411 REFERENCE · Wikipedia
गुलिस्तोन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गुलिस्तोन Guliston / Гулистон गुलिस्तोन Uzbekistan 40 29 N 68 47 E उज़बेकिस्तान में स्थिति सिरदरिया प्रान्त, उज़बेकिस्तान ७७,३०० २०१० उज़बेक
गुलिस्तोन (उज़बेक: Гулистон, अंग्रेज़ी: Guliston) मध्य एशिया के उज़बेकिस्तान देश के पूर्वी भाग में स्थित सिरदरिया प्रान्त की राजधानी है। यह मिर्ज़ाचुल स्तेपी क्षेत्र में स्थित है, जिसे गोलोदनाया स्तेपी भी कहा जाता है और उस इलाक़े के अन्य भागों की तरह यहाँ का मुख्य कारोबार भी कपास की खेती है। गुलिस्तोन शहर उज़बेकिस्तान की राजधानी ताशकंत से १२० किमी दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।The new encyclopaedia Britannica, Encyclopaedia Britannica, 2002, ISBN 978-0-85229-787-2, ... Guliston, also spelled Gulistan, formerly (until 1961) Mirzachul, city, eastern Uzbekistan. It lies in the southeastern part of the Mirzachul (formerly Golodnaya) steppe, 75 miles (120 km) southwest of Tashkent ...
शहर का नाम और इतिहास
गुलिस्तोन शहर रूसी साम्राज्य के ज़माने में एक गाँव था जो बड़ा होता गया। सन् १९२२ से पहले इसका नाम गोलोदनाया हुआ करता था, जिसका रूसी भाषा में मतलब 'भूखी स्तेपी' है। १९२२ से १९६१ तक इसका नाम 'मिर्ज़ाचुल' (Мирзачул, Mirzachul) था। उज़बेक भाषा में 'मिर्ज़ा' का मतलब 'किनारा' और 'चुल' का मतलब 'रेगिस्तान' होता है। मिर्ज़ाचुल किज़िल कुम रेगिस्तान के शुष्क इलाक़े के पास था जिस से इसका यह नाम पड़ा। १९५० और १९६० के दशकों में सोवियत संघ ने यहाँ सिंचाई की ज़बरदस्त योजनाएँ चलाई और इस शहर का नाम भी एक उद्यान की छवि देने के लिए बदलकर गुलिस्तोन रख दिया गया। गुलिस्तोन' फ़ारसी के 'गुलिस्तान' शब्द का उज़बेक रूप है। इस शब्द का मतलब 'गुलों (फूलों) का स्थान' होता है और यही शब्द 'सारे जहाँ से अच्छा' की एक पंक्ति में आता है ('हम बुलबुलें हैं इसकी, यह गुलिस्तान हमारा')।Placenames of the World: Origins and Meanings of the Names for 6,600 Countries, Cities, Territories, Natural Features, and Historic Sites https://web.archive.org/web/20130612021450/http://books.google.com/books?id=M1JIPAN-eJ4C 12 जून 2013 , Adrian Room, McFarland, 2006, ISBN 978-0-7864-2248-7, ... late 19th century as the village of Golodnaya Step', Russian for 'hungry steppe' ... In 1922 it was renamed Mirzachul, from Uzbek mirza, "edge," and chul, "desert," "waterless steppe," with reference to the same region. In 1961, it was raised to town status and given its present name, meaning (by contrast) "place of roses" ...
इन्हें भी देखें
गोलोदनाया स्तेपी
सिरदरिया प्रान्त
सन्दर्भ
2
श्रेणी:सिरदरिया प्रान्त
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान के नगर
श्रेणी:उज़्बेकिस्तान
श्रेणी:मध्य एशिया के शहर