411 REFERENCE · Wikipedia
नामिक हिमनद
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
नामिक हिमानी Namik Glacier पर्वतीय हिमानी कुमाऊँ हिमालय, उत्तराखण्ड, भारत India Uttarakhand#India उत्तराखण्ड में स्थान right 30 13 03 N 80 07 03 E region:IN dms inline,title 3 km on
नामिक हिमानी (Namik Glacier) भारत के उत्तराखण्ड राज्य में कुमाऊँ हिमालय की एक हिमानी (ग्लेशियर) है। प्रशासनिक रूप से यह पिथौरागढ़ ज़िले में स्थित है। नामिक हिमानी पूर्वी रामगंगा का स्रोत है।Raju N. Janardhana Geostatistical and Geospatial Approaches for the Characterization of Natural Resources in the Environment: Challenges, Processes and Strategies Springer 9783319186634 309 https://books.google.co.in/books?id=jfIUCwAAQBAJ en 15 दिसंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181215221953/https://books.google.co.in/books?id=jfIUCwAAQBAJ 15 दिसंबर 2018 live इस हिमानी के आसपास उत्पन्न होने वाले कई जलप्रपात और गंधक-युक्त चश्में हैं।
नामोत्पत्ति
कुमाऊँनी भाषा में 'नामिक' का शाब्दिक अर्थ भी कोई ऐसी जगह है, जहां नमकीन पानी के झरने मौजूद हों।
विवरण
नामिक हिमानी कुमाऊँ हिमालय शृंखला की एक पहाड़ी पर ३,६०० मीटर (११,८०० फीट) की ऊंचाई पर स्थित है, और निम्नलिखित चोटियों से घिरा हुआ है: नंदा देवी: ७,८४८ मीटर (२५,७४८ फीट), नंदा कोट: ६,८६१ मीटर (२२,५१० फीट), तथा त्रिशूल: ७,१२० मीटर (२३,३६० फीट)। यह प्राचीन भारत-तिब्बत व्यापार मार्ग पर पड़ता है।Agrawal C. M. Man, culture, and society in the Kumaun Himalayas : General B.C. Joshi commemoration volume 1996 Shree Almora Book Depot Almora 9788185865294 121 en
नामिक हिमनदी तक पहुँचने के लिए दो पैदल रास्ते हैं। पहला रास्ता गोगिना से नामिक गाँव होकर हिमनदी तक जाता है। गोगिना बागेश्वर से ६३ किलोमीटर (३९ मील) की दूरी पर है, और यहाँ बागेश्वर से शामा-लीती रोड से जीप से पहुंचा जा सकता है। दूसरा रास्ता थल-मुनस्यारी रोड पर बिर्थी के समीप स्थित बाला गाँव से शुरू होता है।Kapadia Harish Into the untravelled Himalaya : travels, treks and climbs 2005 Indus Publ. Co. New Delhi 9788173871818 https://books.google.co.in/books?id=-5l1RhMStxgC 5 March 2017 en https://web.archive.org/web/20170305193042/https://books.google.co.in/books?id=-5l1RhMStxgC 5 मार्च 2017 live
इन्हें भी देखें
पिण्डारी हिमानी
कफनी हिमानी
कुमाऊँ
सन्दर्भ
श्रेणी:उत्तराखण्ड की हिमानियाँ
श्रेणी:हिमालय के हिमनद
श्रेणी:भारत की हिमानियाँ
श्रेणी:पिथौरागढ़ जिला