Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अल-उला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अल उला Al-Ula Al Ula old town, Saudi Arabia 2011.jpg अल उला शहर Saudi Arabia 26 37 N 37 55 E inline,title देश सऊदी अरब प्रांत अल मदीना अल उला; Al-Ula: (also Al Ola', अरेबिया ar العلا ar DIN अल-उला'''; यह नगर सऊदी अरब के मुख्य नगर मदीना के उत्तर पश्चिम में स्थित है जो अपने प्राचीन खंण्डहरो के लिए जाता है इसे इतिहासकार 2000 वर्ष से भी अधिक पुराना मानते हैं। इतिहास ये प्राचीन उत्तरी अरेबियाई राजवंश लिहयान की राजधानी था। 2000 साल पुराना ये शहर रेगिस्तान से घिरा हुआ है और पत्थरों का एक खंडहर सा नज़र आता है। हरान शिलालेख के मताबिक बेबिलोनिया का आखिरी राजा नाबोनिडस ने 552 ई.पू.तायमा,देदान (पुराना लिहयान)और यातरिब(वर्तमान की मदीना)को जीतने के लिए एक सैन्य अभियान का नेतृत्व किया था। कई सौ साल बाद लिहयान ने नाबातियन का शासन चला,जब तक कि रोम ने उसकी राजधानी पेट्रा पर हमला नहीं कर दिया। इसके बाद नाबातियन हेग्रा चला गया,जिसे अब मादा-इन सालेह के नाम से जाना जाता है। ये अल उला से 13 मील दूरी पर स्थित है। कहा जाता है कि यहां 630 में टाबुक की लड़ाई में बीजान्टिन सेना को एकजुट करने के लिए पैगंबर हजरत मुहम्मद ने नेतृत्व किया था। इसके बाद 13वीं सदी में अल उला एक प्रमुख केंद्र बन गया,जिसके बाद इसकी प्राचीन इमारतों को नया शहर बसाने के लिए दोबारा इस्तेमाल किया जाने लगा और इसके बाद ही इसके पास एक नया शहर बसा दिया गया। पहचान हर जगह की अपनी अलग पहचान होती है ठीक उसी प्रकार टूटे- फूटे मकानों वाले सऊदी अरब के इस अल-उला शहर को मध्यपूर्व के भुतहा कस्बे के तौर पर जाना जाता है,जो अरब के प्राचीन शहरों में से एक है। 1983 में इस कस्बे में रहने वाले आखिरी परिवार ने भी इसे छोड़ दिया था। इसके बाद से लगभग 30 साल से भी ज्यादा समय से ये शहर वीरान पड़ा है। Modern Al-Ula https://web.archive.org/web/20110723195214/http://madainsaleh.net/modern_alula.aspx 23 जुलाई 2011 at Madainsale.net. सन्दर्भ श्रेणी:अरब