Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

केशवराव कृष्णराव दाते

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 केशवराव कृष्णराव दाते (७ अगस्त १९१२ - २२ अप्रैल १९८३) भारत के अग्रणी हृदरोगविज्ञानी थे। वे केईएम अस्पताल मुम्बई के हृदरोग विभाग के निदेशक थे। वे अखिल भारतीय हृदय फाउण्डेशन के संस्थापक निदेशक तथा रॉयल कॉलेज ऑफ फिजीशियन्स के फेलो भी थे। उन्हें चिकित्सा विज्ञान क्षेत्र में भारत सरकार द्वारा सन १९६९ में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। केश्वराव का जन्म मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में हुआ था। जबलपुर से शालेय शिक्षा प्राप्ति के उपरान्त सन १९३२ में उन्होने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य व इतिहास से बी. ए. किया। चिकित्साविज्ञान का आरम्भ मुम्बई से करते हुए उन्होने १९३६ में मुंबई विश्वविद्यालय से एम्‌. बी. बी. एस्‌. किया। उसके बाद इंग्लैण्ड, अमेरिका व स्वीडन जाकर एम्‌. आर्‌. सी. पी. (लंदन), एम्‌. आर्‌. सी. पी. (एडिंबरो), डी. सी. एच्‌ (इंग्लंड) और डी. टी. एम्‌. अँड एच्‌. (लंदन) आदि उपाधियाँ प्राप्त की। १९५० में उन्होने मुम्बई विद्यापीठ से एम्‌. डी. की उपाधी प्राप्त की। उसके बाद मुंबई में चिकित्सा व्यवसाय में लग गये। १९६४ में के. ई. एम. हॉस्पिटल के हृद्‌रोगविज्ञान विभाग के संचालक बने। श्रेणी:1912 में जन्मे लोग श्रेणी:१९८३ में निधन श्रेणी:जबलपुर के लोग