Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जयनंदन

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जयनंदन 1956 2 26 मिलकी गाँव, नवादा ज़िला, बिहार, भारत हिन्दी भारतीय एम.ए. (हिन्दी) लेखक उपन्यास, कहानी, नाटक, वैचारिक लेख श्रम एव जयते, सल्तनत को सुनो गाँववालो, सेराज बैंड बाजा श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान (2022) सहित अनेक जयनंदन (जन्म: 26 फ़रवरी 1956) समकालीन हिन्दी साहित्य के प्रमुख गद्यकार, उपन्यासकार, कथाकार एवं नाटककार हैं।https://www.hindisamay.com/writer/%E0%A4%9C%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%A8.cspx?id=155&name=%E0%A4%9C%E0%A4%AF%E0%A4%A8%E0%A4%82%E0%A4%A6%E0%A4%A8 लेखक जयनंदन का व्यक्तित्व JAYNANDAN www.hindisamay.com 2026-02-20 उनका जन्म बिहार राज्य के नवादा ज़िले के मिलकी गाँव में हुआ। उनकी रचनाओं में ग्रामीण जीवन, बाज़ारवाद, वैश्वीकरण और सामाजिक विघटन का सशक्त और यथार्थपरक चित्रण मिलता है।BBCHindi https://www.bbc.com/hindi/entertainment/story/2005/06/050608_book_jaynandan www.bbc.com 2026-01-31 शिक्षा एम.ए. (हिन्दी) साहित्यिक योगदान जयनंदन हिन्दी कथा साहित्य के उन महत्वपूर्ण रचनाकारों में माने जाते हैं, जिन्होंने ग्रामीण और कस्बाई भारत पर वैश्वीकरण तथा बाज़ारवादी व्यवस्था के प्रभावों को गंभीरता से उकेरा है। उनकी रचनाएँ सामाजिक अंतर्विरोधों, नैतिक मूल्यों के क्षरण और आम जनजीवन की पीड़ा को स्वर देती हैं। प्रमुख कृतियाँ उपन्यास श्रम एव जयते ऐसी नगरिया में केहि विधि रहना सल्तनत को सुनो गाँववालो कहानी संग्रह सन्नाटा भंग विश्व बाज़ार का ऊँट एक अकेले गांधी जी कस्तूरी पहचानो वत्स दाल नहीं गलेगी अब घर फूँक तमाशा सूखते स्रोत गुहार गाँव की सिसकियाँ भितरघात मेरी प्रिय कहानियाँ सेराज बैंड बाजा नाटक नेपथ्य का मदारी हमला हुक्मउदूली वैचारिक लेख मंथन के चौराहे जीवनी राष्ट्र निर्माण के तीन टाटा सपूत प्रकाशन एवं प्रसारण जयनंदन की लगभग सौ से अधिक कहानियाँ देश की प्रमुख साहित्यिक पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी रचनाओं का अंग्रेज़ी, फ्रेंच, स्पैनिश, जर्मन, तेलुगु, मलयालम, गुजराती, उर्दू और नेपाली भाषाओं में अनुवाद हुआ है। कई कहानियों का दूरदर्शन एवं अन्य टीवी चैनलों पर रूपांतरण हुआ है। नाटकों का आकाशवाणी से प्रसारण तथा देश के विभिन्न नगरों में मंचन हुआ है। पुरस्कार एवं सम्मान 1984 – डॉ. शिवकुमार नारायण स्मृति पुरस्कार 1990 – बिहार सरकार राजभाषा विभाग नवलेखन पुरस्कार 1991 – भारतीय ज्ञानपीठ (युवा पीढ़ी प्रकाशन योजना) 1993 – सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन सम्मान 1995 – जगतबंधु सेवा सदन पुस्तकालय सम्मान 2001 – पूर्णिया पाठक मंच सम्मान 2002 – 21वाँ राधाकृष्ण पुरस्कार 2005 – विजय वर्मा कथा सम्मान 2009 – बनारसी प्रसाद भोजपुरी सम्मान 2010 – झारखंड साहित्य सेवी सम्मान 2010 – स्वदेश स्मृति सम्मान 2013 – आनंद सागर स्मृति कथाक्रम सम्मान 2022 – श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मानश्रीलाल शुक्ल स्मृति इफ्को साहित्य सम्मान 2022: जमशेदपुर के कथाकार जयनंदन को मिला प्रतिष्ठित श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको सम्मान https://www.bhaskar.com/local/jharkhand/jamshedpur/news/jamshedpurs-storyteller-jayanandan-received-the-prestigious-shrilal-shukla-smriti-iffco-award-130867688.html Dainik Bhaskar 2023-02-01 2026-01-31 hiझारखंड के कथाकार जयनंदन को 2022 का श्रीलाल शुक्ल स्मृति इफको साहित्य सम्मान, कहा-पुरस्कार पाकर खुश हूं https://www.prabhatkhabar.com/prabhat-literature/shrilal-shukla-smriti-iffco-sahitya-samman-for-the-year-2022-to-jai-nandan-writer-of-jharkhand-rjh Prabhat Khabar 2026-01-31 hi कार्य वे टाटा स्टील की गृह पत्रिकाओं ख़ास बात, तालमेल और टाटा स्टील समाचार के संपादक रहे हैं। वर्तमान टाटा स्टील से सेवानिवृत्ति के पश्चात वे जमशेदपुर में निवास करते हुए सक्रिय रूप से साहित्य सृजन में संलग्न हैं। संदर्भ श्रेणी:हिन्दी साहित्यकार श्रेणी:हिन्दी गद्यकार श्रेणी:उपन्यासकार श्रेणी:कथाकार श्रेणी:1956 में जन्मे लोग श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:झारखंड के साहित्यकार