411 REFERENCE · Wikipedia
कल्ब अली ख़ान वहादूर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कल्ब अली ख़ान बहादुर रामपुर रियासत के नवाब Sir Kalb Ali Khan, Nawab of Rampur (1832-1887).jpg नवाब कल्ब अली ख़ान बहादुर 1865–1887 हाजी नवाब कल्ब अली ख़ान बहादुर युसुफ अली ख़ान बहादुर मुहम्मद मुश्ताक अली ख़ान बहादुर रामपुर रोहिल्ला वंश युसुफ अली ख़ान बहादुर 1832 रामपुर, उत्तर प्रदेश 23 मार्च 1887 रामपुर, उत्तर प्रदेश
हाजी नवाब कल्ब अली ख़ान बहादुर का जन्म 1832 में हुआ और वे 1865 से 1887 तक रामपुर रियासत के नवाब थे।http://www.bl.uk/onlinegallery/onlineex/apac/photocoll/r/019pho000000127u00014000.html संग्रहीत प्रति 24 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20180705100436/http://www.bl.uk/onlinegallery/onlineex/apac/photocoll/r/019pho000000127u00014000.html 5 जुलाई 2018 live अपने पिता, सर नवाब युसुफ अली ख़ान बहादुर के बाद गद्दी संभालने पर, उन्होंने अपने पिता के कामों को आगे बढ़ाया। उन्होंने रामपुर लाइब्रेरी का विस्तार किया, जामा मस्जिद बनवाई और शिक्षा, सिंचाई, वास्तुकला, साहित्य और कला के प्रसार को बढ़ावा दिया। एक काबिल शासक होने के साथ-साथ, सर कल्ब अली खान अरबी और फ़ारसी भाषाओं के अच्छे जानकार थे और उन्होंने पूरे भारत और इस्लामी दुनिया के विद्वानों को संरक्षण दिया। नवाब कल्ब अली खान का महत्वपूर्ण योगदान 13वीं शताब्दी के प्रसिद्ध फारसी कवि शेख सादी की पुस्तक "करीमा "का देवनागरी ब्रज भाषा में कवि बलदेव दास चौबे शाहबाद रामपुर निवासी से आग्रह करके अनुवाद कराना था । यह अनुवाद दोहे और चौपाई यों के माध्यम से बहुत सुंदर रीति से 28 पृष्ठ में सन 1873 ईस्वी में बरेली रुहेलखंड लिटरेरी सोसायटी की प्रेस में छापा गया। वे उर्दू भाषा के लेखक, निबंधकार और ग़ज़लकार भी थे।
वे 1878 से अपनी मृत्यु तक जॉन लॉरेंस की प्रशासनिक परिषद के सदस्य रहे, उन्होंने महारानी विक्टोरिया के दिल्ली दरबार में भाग लिया और उन्हें 17 तोपों की सलामी का सम्मान मिला। 1887 में 55 वर्ष की आयु में उनके निधन के बाद, उनके पुत्र मुहम्मद मुश्ताक अली ख़ान बहादुर उनके उत्तराधिकारी बने।
सन्दर्भ
श्रेणी:रामपुर के नवाब
श्रेणी:1832 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारत के नवाब
श्रेणी:१८८७ में निधन