411 REFERENCE · Wikipedia
पसारना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|दुबई के काइट बीच पर हाथ-पाँव पसारकर व्यायाम करती हुई एक महिला फिटनेस मॉडल
पसारना या खिंचाव, जिसे अंग्रेज़ी के प्रभाव में कई बार स्ट्रेचिंग भी कहा जाता है, एक सरल शारीरिक व्यायाम है जिसमें शरीर के विभिन्न अंगों और मांसपेशियों को धीरे-धीरे खींचा जाता है, ताकि उनकी लचक और गतिशीलता में वृद्धि हो। नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करने से मांसपेशियों की अकड़न कम होती है, रक्त संचार बेहतर होता है और शरीर अधिक चुस्त तथा लचीला बना रहता है। इसे व्यायाम से पहले शरीर को तैयार करने और व्यायाम के बाद मांसपेशियों को आराम देने के लिए भी किया जा सकता है। स्ट्रेचिंग करते समय शरीर को झटके से खींचने के बजाय धीरे-धीरे और आरामदायक सीमा तक ही खींचना चाहिए।
पसारने का कार्य कभी जानबूझकर भी हो सकता है तो कभी अनजाने में। अक्सर नींद में लोग हाथ-पैरों को पसारते हैं। हालांकि लोग जागते हुए और होशोहवास में भी अक्सर शरीर की जकड़न से बचने के लिए ऐसा करते हैं।
विशेषज्ञों के अनुसार लोगों को अपने पैरों को स्वस्थ रखने के लिए पैरों की कसरत करनी चाहिए और नियमित रूप से स्ट्रेचिंग करना आवश्यक है। ऐसा करने से रक्त संचार और लचक में सुधार होता है। इस संबंध में पैरों की कुछ ऐसी कसरतें हैं, जिन्हें लोग अपनी दिनचर्या में शामिल करके स्वस्थ रह सकते हैं।https://www.aaj.tv/news/30384985
پاؤں کی دیکھ بھال کی وہ 10 ٹپس، جو انہیں سپر حسین بنائیں گی
Aaj News
7 May 2024
17 August 2026
ur
सन्दर्भ