Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

बेटा ऐन्ड्रौमिडे तारा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb|200px|बेटा ऐन्ड्रौमिडे (β And) thumb|220px|बेटा ऐन्ड्रौमिडे देवयानी (ऐन्ड्रौमे डा) तारामंडल में 'β' द्वारा नामांकित तारा है बेटा ऐन्ड्रौमिडे, जिसका बायर नाम भी यही (β Andromedae या β And) है, देवयानी तारामंडल का दूसरा सब से रोशन तारा है और पृथ्वी से दिखने वाले तारों में से ५५वाँ सब से रोशन तारा है। यह हमसे २०० प्रकाश-वर्ष की दूरी पर स्थित है।http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?Ident=bet+and सिम्बाद ताराकोष में बेटा ऐन्ड्रौमिडे का ब्यौरा 8 सितंबर 2011 https://web.archive.org/web/20160304065851/http://simbad.u-strasbg.fr/simbad/sim-id?Ident=bet+and 4 मार्च 2016 live वैज्ञानिकों को बेटा ऐन्ड्रौमिडे का एक परिवर्ती तारा होने का शक़ है क्योंकि पृथ्वी से इसका औसत सापेक्ष कांतिमान (यानि चमक का मैग्निट्यूड) +२.०१ से २.१० के बीच बदलता रहता है।NSV 414 https://web.archive.org/web/20110519170831/http://webviz.u-strasbg.fr/viz-bin/VizieR-S?NSV%20414 19 मई 2011 , database entry, table of suspected variable stars, Combined General Catalog of Variable Stars (GCVS4.2, 2004 Ed.), N. N. Samus, O. V. Durlevich, et al., Centre de Données astronomiques de Strasbourg ID II/250 https://web.archive.org/web/20150701170038/http://cdsarc.u-strasbg.fr/viz-bin/Cat?II%2F250 1 जुलाई 2015 . अन्य भाषाओँ में अंग्रेज़ी में बेटा ऐन्ड्रौमिडे को "मीराक" (Mirach) भी कहा जाता हैं। यह नाम अरबी भाषा के "मीज़र" (ur ميزر) से लिया गया है, जिसका अर्थ "कमरबंद" है। देवयानी तारामंडल में जो तारों को काल्पनिक लकीरों से जोड़कर एक स्त्री की आकृति बनती है, बेटा ऐन्ड्रौमिडे उसकी कमर पर स्थित है। तारे का ब्यौरा बेटा ऐन्ड्रौमिडे एक M0 III श्रेणी का एक लाल दानव तारा है। यह हमारे सूरज के द्रव्यमान (मास) का ३ से ४ गुना द्रव्यमान रखता है लेकिन इसका व्यास (डायामीटर) सूरज के व्यास का लगभग ९० गुना है। अन्य लाल दानवों की तरह इसका सतही तापमान अन्य तारों से थोड़ा ठंडा है और ३,८०० कैल्विन अनुमानित किया गया है। बेटा ऐन्ड्रौमिडे की निहित चमक (निरपेक्ष कान्तिमान) हमारे सूरज की चमक की १,९०० गुना है। आकाश में दूरबीन से बेटा ऐन्ड्रौमिडे देखने पर इस से बहुत समीप ऍन॰जी॰सी॰ ४०४ नामक आकाशगंगा नज़र आती है, जिसे कभी-कभी "मीराक का भूत" (अंग्रेज़ी में मिराक्स गोस्ट, Mirach's ghost) भी बुलाया जाता है।Mirach's Ghost (NGC 404) https://web.archive.org/web/20111017113356/http://www.daviddarling.info/encyclopedia/M/Mirachs_Ghost.html 17 अक्तूबर 2011 , The Internet Encyclopedia of Science, David Darling. इन्हें भी देखें लाल दानव तारा देवयानी तारामंडल सबसे रोशन तारों की सूची सन्दर्भ श्रेणी:तारे श्रेणी:दानव तारे श्रेणी:देवयानी तारामंडल श्रेणी:हिन्दी विकि डीवीडी परियोजना