411 REFERENCE · Wikipedia
बॅल्मॉरल कासल
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
बॅल्मॉरल कासलबैल्मोरल कासलBalmoral Castle रॉयल डीसाईड, एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड Balmoral Castle.jpg Location in Aberdeenshire, Scotland 57 2 27 N 3 13 48 W स्कॉट्स बैरोनियाई हवेली १८५६ विलियम स्मिथ, राजकुमार ऐल्बर्ट द्वारा निर्देशित
बॅल्मॉरल कासल(अन्य वर्तनी:बैल्मॉरल कासल, बैल्मोरल कासल) (Balmoral Castle, ब्रिटिश उच्चारण:बॅल़्मॉरल् खास्ल्), एबरडीनशायर के रॉयल डीसाईड में स्थित एक हवेली-नुमा भवन है। यह एबरडीनशायर, स्कॉटलैंड में क्रैथी नामक गाँव के निकट स्थित है। यह बैलाटर से ६.२ मील पश्चिम में अवस्थित है। यह महल सन् १८५२ से ही ब्रिटिश शाही परिवार के शाही निवासों में से एक रहा है, जब राजकुमार ऐल्बर्ट, विक्टोरिया के पति, द्वारा प्राथमिक क़िला समेत इस पूरी संपदा को निजी तौर पर खरीद लिया गया था। यह महल, राजपरिवार की निजी संपत्ति है, बकिंघम पैलस जैसे अन्य महलों की तरह राजमुकुट की संपत्ति नहीं है।
इस संपदा की खरीद की तुरंत बाद ऐसा आभास किया गया की, तत्कालीन हवेली, राजपरिवार के आवास-योग्य आकार की नहीं थी। अतः वर्त्तमान कासल के निर्माण को शीघ्र ही आढ़त किया गया। इस निर्माणकार्य के वास्तुकार, एबरडीन के विलियम स्मिथ थे, हालाँकि उनकी प्राथमिक नक़्शे में अल्बर्ट ने कुछ परिवर्तन भी फ़रामोश किये थे। यह महल स्कॉट्स बैरोनियाई वास्तुशैली की बेहतरीन मिसाल है और इसे हिस्टोरिक स्कॉटलैंड द्वारा "A"-सूचित भवनों की श्रेणी में गिना जाता है। नवीनतम महल पर निर्माणकार्य, १८५६ में पूर्ण हुआ तथा कुछ समय पश्चात् पुराने महल को ध्वस्त कर दिया गया।
इस महल में राजपरिवार के आगामी सदस्यों द्वारा अनेक सुधार व परिवर्तन और योगदान जोड़े गए। आज यह संपदा कुल ५०,००० एकड़ के क्षेत्रफल की भूमि पर फैली हुई है। यह एक कार्यशील एस्टेट है और इसमें महल के अलावा खेत और जंगलों समेत पथरीले वीराने और दलदल भी है। साथ ही इसमें प्रबंधित व पोषित घोड़ों, मवेशियों और हिरणों को भी पाला जाता है।
संरचना
इतिहास
इन्हें भी देखें
बकिंघम पैलेस
होलीरूड पैलेस
विंडसर कासल
ब्रिटेन के राजकीय निवास
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:ब्रिटेन के महल
श्रेणी:ब्रिटेन के राजकीय निवास