Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कैस्टिल की एलेनोर, पुर्तगाल और फ्रांस की रानी

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अक्टूबर 2026 yes पुर्तगाल के मैनुअल प्रथम 1518 1521 d. फ्रांस के फ्रांसिस प्रथम 1530 1547 d. रोमन कैथोलिकवाद Joos van Cleve 003.jpg पुर्तगाल की रानी-पत्नी फ्रांस की रानी-पत्नी 16 जुलाई 1518 - 13 दिसंबर 1521 4 जुलाई 1530 - 31 मार्च 1547 कैस्टिल की इन्फेंटा एलेनोर मारिया, विसे की डचेस हैब्सबर्ग (पैतृक) त्रास्तमारा (मातृक) कैस्टिल के फिलिप प्रथम कैस्टिल और आरागॉन की जोआना प्रथम 15 नवंबर 1498 लोवेन 1558 2 25 1498 11 1 y तलवेरा ला रियल लिलेडा, फिर एल एस्कोरियल 31 मई 1531ऑस्ट्रिया के एलेनोर (स्पेनी: Leonor de Austria, पुर्तगाली: Leonor da Austria), जिसे कैस्टिले का एलेनोर (फ्रांसीसी: Éléonore de Castille) भी कहा जाता है, एक ऑस्ट्रियाई आर्चड्यूचेस और कैस्टिलियन राजकुमारी थी। वह अपनी मौसी मारिया की विधुर पुर्तगाल के मैनुअल प्रथम से शादी करके पुर्तगाल की रानी बनीं। पुर्तगाली राजा की मृत्यु के बाद राजकुमारी ने फ्रांस के राजा फ्रांसिस प्रथम से विवाह किया। वह ऑस्ट्रिया के फिलिप (बाद में अपनी पत्नी के अधिकार से कैस्टिल के राजा फिलिप प्रथम) और आरागॉन की जोआना (बाद में कैस्टिल और आरागॉन की रानी जोआना प्रथम) की सबसे बड़ी बेटी थीं। उनके पिता मैक्सिमिलियन प्रथम, पवित्र रोमन सम्राट और बरगंडी की डचेस मैरी प्रथम के पुत्र थे। उनकी माता आरागॉन के राजा फर्डिनेंड द्वितीय और कैस्टिल की रानी इसाबेला प्रथम की पुत्री थीं। उनके भाई-बहन चार्ल्स पंचम, पवित्र रोमन सम्राट; इसाबेला, डेनमार्क, नॉर्वे और स्वीडन की रानी; फर्डिनेंड प्रथम, पवित्र रोमन सम्राट; मारिया, बोहेमिया, क्रोएशिया और हंगरी की रानी; और कैथरीन, पुर्तगाल की रानी थे। 1518 में, उन्होंने पुर्तगाल के राजा, मैनुअल प्रथम से शादी की। मैनुअल प्रथम की विवाह पहले एलेनोर की दो मौसियों इसाबेला और मारिया से हुआ था। उनकी एक बेटी थी जिसका नाम मारिया था। जब 1521 में मैनुअल की मृत्यु हो गई, पूर्व रानी एलेनोर कैस्टिल लौट आईं। एक शांति संधि के हिस्से के रूप में, एलेनोर का विवाह फ्रांस के फ्रांसिस प्रथम से हुआ था। वह अपने सौतेले बच्चों के लिए एक अच्छी सौतेली माँ थीं। एलेनोर ने भी रानी के कर्तव्यों का पालन किया और फ्रांस के राज्य और हैब्सबर्ग राजशाही के बीच शांति पर बातचीत की। फ्रांसिस की मृत्यु के बाद, एलेनोर कैस्टिल लौट आईं। 1555 में उनकी मां की मृत्यु हो गई। वह 28 साल बाद अपनी बेटी मारिया से मिलीं। 1558 में वापस रास्ते में ही उनकी मृत्यु हो गई। श्रेणी:1498 में जन्मे लोग श्रेणी:1558 में निधन