411 REFERENCE · Wikipedia
कांग द कॉन्करर
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
अंगूठाकार|कॉमिक में कांग।
कांग द कॉन्करर (मूल नाम: नाथनियल रिचर्ड्स) मार्वल कॉमिक्स द्वारा प्रकाशित अमेरिकी कॉमिक पुस्तकों में दिखाई देने वाला एक सुपरविलेन है। स्टेन ली और जैक किर्बी द्वारा निर्मित यह चरित्र पहली बार द एवेंजर्स #8 (सितंबर 1964) में दिखाई दिया था। कांग द कॉन्करर को अक्सर अवेंजर्स और फैंटास्टिक फोर के प्रतिद्वंद्वी के रूप में दर्शाया जाता है। वह समय-यात्रा करता है, इसलिए उसके कई वैकल्पिक संस्करण पिछले कुछ वर्षों में मार्वल कॉमिक्स में दिखाई दिए हैं। जैसे कि रामा-टुट, इम्मॉर्टस, स्कारलेट सेंचुरियन, विक्टर टाइमली, आयरन लैड और मिस्टर ग्रिफॉन।
कांग द कॉन्करर को मार्वल के सबसे उल्लेखनीय और शक्तिशाली खलनायकों में से एक के रूप में वर्णित किया गया है।मार्वल की नई फिल्म 'एंट मैन एंड द वास्प: क्वांटमेनिया' का ट्रेलर, हुई सबसे बड़े विलेन की एंट्री https://navbharattimes.indiatimes.com/entertainment/hollywood-news/ant-man-and-the-wasp-quantumania-trailer-marvel-cinematic-universe-releases-kang-the-conqueror-returns/articleshow/96875384.cms 20 जुलाई 2024 नवभारत टाइम्स hiAnt-Man 3 Hindi Trailer: दुनिया के सबसे खतरनाक विलेन से होगी एंट-मैन की टक्कर, इस दिन रिलीज होगी फिल्म https://www.india.com/hindi-news/entertainment-hindi/ant-man-and-the-wasp-quantumania-hindi-trailer-marvel-film-will-be-released-on-february-17-5846884/ 20 जुलाई 2024 www.india.com hi कांग टीवी पे एनिमेटेड कार्यक्रम और वीडियो गेम में भी दिखाई दे चुका है। उसने मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) फिल्म एंट-मैन एंड द वास्प : क्वांटममेनिया (2023) में पहली बार फिल्म में शुरुआत की। इसमें जोनाथन मेजर्स ने उसका अभिनय किया।एवेंजर्स 5: निर्देशक, कलाकार और प्रदर्शन तिथि, नई MCU किस्त के बारे में अब तक हम जो कुछ भी जानते हैं https://www.khaskhabar.com/entertainment/hollywood/hollywood-news-avengers-5-director-cast-and-release-date-everything-we-know-so-far-about-the-new-mcu-installment-news-hindi-1-643832-KKN.html 20 जुलाई 2024 ख़ास ख़बर 5 जून 2024 hi उन्होंने लोकी टीवी शृंखला में इस चरित्र के वैकल्पिक संस्करण को भी निभाया था।
कांग के पास कोई अलौकिक शक्ति नहीं है। लेकिन वह असाधारण प्रतिभा का धनी है और इतिहास का विशेषज्ञ विद्वान और भौतिक विज्ञानी (समय यात्रा में विशेषज्ञता) होने के साथ वह इंजीनियर और तकनीशियन भी है। वह 40वीं सदी की तकनीक से लैस है। वह अत्यधिक उन्नत युद्ध कवच पहने हुए है जो उसकी ताकत को बढ़ाता है। अपने "टाइम-शिप" की बदौलत, कांग के पास किसी भी सदी की तकनीक तक पहुंच है।
सन्दर्भ
श्रेणी:कॉमिक्स के पात्र
श्रेणी:काल्पनिक व्यक्तित्व