Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

इसिक कुल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|240px|अंतरिक्ष से इसिक कुल झील thumb|240px|किर्गिज़स्तान के नक़्शे में इसिक कुल (उत्तर-पूर्व में) इसिक कुल (किर्गिज़: Ысык-Көл, रूसी: Иссык-Куль, अंग्रेजी: Issyk Kul) पूर्वी किर्गिज़स्तान के उत्तर तियान शान पर्वतों में स्थित एक बंद जलसम्भर वाली झील है। यह विश्व की दसवीं सबसे बड़ी झील है और कैस्पियन सागर के बाद दुनिया की दूसरी सब से बड़ी खारी झील है। किर्गिज़ भाषा में इसके नाम का अर्थ 'गरम झील' है क्योंकि बर्फ़ से ढके पहाड़ों से घिरे होने के बावजूद भी इसका पानी बर्फ़ में नहीं जम जाता। इसिक कुल का पानी खारा होने के कारण ही यह कभी नहीं जमता (नमकीन पानी ज़्यादा मुश्किल से जमता है)।Tales Told in Tents: Stories from Central Asia, Sally Pomme Clayton, Sophie Herxheimer, Frances Lincoln Ltd., 2010, ISBN 978-1-84507-278-0, ... Lake Issyk-Kul is a vast blue lake in Kyrgyzstan. Issyk means 'hot', and Kul means 'lake'. Issyk-Kul - Hot Lake. If you dip your toe into the lake you will find the water is warm ... किर्गिज़स्तान की सरकार ने यहाँ एक सुरक्षित प्राकृतिक उद्यान बना दिया है। इतिहासकारों को यहाँ खुदाई करते हुए एक २,५०० वर्ष पुराना शहर मिला है और इस पर अनुसन्धान जारी है। भूगोल इसिक कुल १८२ किमी लम्बी है और इसकी सब से अधिक चौड़ाई एक स्थान पर ६० किमी तक पहुँच जाती है। इसका कुल क्षेत्रफल ६,२३६ वर्ग किमी है। अगर पहाड़ी झीलें देखी जाएँ तो दक्षिण अमेरिका के बोलिविया देश की तितिकाका झील के बाद यह दूसरी सब से बड़ी पर्वतीय झील है। इसकी गहराई ६६८ मीटर (२,१९२ फ़ुट) तक जाती है और यह पहाड़ों में १,६०७ मीटर (५,२७२ फ़ुट) की ऊंचाई पर स्थित है। कुल मिलकर ११८ नदियाँ और झरने आकर इस नदी में विलय हो जाते हैं। बहुत से बंद जल्संभारों की तरह इसका पानी भी काफ़ी खारा है और इसका खारापन ०.६% मापा गया है। यह समुद्र के औसत खारेपन (जो करीब ३.५% होता है) से तो कम है लेकिन किसी झील के लिए बहुत है। इसिक कुल की कुछ तस्वीरें इन्हें भी देखें किर्गिज़स्तान तियान शान पर्वत बंद जलसम्भर सन्दर्भ 2 श्रेणी:किर्गिज़स्तान श्रेणी:मध्य एशिया की झीलें श्रेणी:तियान शान श्रेणी:पर्वतीय झीलें श्रेणी:एशिया की बन्द जलसम्भरीय झीलें