411 REFERENCE · Wikipedia
ऐंग्लो-सैक्सन भाषा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|230px|बेओवुल्फ़ कथा-ग्रन्थ का पुरानी अंग्रेज़ी में लिखा एक पन्ना
एंग्लो-सैक्सॉन भाषा (Anglo-Saxon), पुरानी अंग्रेज़ी (Old English) या ऐंग्लिश (Ænglisc या Anglisc) वह भाषा है जो आज के इंग्लैंड में 450 से 1100 ईस्वी के काल में बोली जाती थी। यह एक जर्मैनी भाषा है जो उस काल में जर्मनी और डेनमार्क से आये ऐंग्लो-सैक्सन लोग बोला करते थे।
पुरानी अंग्रेज़ी आधुनिक अंग्रेज़ी से बहुत भिन्न है। इसका व्याकरण बहुत कठिन है और यह जर्मन भाषा के अधिक निकट है। व्याकरण की दृष्टि से यह अन्य प्राचीन हिन्द-यूरोपीय भाषाओँ के क़रीब समझी जाती है, जैसे कि लातिनी, संस्कृत और प्राचीन यूनानी भाषा। पुरानी अंग्रेज़ी का स्वरूप विलियम विजयी के नॉर्मन आक्रमण के बाद मध्य अंग्रेज़ी में बदला और उन्होंने 300 वर्षों तक इसे विद्यालयों में पढाने पर रोक लगा दी।Collier's encyclopedia: with bibliography and index https://web.archive.org/web/20140921194811/http://books.google.com/books?id=rYoxAQAAIAAJ 21 सितंबर 2014 , Lauren S. Bahr, Bernard Johnston, P.F. Collier, 1993, ... The English language had undergone radical changes since the Norman conquest, and the translations of the Old English period could no longer be understood ...
इन्हें भी देखें
बियोवुल्फ़
ऐंग्लो-सैक्सन
जर्मैनी भाषा-परिवार
अन्य वेबसाइटें
ऐंग्लो-सैक्सन विकिपीडिया
सन्दर्भ
2
श्रेणी:भाषाएँ
श्रेणी:अंग्रेज़ी
श्रेणी:जर्मैनी भाषाएँ
श्रेणी:इंग्लैंड का इतिहास