411 REFERENCE · Wikipedia
भारतीय जीवन बीमा निगम
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
भारतीय जीवन बीमा निगम
Lic india.jpg
भारतीय जीवन बीमा निगम
200px
योगक्षेमं वहाम्यहम्
सांविधिक निगम संसद# के एक अधिनियम द्वारा स्थापित- एलआईसी अधिनियम 1956 >
आर. डोरायस्वामी (अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक) रत्नाकर पटनायक (प्रबंध निदेशक) दिनेश पंत (प्रबंध निदेशक)
वित्तीय सेवाएं
जीवन बीमा, स्वास्थ्य बीमा, निवेश प्रबंधन, म्यूचुअल फंड
US$ 88.400 बिलियन (2015)
US$ 9.257 बिलियन (2015)
3111847 c (2019)
भारत सरकार
111979 (मार्च 2019) https://www.licindia.in/getattachment/Bottom-Links/annual-report/LIC-Annual-Report-2015-16-16.pdf.aspx
आईडीबीआई बैंक, एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस, एलआईसी पेंशन फंड लिमिटेड, एलआईसी इंटरनेशनल, एलआईसी कार्ड सेवा और एलआईसी म्यूचुअल फंड
http://www.licindia.in/
1 सितंबर 1956
मुंबई, भारत
भारतीय जीवन बीमा निगम या एलआईसी, भारत की सबसे बड़ी सरकारी जीवन बीमा कंपनी है और देश की सबसे बड़ी निवेशक कंपनी भी है। यह पूरी तरह से भारत सरकार के स्वामित्व में है। इसकी स्थापना सन् १९५६ में हुई।
इसका मुख्यालय भारत की वित्तीय राजधानी मुंबई में है। भारतीय जीवन बीमा निगम के ८ आंचलिक कार्यालय और १०१ संभागीय कार्यालय भारत के विभिन्न भागों में स्थित हैं। इसके लगभग २०४८ कार्यालय देश के कई शहरों में स्थित हैं और इसके १० लाख से ज्यादा एजेंट भारत भर में फैले हैं।
अन्य बीमा कंपनियां जो स्वतंत्रता के पहले गठित हुईं -
भारत बीमा कंपनी - १८९६
यूनाइटेड कंपनी - १९०६
नेशनल इंडियन - १९०६
नेशनल इंश्योरेंस - १९०६
कोऑपरेटिव अस्युरंस - १९०६
हिंदुस्तान कोऑपरेटिव - १९०७
इंडियन मर्केंटाइल
जनरल अस्युरंस
स्वदेशी लाइफ
राष्ट्रीयकरण
भारतीय संसद ने १९ जून १९५६ को भारतीय जीवन बीमा विधेयक पारित किया। जिसके तहत ०१ सितम्बर १९५६ को भारतीय जीवन बीमा निगम अस्तित्व में आया। भारतीय जीवन बीमा व्यापार का राष्ट्रीयकरण औद्योगिक नीति संकल्प १९५६ का परिणाम है।
इन्हें भी देखें
बीमा
जीवन बीमा
सन्दर्भ
श्रेणी:भारतीय कंपनियाँ