी साहित्य के प्रसिद्ध गद्यकार, उपन्यासकार, व्यंग्यकार, पत्रकार बाहरी कडियाँ बीबीसी पर यह दिन श्रेणी:मार्च