411 REFERENCE · Wikipedia
वोटिक भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
वोटिक या वोटियन (vaďďa tšeeli, maatšeeli) भाषा इंग्रिया के वोट लोगों द्वारा बोली जाने वाली एक फ़िनिक भाषाएँ है। यह यूराली भाषाओं की फ़िनिक भाषाएँ की शाखा से संबंधित है जिसे एस्टोनियाई भाषा के निकट मानी जाती है।
== भौगोलिक क्षेत्र ==
वोटिक भाषा वर्तमान में केवल क्राकोल्ये और लुज़हित्सी में बोली जाती है और ये दोनों गाँव रूस के लेनिनग्राद ओब्लास्ट के किंगिसेप्स्की ज़िले में स्थित हैं। फेनो-उग्रिया के अनुसार, वोटिक के शेष वक्ता लूगा नदी के आसपास स्थित बस्तियों में निवास करते हैं।
== इतिहास ==
वोटिक भाषा का विकास प्राचीन फ़िनिक भाषा के समूहों से हुआ है जो यूराली भाषा-परिवार के पश्चिमी शाखा का हिस्सा था। वोट लोग ऐतिहासिक रूप से इंग्रिया क्षेत्र में बसे हुए थे, जहाँ इनका संपर्क फिनिश भाषा, इज़्होरियन, रूसी और एस्टोनियाई भाषी समुदायों से संपर्क हुआ जिसके कारण वोटिक के शब्दकोश, ध्वनि-व्यवस्था और व्याकरण पर पड़ोसी भाषाओं का प्रभाव भी पड़ा है। कुछ भाषाविदों जैसे तीत-रेइन वीइत्सो और पॉल अल्व्रे ने यह मत व्यक्त किया है कि वोटिक भाषा का विकास विशेष रूप से प्राचीन एस्टोनियाई भाषा की उत्तर-पूर्वी बोलियों से हुआ था।
== वर्तमान स्थिति ==
वोटिक भाषा आज संकटग्रस्त भाषाओं में शामिल है।
कुछ स्रोतों में इसके मातृभाषी वक्ताओं की संख्या बहुत कम बताई गई है।वोटिक की कोई स्थापित आधिकारिक मानक-भाषा नहीं है और ऐतिहासिक रूप से इसका लिखित प्रयोग बहुत सीमित रहा हैं।
== बोलियों ==
वोटिक की तीन प्रमुख ज्ञात बोली-समूह हैं:
पश्चिमी बोली क्षेत्र को दो उपबोलियों में विभाजित कर सकते है—
मध्य बोलियाँ- जो लेनिनग्राद ओब्लास्ट के कट्टिला, कोतली गाँव के आसपास बोली जाती हैं।
निचली बोलियाँ- लूगा नदी के किनारे की बोलियाँ।
== ध्वनि-व्यवस्था ==
वोटिक की स्वर-व्यवस्था में लगभग दस स्वर-गुण होते हैं जिसका अधिकांश स्वर दीर्घ तथा ह्रस्व दोनों रूपों में आते हैं।
=== स्वर ===
वोटिक भाषा में 10 प्रकार के स्वर पाए जाते हैं और इन सभी के ह्रस्व तथा दीर्घ रूप होते हैं।इसके स्वर-संग्रह का अधिकांश भाग एस्टोनियाई के स्वर-संग्रह से मिलता-जुलता है। /ɨ/ और /ɨː/ स्वर मुख्यतः ऋणशब्दों में होते हैं। वोटिक का õ /ɤ/ स्वर एस्टोनियाई के इसी स्वर की तुलना में उच्चारण की दृष्टि से थोड़ा अधिक ऊँचा प्रतीत होता है।
=== व्यंजन ===
वोटिक के लगभग सभी व्यंजन दीर्घ व्यंजन के रूप में प्रयुक्त होते हैं। इसके अतिरिक्त, वोटिक भाषा में व्यंजन क्रमिकता की एक व्यवस्था पाई जाती है, जिसमें शब्द के विभिन्न रूपों के अनुसार व्यंजनों में परिवर्तन होता है। इस प्रक्रिया में कई प्रकार के व्यंजन-परिवर्तनों के साथ-साथ सघोष और अघोष व्यंजनों के बीच भी परिवर्तन पाया जाता है।
== इन्हें भी देखें ==
यूराली भाषाएँ
ऊग्रिक भाषाएँ
फ़िनिक भाषाएँ
एस्टोनियाई भाषा
एस्टोनिया
== सन्दर्भ ==
== बाहरी कड़ियाँ ==
वोटिक भाषा — Indigenous Minority Languages of Russia; संग्रहीत प्रति
रूसी साम्राज्य के लोगों की लाल पुस्तक — संग्रहीत प्रति
वोटिक बोलियों का वर्गीकरण — विकिवर्सिटी
वोटिक भाषा में कहानियाँ — संग्रहीत प्रति
वोटिक भाषा का शब्दकोश — Oahpa.no; संग्रहीत प्रति
Pajatõmmõ vad'd'a — संग्रहीत प्रति (रूसी में)
Vad´d´a sõnakopittõja — संग्रहीत प्रति
Vad'd'a sõnakopittõja: ülezantõmizõd — संग्रहीत प्रति
Suuri päive — हीनिका हाइनसू