411 REFERENCE · Wikipedia
हिस्पर मुज़ताग़
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
हिस्पर मुज़ताग़ शृंखलाHispar Muztagh
Hispar Muztagh labels.png अन्तर्राष्ट्रीय अन्तरिक्ष स्टेशन से ली गई हिस्पर मुज़ताग़ की तस्वीर गिलगित-बल्तिस्तान, पाक-अधिकृत कश्मीर काराकोरम दिस्तग़िल सर 7885 36 19 33 N 75 11 18 E type:mountain_region:CN
हिस्पर मुज़ताग़ (Hispar Muztagh) काराकोरम पर्वत शृंखला की एक उपशृंखला है। यह पाक-अधिकृत कश्मीर के गिलगित-बल्तिस्तान खंड के गोजल क्षेत्र में स्थित है। इसके उत्तर में शिमशाल घाटी, दक्षिण में हिस्पर हिमानी (ग्लेशियर) और पश्चिम में हुन्ज़ा घाटी है। बाल्तोरो मुज़ताग़ के बाद यह काराकोरम पर्वतों की दूसरी सबसे ऊँची शृंखला है। हिस्पर मुज़ताग़ का सबसे लम्बा पहाड़ ७,८८५ मीटर (२५,८६९ फ़ुट) ऊँचा 'दिस्तग़िल सर' नामक पर्वत है।Jerzy Wala, Orographical Sketch Map of the Karakoram, Swiss Foundation for Alpine Research, Zurich, 1990. उइग़ुर भाषा में 'मुज़' (बर्फ़) और 'ताग़' (पर्वत) जोड़कर बने शब्द का अर्थ बर्फ़ीला-पर्वत होता है।
हिस्पर के कुछ प्रमुख शिखर
पर्वतऊँचाई (मीटर)ऊँचाई (फ़ुट)निर्देशांकउदग्रता (मीटर)मातृपर्वतसर्वप्रथम आरोहणदिस्तग़िल सर(Distaghil Sar)7,88525,86936 19 33 N 75 11 18 E2,525के२1960खुनयंग छिश(Khunyang Chhish)7,82325,66636 12 19 N 75 12 28 E1,765दिस्तग़िल सर1971कनजुत सर(Kanjut Sar)7,76025,55836 12 18 N 75 25 04 E1,690खुनयंग छिश1959त्रिवोर(Trivor)7,57724,85936 17 15 N 75 05 10 E1,000दिस्तग़िल सर1960पुमरी छिश(Pumari Chhish)7,49224,58036 12 40 N 75 15 10 E884खुनयंग छिश1979युकशिन गर्दन सर(Yukshin Gardan Sar)7,46924,50536 15 00 N 75 22 30 E1,313पुमारी छिश1984मोमहिल सर(Momhil Sar)7,41424,32436 19 04 N 75 02 11 E990त्रिवोर1964यज़ग़िल गुम्बद दक्षिणी (Yazghil Dome South)7,32424,02936 19 N 75 13 E<500दिस्तग़िल सरअज्ञातयुतमरु सर (Yutmaru Sar)7,28323,89436 13 40 N 75 22 05 E620युकशिन गर्दन सर1980लुपग़र सर (Lupghar Sar)7,20023,62236 20 52 N 75 00 57 E730मोमहिल सर1979बुलारुंग सर (Bularung Sar)7,20023,62236 18 N 75 08 E<500त्रिवोरअज्ञात
इन्हें भी देखें
गोजल
बाल्तोरो मुज़ताग़
काराकोरम
हिस्पर हिमनद
सन्दर्भ
श्रेणी:काराकोरम
श्रेणी:एशिया के पर्वत
श्रेणी:गिलगित-बल्तिस्तान की पर्वतमालाएँ