411 REFERENCE · Wikipedia
दिल्ली
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
जनवरी 2025
दिल्ली महानगर और केन्द्र-शासित प्रदेश 250
infobox
1/2/2/2/2
center
Tomb of Humayun, Delhi.jpg
हुमायूँ का मक़बरा
Qutb minar ruins.jpg
क़ुतुब परिसर
Jama Masjid 2011.jpg
जामा मस्जिद
Red Fort in Delhi 03-2016 img3.jpg
लाल क़िला
India Gate 2014-11-01.jpg
इण्डिया गेट
Digambar Jain Lal Mandir, Chandni Chowk, Delhi.jpg
जैन लाल मंदिर
St. James Church 9.jpg
सैंट जैम्स गिरजाघर
Hyderabad house US Sec Def highest intensity.jpg
हैदराबाद हाउस
Lotus Temple in New Delhi 03-2016.jpg
कमल मंदिर Seal of the National Capital Territory of Delhi.svg उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता (भाजपा) विधानसभा एकसदनवाद (70 सीट) राजभाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी अतिरिक्त राजभाषा पंजाबी, उर्दू देश भारत 2011 उचित शहर 11034555 महानगर 16314838 http://www.census2011.co.in/city.php List of Most populated cities of India www.census2011.co.in 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190321092118/http://www.census2011.co.in/city.php 21 मार्च 2019 deadhttp://www.census2011.co.in/states.php List of states with Population, Sex Ratio and Literacy Census 2011 www.census2011.co.in 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20140214170814/http://www.census2011.co.in/states.php 14 फ़रवरी 2014 dead IST delhi.gov.in दिल्ली राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्रNational Capital Territory of Delhi क्षेत्र उत्तर भारत yes yes 300 170 center 4 point दिल्ली city shape 2 #808080 28 36 36 N 77 13 48 E type:adm1st_region:IN-DL 1484 200 250 दिल्ली सरकार Delhi दिल्ली सल्तनत की राजधानी 1214 मुग़ल साम्राज्य की राजधानी 1526 ब्रिटिश राज की राजधानी 12 दिसंबर 1911 भारत गणराज्य की राजधानी 26 जनवरी 1950 केन्द्र-शासित प्रदेश 1 नवंबर 1956 राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र 1 फ़रवरी 1992 IN-DL DL +91 11 110000110099 +5:30 21588000 auto 16787941 6.9 2024 HDI (2018) 0.839 साक्षरता (2011) 86.21% त्वरित परिवहन दिल्ली मेट्रो अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय विमानक्षेत्र 868 /1000 लिंगानुपात (2011) en
दिल्ली (en Delhi no), आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्लीhttps://india.gov.in/hi/ राष्ट्रीय-राजधानी-क्षेत्र-दिल्ली-की-वेबसाइट-देखें 12 जुलाई 2017 https://web.archive.org/web/20170701055708/https://india.gov.in/hi 1 जुलाई 2017 dead (en National Capital Territory of Delhi no no) भारत का एक महानगर और केंद्र-शासित प्रदेश है। इसमें नई दिल्ली सम्मिलित है जो भारत की राजधानी है। दिल्ली में राजधानी के होने के नाते केंद्र सरकार की तीनों इकाइयों- कार्यपालिका, संसद और न्यायपालिका के मुख्यालय नई दिल्ली और दिल्ली में स्थापित हैं। १४८३ वर्ग किलोमीटर में फैला दिल्ली जनसंख्या के तौर पर भारत का दूसरा सबसे बड़ा महानगर है। यहाँ की जनसंख्या लगभग १ करोड़ ७० लाख है। यहाँ बोली जाने वाली मुख्य भाषाएँ हैं : हिन्दी, पंजाबी, उर्दू और अंग्रेज़ी। भारत में दिल्ली का ऐतिहासिक और भौगोलिक महत्त्व है। इसके दक्षिण पश्चिम में अरावली पहाड़ियाँ और पूर्व में यमुना नदी है, जिसके किनारे यह नगर बसा हुआ है। यह प्राचीन समय में गंगा के मैदान से होकर जाने वाले वाणिज्य पथों के रास्ते में पड़ने वाला मुख्य पड़ाव था।Necipoglu Gulru Muqarnas: An Annual on the Visual Culture of the Islamic World 2002 http://books.google.com/books?id=UJc2u33fCKQC&pg=PA16&dq=delhi+sultanate+political+center+city+delhi&sig=ACfU3U3zNMesuCjnsH7iAlLe5mKHpddn8w#PPA12,M1 BRILL 9004125930 12–43 Epigraphs, Scripture, and Architecture in the Early Sultanate of Delhi 2002 14 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20140920212841/http://books.google.com/books?id=UJc2u33fCKQC&pg=PA16&dq=delhi+sultanate+political+center+city+delhi&sig=ACfU3U3zNMesuCjnsH7iAlLe5mKHpddn8w#PPA12,M1 20 सितंबर 2014 live
यमुना नदी के किनारे स्थित इस नगर का गौरवशाली पौराणिक इतिहास है, और पुराणों में इसका विशेष महत्व है। यह भारत का अति प्राचीन नगर है। इसके इतिहास का प्रारम्भ सिन्धु घाटी सभ्यता से जुड़ा हुआ है। हरियाणा के आसपास के क्षेत्रों में हुई खुदाई से इस बात के प्रमाण मिले हैं। महाभारत काल में इसका नाम इन्द्रप्रस्थ था। दिल्ली सल्तनत के उत्थान के साथ ही दिल्ली एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक शहर के रूप में उभरी।Aitken Bill Speaking Stones: World Cultural Heritage Sites in India 2002 http://books.google.com/books?id=lu5jGGQ8fJkC&pg=PA21&dq=delhi+continuously+inhabited&sig=ACfU3U1Z52ojRmD1-ZS2QeQlb8UlGZeBhA Eicher Goodearth Limited 8187780002 264 pages 2001 14 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20110914123144/http://books.google.com/books?id=lu5jGGQ8fJkC&pg=PA21&dq=delhi+continuously+inhabited&sig=ACfU3U1Z52ojRmD1-ZS2QeQlb8UlGZeBhA 14 सितंबर 2011 live यहाँ कई प्राचीन एवं मध्यकालीन इमारतों तथा उनके अवशेषों को देखा जा सकता हैं। १६३९ में मुगल बादशाह शाहजहाँ ने दिल्ली में ही एक चारदीवारी से घिरे शहर का निर्माण करवाया जो १६७९ से १८५७ तक मुगल साम्राज्य की राजधानी रही।
१८वीं एवं १९वीं शताब्दी में ब्रिटिश ईस्ट इंडिया कंपनी ने लगभग पूरे भारत को अपने कब्जे में ले लिया। उन्होंने कोलकाता को अपनी राजधानी बनाया। १९११ में दिल्ली दरबार में अंग्रेजी सरकार ने फैसला किया कि राजधानी को वापस दिल्ली लाया जाए। इसके लिए पुरानी दिल्ली के दक्षिण में एक नए नगर नई दिल्ली का निर्माण प्रारंभ हुआ। अंग्रेजों से १९४७ में स्वतंत्रता प्राप्त कर नई दिल्ली को भारत की राजधानी घोषित किया गया।
स्वतंत्रता प्राप्ति के पश्चात दिल्ली में विभिन्न क्षेत्रों से लोगों का प्रवासन हुआ, इससे दिल्ली के स्वरूप में आमूल परिवर्तन हुआ। विभिन्न प्रान्तों, धर्मों एवं जातियों के लोगों के दिल्ली में बसने के कारण दिल्ली का शहरीकरण तो हुआ ही साथ ही यहाँ एक मिश्रित संस्कृति ने भी जन्म लिया। आज दिल्ली भारत का एक प्रमुख राजनैतिक, सांस्कृतिक एवं वाणिज्यिक केन्द्र है।
नामकरण
इस नगर का नाम "दिल्ली" कैसे पड़ा इसका कोई निश्चित सन्दर्भ नहीं मिलता, लेकिन व्यापक रूप से यह माना गया है कि यह एक प्राचीन राजा "ढिल्लु" से सम्बन्धित है। कुछ इतिहासकारों का यह मानना है कि यह देहलीज़ का एक विकृत रूप है, जिसका हिन्दुस्तानी में अर्थ होता है 'चौखट', जो कि इस नगर के सम्भवतः सिन्धु-गंगा समभूमि के प्रवेश-द्वार होने का सूचक है। एक और अनुमान के अनुसार इस नगर का प्रारम्भिक नाम "ढिलिका" था। हिन्दी/प्राकृत "ढीली" भी इस क्षेत्र के लिए प्रयोग किया जाता था।
इतिहास
दिल्ली का इतिहास
thumb|300px|बाएँ|लाल किला
दिल्ली का प्राचीनतम उल्लेख महाभारत नामक महापुराण में मिलता है जहाँ इसका उल्लेख प्राचीन इन्द्रप्रस्थ के रूप में किया गया है। इन्द्रप्रस्थ महाभारत काल में पांडवों की राजधानी थी।http://delhiplanning.nic.in/Economic%20Survey/ES%202005-06/Chpt/1.pdf Chapter 1: Introduction 21 दिसंबर 2006 PDF Economic Survey of Delhi, 2005–2006 Planning Department, Government of National Capital Territory of Delhi pp1–7 https://web.archive.org/web/20161113174155/http://delhiplanning.nic.in/Economic%20Survey/ES%202005-06/Chpt/1.pdf 13 नवंबर 2016 dead पुरातात्विक रूप से जो पहले प्रमाण मिले हैं उससे पता चलता है कि ईसा से दो हजार वर्ष पहले भी दिल्ली तथा उसके आस-पास मानव निवास करते थे।http://www.indiatourism.com/delhi-history/index.html Delhi History 22 दिसंबर 2006 Delhi Tourism Advent InfoSoft (P) Ltd https://web.archive.org/web/20061208210557/http://www.indiatourism.com/delhi-history/index.html 8 दिसंबर 2006 dead । दिल्ली का इतिहास बेहद पुराना है करीब ७३० ईसा पूर्व के दौरान मालवा के शासक राजा धन्ना भील के एक उत्तराधिकारी ने दिल्ली के सम्राट को चुनौती दी थी ।
मौर्य-काल (ईसा पूर्व ३००) से यहाँ एक नगर का विकास होना आरम्भ हुआ। महाराज पृथ्वीराज चौहान के दरबारी कवि चंद बरदाई की हिन्दी रचना पृथ्वीराज रासो में तोमर राजा अनंगपाल को दिल्ली का संस्थापक बताया गया है। ऐसा माना जाता है कि उसने ही 'लाल-कोट' का निर्माण करवाया था और महरौली के गुप्त कालीन लौह-स्तंभ को दिल्ली लाया। दिल्ली में तोमरों का शासनकाल वर्ष ९००-१२०० तक माना जाता है। 'दिल्ली' या 'दिल्लिका' शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम उदयपुर में प्राप्त शिलालेखों पर पाया गया। इस शिलालेख का समय वर्ष ११७० निर्धारित किया गया। महाराज पृथ्वीराज चौहान को दिल्ली का अन्तिम हिन्दू सम्राट माना जाता है।
१२०६ ई० के बाद दिल्ली दिल्ली सल्तनत की राजधानी बनी। इस पर खिलज़ी वंश, तुगलक़ वंश, सैयद वंश और लोदी वंश समेत कुछ अन्य वंशों ने शासन किया। ऐसा माना जाता है कि आज की आधुनिक दिल्ली बनने से पहले दिल्ली सात बार उजड़ी और विभिन्न स्थानों पर बसी, जिनके कुछ अवशेष आधुनिक दिल्ली में अब भी देखे जा सकते हैं। दिल्ली के तत्कालीन शासकों ने इसके स्वरूप में कई बार परिवर्तन किया। मुगल बादशाह हुमायूँ ने सरहिन्द के निकट युद्ध में अफ़गानों को पराजित किया तथा बिना किसी विरोध के दिल्ली पर अधिकार कर लिया। हुमायूँ की मृत्यु के बाद हेमू विक्रमादित्य के नेतृत्व में अफ़गानों नें मुगल सेना को पराजित कर आगरा व दिल्ली पर पुनः अधिकार कर लिया। मुगल बादशाह अकबर ने अपनी राजधानी को दिल्ली से आगरा स्थान्तरित कर दिया। अकबर के पोते शाहजहाँ (१६२८-१६५८) ने सत्रहवीं सदी के मध्य में इसे सातवीं बार बसाया जिसे शाहजहाँनाबाद के नाम से पुकारा गया। शाहजहाँनाबाद को आम बोल-चाल की भाषा में पुराना शहर या पुरानी दिल्ली कहा जाता है। प्राचीनकाल से पुरानी दिल्ली पर अनेक राजाओं एवं सम्राटों ने राज्य किया है तथा समय-समय पर इसके नाम में भी परिवर्तन किया जाता रहा था। पुरानी दिल्ली १६३८ के बाद मुग़ल सम्राटों की राजधानी रही। दिल्ली का आखिरी मुगल बादशाह बहादुर शाह जफ़र था जिसकी मृत्यू निवार्सन में ही रंगून में हुई।
अंगूठाकार|दाएँ|300px|दिल्ली के आईटीओ चौराहे का दृश्य, १९५०
१८५७ के सिपाही विद्रोह के बाद दिल्ली पर ब्रिटिश शासन के हुकूमत में शासन चलने लगा। १८५७ के इस प्रथम भारतीय स्वतन्त्रता संग्राम के आंदोलन को पूरी तरह दबाने के बाद अंग्रेजों ने बहादुरशाह ज़फ़र को रंगून भेज दिया तथा भारत पूरी तरह से अंग्रेजो के अधीन हो गया। प्रारम्भ में उन्होंने कलकत्ते (आजकल कोलकाता) से शासन संभाला परन्तु ब्रिटिश शासन काल के अन्तिम दिनों में पीटर महान के नेतृत्व में रूसी साम्राज्य का प्रभाव भारतीय उपमहाद्वीप में तेजी से बढ़ने लगा। जिसके कारण अंग्रेजों को यह लगने लगा कि कलकत्ता जो कि भारत के धुर पूरब में था वहां से अफ़ग़ानिस्तान एवं ईरान आदि पर सक्षम तरीके से आसानी से नियंत्रण नहीं स्थापित किया जा सकता है आगे चल कर के इसी कारण से १९११ में उपनिवेश राजधानी को नई दिल्ली स्थानांतरित कर दिया गया एवं अनेक आधुनिक निर्माण कार्य करवाए गये। शहर के बड़े हिस्सों को ब्रिटिश आर्किटेक्ट्स सर एडविन लुटियंस और सर हर्बर्ट बेकर द्वारा डिजाइन किया गया था। १९४७ में भारत की आजादी के बाद नई दिल्ली को अधिकारिक रूप से भारत की राजधानी घोषित कर दिया गया। दिल्ली में कई राजाओं के साम्राज्य के उदय तथा पतन के साक्ष्य आज भी विद्यमान हैं। सच्चे मायने में दिल्ली हमारे देश के भविष्य, भूतकाल एवं वर्तमान परिस्थितियों का मेल-मिश्रण हैं। तोमर शासकों में दिल्ली की स्थापना का श्रेय अनंगपाल को जाता है।
जलवायु, भूगोल और जनसांख्यिकी
दिल्ली-एनसीआर
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (भारत)
एनसीआर में दिल्ली से सटे सूबे उत्तर प्रदेश, हरियाणा और राजस्थान के कई शहर शामिल हैं।https://www.bhaskar.com/union-territory/new-delhi/news/ut-del-hmu-new-haryanas-jind-and-karnal-add-in-part-of-ncr-zone-5017644-nor.html एनसीआर में शामिल हुए जींद,करनाल और मुजफ्फरनगर, मथुरा को नहीं मिली मंजूरी 9 जून 2015 Dainik Bhaskar 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190407170136/https://www.bhaskar.com/union-territory/new-delhi/news/ut-del-hmu-new-haryanas-jind-and-karnal-add-in-part-of-ncr-zone-5017644-nor.html 7 अप्रैल 2019 live एनसीआर में ४ करोड़ ७० से ज्यादा आबादी रहती है। समूचे एनसीआर में दिल्ली का क्षेत्रफल १,४८४ स्क्वायर किलोमीटर है। देश की राजधानी एनसीआर का २.९ फीसदी भाग कवर करती है। एनसीआर के तहत आने वाले क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मेरठ, गाजियाबाद, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा), बुलंदशहर,शामली, बागपत, हापुड़ और मुजफ्फरनगर; और हरियाणा के फरीदाबाद, गुड़गांव, मेवात, रोहतक, सोनीपत, रेवाड़ी, झज्जर, पानीपत, पलवल, महेंद्रगढ़, भिवाड़ी, जिंद और करनाल जैसे जिले शामिल हैं। राजस्थान से दो जिले - भरतपुर और अलवर एनसीआर में शामिल किए गए हैं।https://abpnews.abplive.in/india-news/ncr-national-capital-region-of-india-a-to-z-things-you-must-know-about-it-762031 आप जिस दिल्ली-NCR में रहते हैं, जानिए- उसके बारे में A टू Z जानाकरी एबीपी न्यूज़ वेब डेस्क 4 जन॰ 2018 abpnews.abplive.in 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190407170215/https://abpnews.abplive.in/india-news/ncr-national-capital-region-of-india-a-to-z-things-you-must-know-about-it-762031 7 अप्रैल 2019 dead
भौगोलिक स्थिति
दिल्ली का भूगोल
thumb|200px|दिल्ली में यमुना नदी
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली 1484 km2 sqmi on में विस्तृत है, जिसमें से 783 km2 sqmi on 0 भाग ग्रामीण और 700 km2 sqmi on 0 भाग शहरी घोषित है। दिल्ली उत्तर-दक्षिण में अधिकतम 51.9 km mi on 0 है और पूर्व-पश्चिम में अधिकतम चौड़ाई 48.48 km mi on 0 है। दिल्ली के अनुरक्षण हेतु तीन संस्थाएं कार्यरत है:-
दिल्ली नगर निगम:विश्व का सबसे बड़ा स्थानीय निकाय है, जो कि अनुमानित १३७.८० लाख नागरिकों (क्षेत्रफल 1397.3 km2 sqmi on 0 or) को नागरिक सेवाएं प्रदान करती है। यह क्षेत्रफ़ल के हिसाब से भी मात्र टोक्यो से ही पीछे है।"Municipal Corporation of Delhi: About us https://web.archive.org/web/20090324083412/http://www.mcdonline.gov.in/mcd/aboutus.jsp 24 मार्च 2009). नगर निगम १३९७ वर्ग कि॰मी॰ का क्षेत्र देखती है। वर्तमान में दिल्ली नगर निगम को तीन हिस्सों में बाट दिया गया है उत्तरी दिल्ली नगर निगम,पूर्वी दिल्ली नगर निगम व दक्षिण दिल्ली नगर निगम।
नई दिल्ली नगरपालिका परिषद: (एन डी एम सी) (क्षेत्रफल 42.7 km2 sqmi on 0 or) नई दिल्ली की नगरपालिका परिषद् का नाम है। इसके अधीन आने वाला कार्यक्षेत्र एन डी एम सी क्षेत्र कहलाता है।
दिल्ली छावनी बोर्ड: (क्षेत्रफल (43 km2 sqmi on 0 or)http://www.ndmc.gov.in/AboutNDMC/NNDMCAct.aspx परिचय 3 जुलाई 2007 द न्यू देल्ही म्युनिसिपल कॉन्सिल एक्ट १९९४ नई दिल्ली नगर पालिका परिषद https://web.archive.org/web/20080302220220/http://www.ndmc.gov.in/AboutNDMC/NNDMCAct.aspx 2 मार्च 2008 live जो दिल्ली के छावनी क्षेत्रों को देखता है।
दिल्ली एक अति-विस्तृत क्षेत्र है। यह अपने चरम पर उत्तर में सरूप नगर से दक्षिण में रजोकरी तक फैला है। पश्चिमतम छोर नजफगढ़ से पूर्व में यमुना नदी तक (तुलनात्मक परंपरागत पूर्वी छोर)। वैसे शाहदरा, भजनपुरा, आदि इसके पूर्वतम छोर होने के साथ ही बड़े बाज़ारो में भी आते हैं। रा.रा.क्षेत्र में उपर्युक्त सीमाओं से लगे निकटवर्ती प्रदेशों के नोएडा, गुड़गांव आदि क्षेत्र भी आते हैं। दिल्ली की भू-प्रकृति बहुत बदलती हुई है। यह उत्तर में समतल कृषि मैदानों से लेकर दक्षिण में शुष्क अरावली पर्वत के आरम्भ तक बदलती है। दिल्ली के दक्षिण में बड़ी प्राकृतिक झीलें हुआ करती थीं, जो अब अत्यधिक खनन के कारण सूखती चली गईं हैं। इनमें से एक है बड़खल झील। यमुना नदी शहर के पूर्वी क्षेत्रों को अलग करती है। ये क्षेत्र यमुना पार कहलाते हैं, वैसे ये नई दिल्ली से बहुत से पुलों द्वारा भली-भांति जुड़े हुए हैं। दिल्ली मेट्रो भी अभी दो पुलों द्वारा नदी को पार करती है।
दिल्ली 28.61 N 77.23 E पर उत्तरी भारत में बसा हुआ है। यह समुद्रतल से ७०० से १००० फीट की ऊँचाई पर हिमालय से १६० किलोमीटर दक्षिण में यमुना नदी के किनारे पर बसा है। यह उत्तर, पश्चिम एवं दक्षिण तीन तरफ से हरियाणा राज्य तथा पूर्व में उत्तर प्रदेश राज्य द्वारा घिरा हुआ है। दिल्ली लगभग पूर्णतया गांगेय क्षेत्र में स्थित है। दिल्ली के भूगोल के दो प्रधान अंग हैं यमुना सिंचित समतल एवं दिल्ली रिज (पहाड़ी)। अपेक्षाकृत निचले स्तर पर स्थित मैदानी उपत्यकाकृषि हेतु उत्कृष्ट भूमि उपलब्ध कराती है, हालांकि ये बाढ़ संभावित क्षेत्र रहे हैं। ये दिल्ली के पूर्वी ओर हैं। और पश्चिमी ओर रिज क्षेत्र है। इसकी अधिकतम ऊँचाई ३१८ मी.(१०४३ फी.)http://www.fig.net/pub/fig_2002/Ts3-9/TS3_9_mohan.pdf जीआईएस-बेस्ड स्पैशियल इन्फ़ॉर्मेशन इंटीग्रेशन, मॉडलिंग एण्ड डिजिटल मैपिंग: ए न्यू ब्लेन्ड ऑफ टूल फ़ॉर जियोस्पेशियल एन्वायरेनमेण्टल हेल्थ एनालिसिस फ़ॉर देल्ही रिज ३ फ़रवरी २००३ मोहन मदन २००२ अप्रैल PDF स्पैशियल इन्फ़ॉर्मेशन फ़ॉर हेल्थ मॉनीटरिंग एण्ड पॉपुलेशन मैंनेजमेंट एफ़आईजी XXII अन्तर्राष्ट्रीय कांग्रेस पृ. ५ https://www.webcitation.org/684JsgcnW?url=http://www.fig.net/pub/fig_2002/Ts3-9/TS3_9_mohan.pdf 31 मई 2012 dead तक जाती है। यह दक्षिण में अरावली पर्वतमाला से आरम्भ होकर शहर के पश्चिमी, उत्तर-पश्चिमी एवं उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों तक फैले हैं। दिल्ली की जीवनरेखा यमुना हिन्दू धर्म में अति पवित्र नदियों में से एक है। एक अन्य छोटी नदी हिंडन नदी पूर्वी दिल्ली को गाजियाबाद से अलग करती है। दिल्ली सीज़्मिक क्षेत्र-IV में आने से इसे बड़े भूकम्पों का संभावित क्षेत्र बनाती है।http://www.undp.org.in/dmweb/hazardprofile.pdf हैज़ार्ड प्रोफ़ाइल ऑफ़ इंडियन डिस्ट्रिक्ट्स PDF नेशनल कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोजेक्ट इन डाइज़ास्टार मैंनेजमेण्ट यूएनडीपी https://web.archive.org/web/20060519100611/http://www.undp.org.in/dmweb/hazardprofile.pdf 31 जुलाई 2009 19 मई 2006 dead
जल सम्पदा
भूमिगत जलभृत लाखों वर्षों से प्राकृतिक रूप से नदियों और बरसाती धाराओं से नवजीवन पाते रहे हैं। भारत में गंगा-यमुना का मैदान ऐसा क्षेत्र है, जिसमें सबसे उत्तम जल संसाधन मौजूद हैं। यहाँ अच्छी वर्षा होती है और हिमालय के ग्लेशियरों से निकलने वाली सदानीरा नदियाँ बहती हैं। दिल्ली जैसे कुछ क्षेत्रों में भी कुछ ऐसा ही है। इसके दक्षिणी पठारी क्षेत्र का ढलाव समतल भाग की ओर है, जिसमें पहाड़ी श्रृंखलाओं ने प्राकृतिक झीलें बना दी हैं। पहाड़ियों पर का प्राकृतिक वनाच्छादन कई बारहमासी जलधाराओं का उद्गम स्थल हुआ करता था।https://hindi.indiawaterportal.org/?q=content/%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8 Hindi Water Portal hindi.indiawaterportal.org 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20170228150506/http://hindi.indiawaterportal.org/?q=content%2F%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8 28 फ़रवरी 2017 dead
व्यापारिक केन्द्र के रूप में दिल्ली आज जिस स्थिति में है; उसका कारण यहाँ चौड़ी पाट की एक यातायात योग्य नदी यमुना का होना ही है; जिसमें माल ढुलाई भी की जा सकती थी। ५०० ई. पूर्व में भी निश्चित ही यह एक ऐसी ऐश्वर्यशाली नगरी थी, जिसकी सम्पत्तियों की रक्षा के लिए नगर प्राचीर बनाने की आवश्यकता पड़ी थी। सलीमगढ़ और पुराना किला की खुदाइयों में प्राप्त तथ्यों और पुराना किला से इसके इतने प्राचीन नगर होने के प्रमाण मिलते हैं। १००० ई. के बाद से तो इसके इतिहास, इसके युध्दापदाओं और उनसे बदलने वाले राजवंशों का पर्याप्त विवरण मिलता है।
भौगोलिक दृष्टि से अरावली की श्रंखलाओं से घिरे होने के कारण दिल्ली की शहरी बस्तियों को कुछ विशेष उपहार मिले हैं। अरावली श्रंखला और उसके प्राकृतिक वनों से तीन बारहमासी नदियाँ दिल्ली के मध्य से बहती यमुना में मिलती थीं। दक्षिण एशियाई भूसंरचनात्मक परिवर्तन से अब यमुना अपने पुराने मार्ग से पूर्व की ओर बीस किलोमीटर हट गई है।http://hindi.indiawaterportal.org/?q=content/%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8 दिल्ली की प्यास-यमुना को प्राणवान करने से ही स्थानीय जलस्रोतों को नवजीवन मिलेगा इंडिया वाटर पोर्टल ९ अगस्त २०१५ https://web.archive.org/web/20170228150506/http://hindi.indiawaterportal.org/?q=content%2F%E0%A4%A6%E0%A4%BF%E0%A4%B2%E0%A5%8D%E0%A4%B2%E0%A5%80-%E0%A4%95%E0%A5%80-%E0%A4%AA%E0%A5%8D%E0%A4%AF%E0%A4%BE%E0%A4%B8 28 फ़रवरी 2017 dead ३००० ई. पूर्व में ये नदी दिल्ली में वर्तमान 'रिज' के पश्चिम में होकर बहती थी। उसी युग में अरावली की श्रृंखलाओं के दूसरी ओर सरस्वती नदी बहती थी, जो पहले तो पश्चिम की ओर सरकी और बाद में भौगोलिक संरचना में भूमिगत होकर पूर्णत: लुप्त हो गई।
एक अंग्रेज द्वारा १८०७ में किए गए सर्वेक्षण के आधार पर बने उपर्युक्त नक्शे में वह जलधाराएं दिखाई गई हैं, जो दिल्ली की यमुना में मिलती थीं। एक तिलपत की पहाड़ियों में दक्षिण से उत्तर की ओर बहती थी, तो दूसरी हौजखास में अनेक सहायक धाराओं को समेटते हुए पूर्वाभिमुख बहती बारापुला के स्थान पर निजामुद्दीन के ऊपरी यमुना प्रवाह में जाकर मिलती थी। एक तीसरी और इनसे बड़ी धारा जिसे साहिबी नदी (पूर्व नाम रोहिणी) कहते थे। दक्षिण-पश्चिम से निकल कर रिज के उत्तर में यमुना में मिलती थी। ऐसा लगता है कि विवर्तनिक हलचल के कारण इसके बहाव का निचाई वाला भूभाग कुछ ऊँचा हो गया, जिससे इसका यमुना में गिरना रूक गया। पिछले मार्ग से इसका ज्यादा पानी नजफगढ़ झील में जाने लगा। कोई ७० वर्ष पहले तक इस झील का आकार २२० वर्ग किलोमीटर होता था। अंग्रेजों ने साहिबी नदी की गाद निकालकर तल सफ़ाई करके नाला नजफगढ़ का नाम दिया और इसे यमुना में मिला दिया। यही जलधाराएं और यमुना-दिल्ली में अरावली की श्रृंखलाओं के कटोरे में बसने वाली अनेक बस्तियों और राजधानियों को सदा पर्याप्त जल उपलब्ध कराती आईं थीं।
हिमालय के हिमनदों से निकलने के कारण यमुना सदानीरा रही है। परन्तु अन्य उपर्युक्त उपनदियाँ अब से २०० वर्ष पूर्व तक ही, जब तक कि अरावली की पर्वतमाला प्राकृतिक वन से ढकी रहीं तभी तक बारहमासी रह सकीं। खेद है कि दिल्ली में वनों का कटान खिलजियों के समय से ही शुरू हो गया था। इस्लाम स्वीकार न करने वाले स्थानीय विद्रोहियों और लूटपाट करने वाले मेवों का दमन करने के लिए ऐसा किया गया था। साथ ही बढ़ती शहरी आबादी के भार से भी वन प्रांत सिकुड़ा है। इसके चलते वनांचल में संरक्षित वर्षा जल का अवक्षय हुआ।
ब्रिटिश काल में अंग्रेजी शासन के दौरान दिल्ली में सड़कों के निर्माण और बाढ़ अवरोधी बांध बनाने से पर्यावरण परिवर्तन के कारण ये जलधाराएं वर्ष में ग्रीष्म के समय सूख जाने लगीं। स्वतंत्रता के बाद के समय में बरसाती नालों, फुटपाथों और गलियों को सीमेंट से पक्का किया गया, इससे इन धाराओं को जल पहुँचाने वाले स्वाभाविक मार्ग अवरुद्ध हो गये। ऐसी दशा में, जहां इन्हें रास्ता नहीं मिला, वहाँ वे मानसून में बरसाती नालों की तरह उफनने लगीं। विशद रूप में सीमेंट कंक्रीट के निर्माणों के कारण उन्हें भूमिगत जलभृत्तों या नदी में मिलाने का उपाय नहीं रह गया है। आज इन नदियों में नगर का अधिकतर मैला ही गिरता है।
जलवायु
thumb|200px|इंडिया गेट के निकट तड़ित। दिल्ली अपनी अधिकतम वर्षा जुलाई-अगस्त माह में मानसून से पाता है।
दिल्ली के महाद्वीपीय जलवायु में ग्रीष्म ऋतु एवं शीत ऋतु के तापमान में बहुत अन्तर होता है। ग्रीष्म ऋतु लंबी, अत्यधिक गर्म अप्रैल से मध्य-अक्टूबर तक चलती हैं। इस बीच में मानसून सहित वर्षा ऋतु भी आती है। ये गर्मी काफ़ी घातक भी हो सकती है, जिसने भूतकाल में कई जानें ली हैं। मार्च के आरम्भ से ही वायु की दिशा में परिवर्तन होने लगता है। ये उत्तर-पश्चिम से हट कर दक्षिण-पश्चिम दिशा में चलने लगती हैं। ये अपने साथ राजस्थान की गर्म लहर और धूल भी लेती चलती हैं। ये गर्मी का मुख्य अंग हैं। इन्हें ही लू कहते हैं। अप्रैल से जून के महीने अत्यधिक गर्म होते हैं, जिनमें उच्च ऑक्सीकरण क्षमता होती है। जून के अन्त तक नमी में वृद्धि होती है जो पूर्व मॉनसून वर्षा लाती हैं। इसके बाद जुलाई से यहां मॉनसून की हवाएं चलती हैं, जो अच्छी वर्षा लाती हैं। अक्टूबर-नवंबर में शिशिर काल रहता है, जो हल्की ठंड के संग आनन्द दायक होता है। नवंबर से शीत ऋतु का आरम्भ होता है, जो फरवरी के आरम्भ तक चलता है। शीतकाल में घना कोहरा भी पड़ता है, एवं शीतलहर चलती है, जो कि फिर वही तेज गर्मी की भांति घातक होती है।द हिन्दू http://www.hindu.com/2005/01/07/stories/2005010719480300.htm फ़ॉग कन्टीन्यूज़ टू डुस्रप्ट फ़्लाइट, ट्रेन्स 7 जनवरी 2006 31 जुलाई 2009 https://web.archive.org/web/20060304160457/http://www.hindu.com/2005/01/07/stories/2005010719480300.htm 4 मार्च 2006 live यहां के तापमान में अत्यधिक अन्तर आता है जो −०.६ °से. (३०.९ °फ़ै.) से लेकर 48 C F तक जाता है।हिन्दुस्तान टाइम्स http://www.hindustantimes.com/news/181_1593200,000600010001.htm ऍट ०.२°सेल्सियस, देल्ही गेट्स इट्स कोल्डेस्ट डे 8 जनवरी 2006 https://web.archive.org/web/20060111153439/http://www.hindustantimes.com/news/181_1593200,000600010001.htm 11 जनवरी 2006 31 जुलाई 2009 live वार्षिक औसत तापमान २५°से. (७७ °फ़ै.); मासिक औसत तापमान १३°से. से लेकर ३२°से (५६°फ़ै. से लेकर ९०°फ़ै.) तक होता है।Canty and Associates LLC http://www.weatherbase.com/weather/weather.php3?s=28124&refer=&units=metric Weatherbase entry for Delhi 16 जनवरी 2007 https://web.archive.org/web/20110907174813/http://www.weatherbase.com/weather/weather.php3?s=28124&refer=&units=metric 7 सितंबर 2011 live औसत वार्षिक वर्षा लगभग ७१४ मि.मी. (२८.१ इंच) होती है, जिसमें से अधिकतम मानसून द्वारा जुलाई-अगस्त में होती है। दिल्ली में मानसून के आगमन की औसत तिथि २९ जून होती है। विनसन कुरियन मॉनसून रीचेज़ देल्ही टू डेज़ अहेड ऑफ शिड्यूल http://www.thehindubusinessline.com/2005/06/28/stories/2005062800830200.htm द हिन्दू बिज़नेस लाइन २८ जून २००५ 12 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20070930225909/http://www.thehindubusinessline.com/2005/06/28/stories/2005062800830200.htm 30 सितंबर 2007 live
वायु प्रदूषण
दिल्ली में वायु प्रदूषण
दिल्ली की वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) आम तौर पर जनवरी से सितंबर के बीच मध्यम (१०१-२००) स्तर है, और फिर यह तीन महीनों में बहुत खराब (३०१-४००), गंभीर (४०१-५००) या यहां तक कि खतरनाक (५००+) के स्तर में भी हो जाती है।https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/out-of-here-in-november-in-del-ncr-smog-break-is-becoming-the-new-annual-vacation/articleshow/104979257.cms Out of here in November: In Delhi-NCR, smog break is becoming the new annual vacationhttps://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/delhi-aqi-cp-smog-tower-down-due-to-dpcc-says-minister-gopal-rai-official-says-running-cost-high/articleshow/104978284.cms Delhi AQI: CP Smog tower down due to DPCC, says minister Gopal Rai; official says running cost high अक्टूबर से दिसंबर के बीच, विभिन्न कारकों के कारण, स्टबल जलने, दिवाली में जलने वाले अग्नि पटाखे और ठंड के मौसम ।https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/day-after-diwali-delhis-air-turns-hazardous/articleshow/66539912.cms SC firecracker order: Delhi cops to act against violators - Times of India ► The Times of India 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20181108173945/https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/day-after-diwali-delhis-air-turns-hazardous/articleshow/66539912.cms 8 नवंबर 2018 livehttps://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/delhi-breathed-easier-from-january-to-april/articleshow/59011204.cms Delhi breathed easier from January to April - Times of India The Times of India 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20181109070658/https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/delhi-breathed-easier-from-january-to-april/articleshow/59011204.cms 9 नवंबर 2018 livehttps://www.hindustantimes.com/delhi-news/air-pollution-delhi-enjoys-cleanest-february-in-three-years/story-SANlmslHev8ifFgZbh3WXI.html Air pollution: Delhi enjoys cleanest February in three years 27 फ़र॰ 2018 https://www.hindustantimes.com/ 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20181109070735/https://www.hindustantimes.com/delhi-news/air-pollution-delhi-enjoys-cleanest-february-in-three-years/story-SANlmslHev8ifFgZbh3WXI.html 9 नवंबर 2018 live
जनसांख्यिकी
दिल्ली में जनसंख्या 405819 413851 488452 636246 917939 1744072 2658612 4065698 6220406 9420644 13782976 source: delhiplanning.nic.in
† 1951 में (1947 के भारत के विभाजन के बाद) बड़े पैमाने पर प्रवासन के कारण जनसंख्या में विशाल वृद्धि हुई। (ह्यूज पॉप्युलेशन राइज़ इन १९५१ ड्यू टू लार्ज स्केल इमिग्रेशन आफ्टर पार्टीशन ऑफ इंडिया इन १९४७).
१९०१ में ४ लाख की जनसंख्या के साथ दिल्ली एक छोटा नगर था। १९११ में नई दिल्ली का ब्रिटिश भारत की राजधानी बनने के साथ दिल्ली की जनसंख्या बढ़ने लगी। भारत के विभाजन के समय पाकिस्तान से एक बहुत बड़ी संख्या में लोग आकर दिल्ली में बसने लगे। यह प्रवासन विभाजन के बाद भी चलता रहा। वार्षिक ३.८५% की वृद्धि के साथ २००१ में दिल्ली की जनसंख्या १ करोड़ ३८ लाख पहुँच चुकी है।http://www.censusindia.gov.in/ https://web.archive.org/web/20070811095710/http://www.censusindia.net/profiles/del.html Provisional Population Totals: Delhi Provisional Population Totals : India . Census of India 2001, Paper 1 of 2001 Office of the Registrar General, भारत 14 मार्च 2009 11 अगस्त 2007 live १९९१ से २००१ के दशक में जनसंख्या की वृद्धि की दर ४७.०२% थी। दिल्ली में जनसख्या का घनत्व प्रति किलोमीटर ९,२९४ व्यक्ति तथा लिंग अनुपात ८२१ महिलाओं एवं १००० पुरूषों का है। यहाँ साक्षरता का प्रतिशत ८१.८२% है।
प्रशासन और जनसांख्यिकी
भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ
दिल्ली के जिले और उपमंडल
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली कुल नौ ज़िलों में बँटा हुआ है। हरेक जिले का एक उपायुक्त नियुक्त है और जिले के तीन उपजिले हैं। प्रत्येक उप जिले का एक उप जिलाधीश नियुक्त है। सभी उपायुक्त मंडलीय अधिकारी के अधीन होते हैं। दिल्ली का जिला प्रशासन सभी प्रकार की राज्य एवं केन्द्रीय नीतियों का प्रवर्तन विभाग होता है। यही विभिन्न अन्य सरकारी कार्यकलापों पर आधिकारिक नियंत्रण रखता है। निम्न लिखित दिल्ली के जिलों और उपजिलों की सूची है:-
thumb|300x300px|दिल्ली के जिले
मध्य दिल्ली जिला
दरिया गंजपहाड़ गंजकरौल बाग
उत्तर दिल्ली जिला
सदर बाजार, दिल्ली कोतवाली, दिल्लीसब्जी मंडी
दक्षिण दिल्ली जिला
कालकाजीडिफेन्स कालोनीहौज खास
पूर्वी दिल्ली जिला
प्रीत विहारलक्ष्मी नगरवसुंधरा एंक्लेवमयूर विहार
शाहदरा (दिल्ली)
गाँधी नगर, दिल्लीशाहदराबिहारी कालोनीविवेक विहारदिलशाद गार्डन
उत्तर पूर्वी दिल्ली जिला
सीलमपुरकरावल नगरसीमा पुरीभजनपुरा
दक्षिण पश्चिम दिल्ली जिला
वसंत विहारनजफगढ़दिल्ली छावनी
नई दिल्ली जिला
कनाट प्लेससंसद मार्गचाणक्य पुरी
उत्तर पश्चिम दिल्ली जिला
सरस्वती विहारनरेलामॉडल टाउन
पश्चिम दिल्ली जिला
पटेल नगरराजौरी गार्डनपंजाबी बाग
जनसांख्यिकी
दिल्ली में जनसंख्या 405819 413851 488452 636246 917939 1744072 2658612 4065698 6220406 9420644 13782976 source: delhiplanning.nic.in
† 1951 में (1947 के भारत के विभाजन के बाद) बड़े पैमाने पर प्रवासन के कारण जनसंख्या में विशाल वृद्धि हुई। (ह्यूज पॉप्युलेशन राइज़ इन १९५१ ड्यू टू लार्ज स्केल इमिग्रेशन आफ्टर पार्टीशन ऑफ इंडिया इन १९४७).
१९०१ में ४ लाख की जनसंख्या के साथ दिल्ली एक छोटा नगर था। १९११ में ब्रिटिश भारत की राजधानी बनने के साथ इसकी जनसंख्या बढ़ने लगी। भारत के विभाजन के समय पाकिस्तान से एक बहुत बड़ी संख्या में लोग आकर दिल्ली में बसने लगे। यह प्रवासन विभाजन के बाद भी चलता रहा। वार्षिक ३.८५% की वृद्धि के साथ २००१ में दिल्ली की जनसंख्या १ करोड़ ३८ लाख पहुँच चुकी है। १९९१ से २००१ के दशक में जनसंख्या की वृद्धि की दर ४७.०२% थी। दिल्ली में जनसंख्या का घनत्व प्रति किलोमीटर ९,२९४ व्यक्ति तथा लिंग अनुपात ८२१ महिलाओं एवं १००० पुरूषों का है। यहाँ साक्षरता का प्रतिशत ८१.८२% है।
दर्शनीय स्थल
दिल्ली के दर्शनीय स्थल
right|thumb|दिल्ली का अक्षरधाम मंदिर विश्व में सबसे बड़ा हिन्दू मंदिर परिसर है।http://timesofindia.indiatimes.com/Akshardham_temple_makes_it_to_Guinness_Book/articleshow/2651500.cms अक्षरधाम मंदिर गिनीज़ बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में - टाइम्स ऑफ इंडिया Timesofindia.indiatimes.com 3 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20090111093300/http://timesofindia.indiatimes.com/Akshardham_temple_makes_it_to_Guinness_Book/articleshow/2651500.cms 11 जनवरी 2009 live
thumb|दिल्ली मेट्रो - २००४
दिल्ली भारत का एक पर्यटन का मुख्य केन्द्र भी है। भारत की राजधानी नई दिल्ली का इसमें होने के कारण भारत सरकार के अनेक कार्यालय, राष्ट्रपति भवन, संसद भवन, केन्द्रीय सचिवालय आदि अनेक आधुनिक स्थापत्य के नमूने तो यहाँ देखे ही जा सकते हैं; प्राचीन नगर होने के कारण इसका ऐतिहासिक महत्त्व भी है। पुरातात्विक दृष्टि से पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, जंतर मंतर, क़ुतुब मीनार और लौह स्तंभ जैसे अनेक विश्व प्रसिद्ध निर्माण यहाँ पर आकर्षण का केन्द्र समझे जाते हैं। एक ओर हुमायूँ का मकबरा, लाल किला जैसे विश्व धरोहर मुगल शैली की तथा पुराना किला, सफदरजंग का मकबरा, लोधी मकबरे परिसर आदि ऐतिहासिक राजसी इमारत यहाँ है तो दूसरी ओर निज़ामुद्दीन औलिया की पारलौकिक दरगाह भी। लगभग सभी धर्मों के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल यहाँ हैं जैसे बिरला मंदिर, आद्या कात्यायिनी शक्तिपीठ, बंगला साहब गुरुद्वारा, बहाई मंदिर, अक्षर धाम मंदिर, और जामा मस्जिद
देश के शहीदों का स्मारक इंडिया गेट, राजपथ पर इसी शहर में निर्मित किया गया है। भारत के प्रधान मंत्रियों की समाधियाँ हैं, जंतर मंतर है, लाल किला है साथ ही अनेक प्रकार के संग्रहालय और अनेक बाज़ार हैं, जैसे कनॉट प्लेस, चाँदनी चौक और बहुत से रमणीक उद्यान भी हैं, जैसे मुगल उद्यान, गार्डन ऑफ फाइव सेंसिस, तालकटोरा गार्डन, लोदी गार्डन, चिड़ियाघर, आदि, जो दिल्ली घूमने आने वालों का दिल लुभा लेते हैं।
दिल्ली के शिक्षा संस्थान
दिल्ली विश्वविद्यालय
दिल्ली के शिक्षा संस्थानों की सूची
thumb|left|भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, दिल्ली; इस संस्थान को एशियावीक द्वारा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चौथे सबसे अच्छे संस्थान का दर्जा दिया गया।http://www-cgi.cnn.com/ASIANOW/asiaweek/features/universities2000/scitech/sci.overall.html Asiaweek.com | Asia's Best Universities 2000 | Overall Ranking Cgi.cnn.com 3 नवंबर 2008 https://www.webcitation.org/684WxRCIT?url=http://www-cgi.cnn.com/ASIANOW/asiaweek/features/universities2000/scitech/sci.overall.html 31 मई 2012 dead
thumb|संगत रूप से यह भारत का सर्वश्रेष्ठ आयुर्विज्ञान संस्थान है,http://indiatoday.intoday.in/index.php?option=com_content&task=view&issueid=27&id=8684§ionid=30&Itemid=1 इंडिया टुडे - India’s most widely read magazine Indiatoday.digitaltoday.in Malini Bhupta 3 नवंबर 2008 अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान आयुर्विज्ञान शोध और चिकित्सा के क्षेत्र में एक वैश्विक संस्थान है।http://www.newsweek.com/id/45114 Medical Meccas: An Oasis for India's Poorest | Newsweek Health for Life | Newsweek.com Newsweek.com 3 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20090807031539/http://www.newsweek.com/id/45114 7 अगस्त 2009 live
दिल्ली भारत में शिक्षा का एक महत्त्वपूर्ण केन्द्र है। दिल्ली के विकास के साथ-साथ यहाँ शिक्षा का भी तेजी से विकास हुआ है। प्राथमिक शिक्षा तो प्रायः सार्वजनिक है। एक बहुत बड़े अनुपात में बच्चे माध्यमिक विद्यालयों में शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। स्त्री शिक्षा का विकास हर स्तर पर पुरुषों से अधिक हुआ है। यहाँ की शिक्षा संस्थाओं में विद्यार्थी भारत के सभी भागों से आते हैं। यहाँ कई सरकारी एवं निजी शिक्षा संस्थान हैं जो कला, वाणिज्य, विज्ञान, प्रोद्योगिकी, आयुर्विज्ञान, विधि और प्रबंधन में उच्च स्तर की शिक्षा देने के लिए विख्यात हैं। उच्च शिक्षा के संस्थानों सबसे महत्त्वपूर्ण है जिसके अन्तर्गत कई कॉलेज एवं शोध संस्थान हैं। अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय, इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, गुरु गोबिन्द सिंह इन्द्रप्रस्थ विश्वविद्यालय, टेरी - ऊर्जा और संसाधन संस्थान एवं जामिया मिलिया इस्लामिया उच्च शिक्षा के प्रमुख संस्थान हैं।
संस्कृति
भारतीय संस्कृति
thumb|दिल्ली हाट में प्रदर्शित परंपरागत पॉटरी उत्पाद।
दिल्ली शहर में बने स्मारकों से विदित होता है कि यहां की संस्कृति प्राच्य ऐतिहासिक पृष्ठ भूमि से प्रभावित है। भारतीय पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग ने दिल्ली शहर में लगभग १२०० धरोहर स्थल घोषित किए हैं, जो कि विश्व में किसी भी शहर से कहीं अधिक है।https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/Promote-lesser-known-monuments-of-Delhi/articleshow/4194014.cms 'Promote lesser-known monuments of Delhi' - Times of India The Times of India 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20190302024609/https://timesofindia.indiatimes.com/city/delhi/Promote-lesser-known-monuments-of-Delhi/articleshow/4194014.cms 2 मार्च 2019 live और इनमें से १७५ स्थल राष्ट्रीय धरोहर स्थल घोषित किए हैं।http://asi.nic.in/asi_monu_alphalist_delhi.asp Delhi Circle (N.C.T. of Delhi) 27 दिसंबर 2006 List of Ancient Monuments and Archaeological Sites and Remains of National Importance भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण https://web.archive.org/web/20070514061700/http://asi.nic.in/asi_monu_alphalist_delhi.asp 14 मई 2007 live पुराना शहर वह स्थान है, जहां मुगलों और तुर्क शासकों ने स्थापत्य के कई नमूने खड़े किए, जैसे जामा मस्जिद (भारत की सबसे बड़ी मस्जिद)Terra Galleria http://www.terragalleria.com/asia/india/delhi/picture.indi38660.html Jama Masjid, भारत's largest mosque 13 मार्च 2009 https://web.archive.org/web/20090304032037/http://www.terragalleria.com/asia/india/delhi/picture.indi38660.html 4 मार्च 2009 dead और लाल किला। दिल्ली में फिल्हाल तीन विश्व धरोहर स्थल हैं – लाल किला, कुतुब मीनार और हुमायुं का मकबरा।http://whc.unesco.org/en/statesparties/in Properties inscribed on the World Heritage List: India युनेस्को World Heritage Centre 14 अप्रैल 2009 https://www.webcitation.org/684WrF3rd?url=http://whc.unesco.org/en/statesparties/in 31 मई 2012 live अन्य स्मारकों में इंडिया गेट, जंतर मंतर (१८वीं सदी की खगोलशास्त्रीय वेधशाला), पुराना किला (१६वीं सदी का किला). बिरला मंदिर, अक्षरधाम मंदिर और कमल मंदिर आधुनिक स्थापत्यकला के उत्कृष्ट उदाहरण हैं। राज घाट में राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी तथा निकट ही अन्य बड़े व्यक्तियों की समाधियां हैं। नई दिल्ली में बहुत से सरकारी कार्यालय, सरकारी आवास, तथा ब्रिटिश काल के अवशेष और इमारतें हैं। कुछ अत्यंत महत्त्वपूर्ण इमारतों में राष्ट्रपति भवन, केन्द्रीय सचिवालय, राजपथ, संसद भवन और विजय चौक आते हैं। सफदरजंग का मकबरा और हुमायुं का मकबरा मुगल बागों के चार बाग शैली का उत्कृष्ट उदाहरण हैं।
दिल्ली के राजधानी नई दिल्ली से जुड़ाव और भूगोलीय निकटता ने यहाँ की राष्ट्रीय घटनाओं और अवसरों के महत्त्व को कई गुणा बढ़ा दिया है। यहाँ कई राष्ट्रीय त्यौहार जैसे गणतंत्र दिवस, स्वतंत्रता दिवस और गाँधी जयंती खूब हर्षोल्लास से मनाए जाते हैं। भारत के स्वतंत्रता दिवस पर यहाँ के प्रधान मंत्री लाल किले से यहाँ की जनता को संबोधित करते हैं। बहुत से दिल्लीवासी इस दिन को पतंगें उड़ाकर मनाते हैं। इस दिन पतंगों को स्वतंत्रता का प्रतीक माना जाता है।123independenceday.com Compare Infobase Limited http://123independenceday.com/indian/gift_of/freedom/ Independence Day 4 जनवरी 2007 https://www.webcitation.org/684WsTS3d?url=http://123independenceday.com/indian/gift_of/freedom/ 31 मई 2012 dead गणतंत्र दिवस की परेड एक वृहत जुलूस होता है, जिसमें भारत की सैन्य शक्ति और सांस्कृतिक झांकी का प्रदर्शन होता है।http://www.thehindubusinessline.com/2002/01/28/stories/2002012800060800.htm R-Day parade, an anachronism? 13 जनवरी 2007 Ray Choudhury Ray Choudhury 28 जनवरी 2002 द हिन्दू बिज़नस लाइन https://web.archive.org/web/20070304155931/http://www.thehindubusinessline.com/2002/01/28/stories/2002012800060800.htm 4 मार्च 2007 livehttp://www.india-tourism.org/delhi-travel/delhi-fairs-festivals.html https://web.archive.org/web/20070319223442/http://www.india-tourism.org/delhi-travel/delhi-fairs-festivals.html Fairs & Festivals of Delhइ Delhi Travel India Tourism.org 14 अप्रैल 2009 19 मार्च 2007 dead
यहाँ के धार्मिक त्यौहारों में दीवाली, होली, दशहरा, दुर्गा पूजा, महावीर जयंती, गुरु परब, क्रिसमस, महाशिवरात्रि, ईद उल फितर, बुद्ध जयंती लोहड़ी पोंगल और ओड़म जैसे पर्व हैं। कुतुब फेस्टिवल में संगीतकारों और नर्तकों का अखिल भारतीय संगम होता है, जो कुछ रातों को जगमगा देता है। यह कुतुब मीनार के पार्श्व में आयोजित होता है।Madhur Tankha It's Sufi and rock at Qutub Fest http://www.hindu.com/2005/12/15/stories/2005121503090200.htm नई दिल्ली द हिन्दू 15 दिसम्बर 2005 13 जनवरी 2007 https://web.archive.org/web/20060513084038/http://www.hindu.com/2005/12/15/stories/2005121503090200.htm 13 मई 2006 live अन्य कई पर्व भी यहाँ होते हैं: जैसे आम महोत्सव, पतंगबाजी महोत्सव, वसंत पंचमी जो वार्षिक होते हैं। एशिया की सबसे बड़ी ऑटो प्रदर्शनी: ऑटो एक्स्पो दिल्ली में द्विवार्षिक आयोजित होती है। प्रगति मैदान में वार्षिक पुस्तक मेला आयोजित होता है। यह विश्व का दूसरा सबसे बड़ा पुस्तक मेला है, जिसमें विश्व के २३ राष्ट्र भाग लेते हैं। दिल्ली को उसकी उच्च पढ़ाकू क्षमता के कारण कभी कभी विश्व की पुस्तक राजधानी भी कहा जाता है।http://www.business-standard.com/india/storypage.php?autono=313090 Sunil Sethi: Why Delhi is India`s Book Capital Business-standard.com Sunil Sethi / नई दिल्ली फ़रवरी 09, 2008 3 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20090101102116/http://www.business-standard.com/india/storypage.php?autono=313090 1 जनवरी 2009 live
thumb|ऑटो एक्स्पो, एशिया का सबसे बड़ा ऑटो प्रदर्शनी अवसर है।http://www.hindu.com/2008/01/09/stories/2008010953071500.htm द हिन्दू : Front Page : Asia’s largest auto carnival begins in Delhi tomorrow Thehindu.com 3 नवंबर 2008 https://www.webcitation.org/684WtqZHy?url=http://www.hindu.com/2008/01/09/stories/2008010953071500.htm 31 मई 2012 live , जो कि प्रगति मैदान में द्विवार्षिक आयोजित होता है।
पंजाबी और मुगलई खान पान जैसे कबाब और बिरयानी दिल्ली के कई भागों में प्रसिद्ध हैं।Delhi to lead way in street food https://web.archive.org/web/20090305151610/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/2060348.cms 5 मार्च 2009 Times of IndiaDiscovering the spice route to Delhi https://web.archive.org/web/20081231115904/http://conclave.digitaltoday.in/conclave2008/index.php?issueid=32&id=2427&option=com_content&task=view§ionid=8 31 दिसंबर 2008 इंडिया टुडे दिल्ली की अत्यधिक मिश्रित जनसंख्या के कारण भारत के विभिन्न भागों के खानपान की झलक मिलती है, जैसे राजस्थानी, महाराष्ट्रियन, बंगाली, हैदराबादी खाना और दक्षिण भारतीय खाने के आइटम जैसे इडली, सांभर, दोसा इत्यादि बहुतायत में मिल जाते हैं। इसके साथ ही स्थानीय खासियत, जैसे चाट इत्यादि भी खूब मिलती है, जिसे लोग चटकारे लगा लगा कर खाते हैं। इनके अलावा यहाँ महाद्वीपीय खाना जैसे इटैलियन और चाइनीज़ खाना भी बहुतायत में उपलब्ध है।
इतिहास में दिल्ली उत्तर भारत का एक महत्त्वपूर्ण व्यापार केन्द्र भी रहा है। पुरानी दिल्ली ने अभी भी अपने गलियों में फैले बाज़ारों और पुरानी मुगल धरोहरों में इन व्यापारिक क्षमताओं का इतिहास छुपा कर रखा है।Sarina Singh Delhi: Old, new, sleek and rambunctious too http://www.sltrib.com/travel/ci_4853701 Travels with Lonely Planet: India The Salt Lake Tribune 16 दिसम्बर 2006 14 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20071010050635/http://www.sltrib.com/travel/ci_4853701 10 अक्तूबर 2007 dead पुराने शहर के बाजारों में हर एक प्रकार का सामान मिलेगा। तेल में डूबे चटपटे आम, नींबू, आदि के अचारों से लेकर मंहगे हीरे जवाहरात, जेवर तक; दुल्हन के अलंकार, कपड़ों के थान, तैयार कपड़े, मसाले, मिठाइयाँ और क्या नहीं? कई पुरानी हवेलियाँ इस शहर में अभी भी शोभा पा रही हैं और इतिहास को संजोए शान से खड़ी है। Jacob Satish 2002 जुलाई Wither, the walled city Seminar (web edition) 515 http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20satish%20jacob.htm 14 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20061212133015/http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20satish%20jacob.htm 12 दिसंबर 2006 dead चांदनी चौक, जो कि यहाँ का तीन शताब्दियों से भी पुराना बाजार है, दिल्ली के जेवर, ज़री साड़ियों और मसालों के लिए प्रसिद्ध है।About Palace on Wheels Delhi Tours http://www.aboutpalaceonwheels.com/palace-on-wheels-destinations/shopping-in-delhi.html Shopping in Delhi 4 जनवरी 2007 https://www.webcitation.org/684Ww5Av6?url=http://www.aboutpalaceonwheels.com/palace-on-wheels-destinations/shopping-in-delhi.html 31 मई 2012 dead दिल्ली की प्रसिद्ध कलाओं में से कुछ हैं यहाँ के ज़रदोज़ी (सोने के तार का काम, जिसे ज़री भी कहा जाता है) और मीनाकारी (जिसमें पीतल के बर्तनों इत्यादि पर नक्काशी के बीच रोगन भरा जाता है। यहाँ की कलाओं के लिए बाजार हैं प्रगति मैदान, दिल्ली, दिल्ली हाट, हौज खास, दिल्ली- जहां विभिन्न प्रकार के हस्तशिल्प के और हठकरघों के कार्य के नमूने मिल सकते हैं। समय के साथ साथ दिल्ली ने देश भर की कलाओं को यहाँ स्थान दिया हैं। इस तरह यहाँ की कोई खास शैली ना होकर एक अद्भुत मिश्रण हो गया है। Menon Anjolie Ela 2002 जुलाई The Age That Was Seminar (web edition) 515 http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20anjolie%20ela%20menon.htm 14 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090916212407/http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20anjolie%20ela%20menon.htm 16 सितंबर 2009 dead Dayal Ravi 2002 जुलाई A Kayastha’s View Seminar (web edition) 515 http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20ravi%20dayal.htm 14 अप्रैल 2009 https://web.archive.org/web/20090916211837/http://www.india-seminar.com/2002/515/515%20ravi%20dayal.htm 16 सितंबर 2009 dead
दिल्ली के निम्न भगिनी शहर हैं:http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/15278423.cms India Times Delhi to London, it’s a sister act 18 फरवरी 2009 https://web.archive.org/web/20170204131607/http://timesofindia.indiatimes.com/articleshow/15278423.cms 4 फ़रवरी 2017 live
शिकागो,
कुआला लंपूर,
लंदन,
मॉस्को,
सिओल,
वॉशिंगटन,
लॉस एंजिल्स,
सिडनी,
पेरिस,
स्थापत्य
thumb|left|72.5 m ft on 0 ऊंची कुतुब मीनार, विश्व की सबसे ऊंची मुक्त-खड़ी मीनार है।http://portal.unesco.org/en/ev.php-URL_ID=6643&URL_DO=DO_TOPIC&URL_SECTION=201.html Under threat: The Magnificent Minaret of Jam The New Courier No 1 अक्टूबर 2002 युनेस्को 3 मई 2006 https://web.archive.org/web/20091111215826/http://portal.unesco.org/en/ev.php-URL_ID%3D6643%26URL_DO%3DDO_TOPIC%26URL_SECTION%3D201.html 11 नवंबर 2009 live
इस ऐतिहासिक नगर में एक ओर प्राचीन, अतिप्राचीन काल के असंख्य खंडहर मिलते हैं, तो दूसरी ओर अवार्चीन काल के योजनानुसार निर्मित उपनगर भी। इसमें विश्व के किसी भी नवीनतम नगर से होड़ लेने की क्षमता है। प्राचीनकाल के कितने ही नगर नष्ट हो गए पर दिल्ली अपनी भौगिलिक स्थिति और समयानुसार परिवर्तनशीलता के कारण आज भी समृद्धशाली नगर ही नहीं महानगर है। भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग ने दिल्ली में १२०० इमारतों को ऐतिहासिक महत्त्व का तथा १७५ को राष्ट्रीय सांस्कृतिक स्मारक घोषित किया है।
thumb|right|१५६० में बना, हुमायुं का मकबरा मुगल मकबरा परिसर का प्रथम उदाहरण है।Petersen Andrew Dictionary of Islamic Architecture http://books.google.com/books?id=gVQj7bW0W9MC&pg=PA204&dq=humayun%27s+tomb+architecture+mughal&lr=&sig=ACfU3U0LcITGtYPq59VMowHRAL5yKKa_eg Routledge 0415213320 1999 17 मई 2009 https://web.archive.org/web/20110920083610/http://books.google.com/books?id=gVQj7bW0W9MC&pg=PA204&dq=humayun%27s+tomb+architecture+mughal&lr=&sig=ACfU3U0LcITGtYPq59VMowHRAL5yKKa_eg 20 सितंबर 2011 live
नई दिल्ली में महरौली में गुप्तकाल में निर्मित लौहस्तंभ है। यह प्रौद्योगिकी का एक अनुठा उदाहरण है। ईसा की चौथी शताब्दी में जब इसका निर्माण हुआ तब से आज तक इस पर जंग नहीं लगा। दिल्ली में इंडो-इस्लामी स्थापत्य का विकाश विशेष रूप से दृष्टगत होता है। दिल्ली के कुतुब परिसर में सबसे भव्य स्थापत्य कुतुब मिनार है। इस मिनार को स़ूफी संत कुतुबुद्दीन बख्तियार काकी की स्मृति में बनवाया गया था। तुगलक काल में निर्मित गयासुद्दीन का मकबरा स्थापत्य में एक नई प्रवृत्ति का सूचक है। यह अष्टभुजाकार है। दिल्ली में हुमायूँ का मकबरा मुगल स्थापत्य कला का एक उत्कृष्ट उदाहरण है। शाहजहाँ का शासनकाल स्थापत्य कला के लिए याद किया जाता है।
अर्थ व्यवस्था
भारत की अर्थव्यवस्था
मुंबई के बाद दिल्ली भारत के सबसे बड़े व्यापारिक महानगरो में से है। देश में प्रति व्यक्ति औसत आय की दृष्टि से भी यह देश के सबसे सम्पन्न नगरो में गिना जाता है। १९९० के बाद से दिल्ली विदेशी निवशेकों का पसन्दीदा स्थान बना है। हाल में कई बहुराष्ट्रीय कंपनियों जैसे पेप्सी, गैप, इत्यादि ने दिल्ली और उसके आस-पास के क्षेत्रों में अपना मुख्यालय खोला है। क्रिसमस के दिन वर्ष २००२ में दिल्ली के महानगरी क्षेत्रों में दिल्ली मेट्रो रेल का शुभारम्भ हुआ जिसे वर्ष २०२२ में पूरा किये जाने का अनुमान है।
हवाई यातायात द्वारा दिल्ली इन्दिरा गांधी अन्तरराष्ट्रीय विमानस्थल से पूरे विश्व से जुड़ा है।.
यातायात सुविधाएं
दिल्ली में यातायात
thumb|सिग्नेचर ब्रिज यमुना नदी पर, दिल्ली में सबसे ऊंची संरचना है कुतुबमिनार से भी ऊंचे सिग्नेचर ब्रिज पर चढ़ते ही होने लगेगा अलग एहसास, पलक झपकते मिटेंगी दूरियां https://www.amarujala.com/india-news/inaugaration-of-signature-bridge-of-delhi-see-photos ११ दिसम्बर, २००२ 4 नवंबर 2018 https://web.archive.org/web/20181104171442/https://www.amarujala.com/india-news/inaugaration-of-signature-bridge-of-delhi-see-photos 4 नवंबर 2018 live
thumb|दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा संचालित मेट्रो रेल सेवा औसत ८,३७,००० सवारियां प्रतिदिन ले जाती है।http://timesofindia.indiatimes.com/news/city/delhi/Delhi-Metro-records-highest-ridership/articleshow/4860435.cms Delhi Metro records highest ridership द टाईम्स ऑफ़ इंडिया 5 अगस्त 2009 3 नवंबर 2009 https://web.archive.org/web/20090809165516/http://timesofindia.indiatimes.com/news/city/delhi/Delhi-Metro-records-highest-ridership/articleshow/4860435.cms 9 अगस्त 2009 live
thumb|इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा
thumb|रायसीना की पहाड़ियाँ में राजपथ। दिल्ली की कुल गाड़ियों का ३०% निजी वाहन हैं। दिल्ली में औसत ९६३ नए वाहन प्रतिदिन पंजीकृत होते हैं।http://www.iht.com/articles/2007/11/06/asia/delhi.php Study finds air quality in Delhi has worsened dramatically - International Herald Tribune Iht.com https://web.archive.org/web/20080706171906/http://www.iht.com/articles/2007/11/06/asia/delhi.php 6 जुलाई 2008 14 अप्रैल 2009 dead
thumb|नई दिल्ली रेलवे स्टेशन
thumb|दिल्ली जंक्शन रेलवे स्टेशन
दिल्ली के सार्वजनिक यातायात के साधन मुख्यतः बस, ऑटोरिक्शा और मेट्रो रेल सेवा हैं। दिल्ली की मुख्य यातायात आवश्यकता का ६०% बसें पूरा करती हैं।http://delhiplanning.nic.in/Economic%20Survey/ES%202005-06/Chpt/12.pdf Chapter 12: Transport 21 दिसंबर 2006 PDF Economic Survey of Delhi, 2005–2006 Planning Department, Government of National Capital Territory of Delhi pp130–146 https://web.archive.org/web/20070116044119/http://delhiplanning.nic.in/Economic%20Survey/ES%202005-06/Chpt/12.pdf 16 जनवरी 2007 dead दिल्ली परिवहन निगम द्वारा संचालित सरकारी बस सेवा दिल्ली की प्रधान बस सेवा है। दिल्ली परिवहन निगम विश्व की सबसे बड़ी पर्यावरण सहयोगी बस-सेवा प्रदान करता है।http://dtc.nic.in/ccharter.htm Citizen Charter 21 दिसंबर 2006 Delhi Transport Corporation https://web.archive.org/web/20070110171420/http://dtc.nic.in/ccharter.htm 10 जनवरी 2007 dead हाल ही में बी आर टी कॉरिडोर की सेवा अंबेडकर नगर और दिल्ली गेट के बीच आरम्भ हुई है। जिसे तकनीकी खामियों के कारण तोड़ दिया है और अब सड़क को पुराने स्वरूप में बदल दिया गया है। ऑटो रिक्शा दिल्ली में यातायात का एक प्रभावी माध्यम है। ये ईंधन के रूप में सी एन जी का प्रयोग करते हैं, व इनका रंग हरा होता है। दिल्ली में वातानुकूलित टैक्सी सेवा भी उपलब्ध है जिनका किराया ७.५० से १५ रु/कि॰मी॰ तक है। दिल्ली की कुल वाहन संख्या का ३०% निजी वाहन हैं। दिल्ली में १९२२.३२ कि॰मी॰ की लंबाई प्रति १०० कि॰मी॰२, के साथ भारत का सर्वाधिक सड़क घनत्व मिलता है। दिल्ली भारत के पांच प्रमुख महानगरों से राष्ट्रीय राजमार्गों द्वारा जुड़ा है। ये राजमार्ग हैं: राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या: १, २, ८, १० और २४। अभी कुछ समय पहले प्रधानमंत्री नरेंद मोदी ने राष्ट्रीय राजमार्ग २४ जो निज़ामुद्दीन से मेरठ के लिए दिल्ली-मेरठ एक्स्प्रेस वे का उद्घाटन किया था वह ८ लेन का है जिसकी अधिकतम १०० किलोमीटर प्रतिघंटा की स्पीड से चल सकते हैं वो भी है। दिल्ली की सड़कों का अनुरक्षण दिल्ली नगर निगम (एम सी डी), दिल्ली छावनी बोर्ड, पब्लिक वर्क डिपार्टमेंट (PWD) और दिल्ली विकास प्राधिकरण द्वारा किया जाता है।http://www.gisdevelopment.net/proceedings/mapindia/2006/transportation/mi06tran_200.htm GIS Based Maintenance Management System (GMMS) For Major Roads Of Delhi 14 जनवरी 2007 I.Prasada Rao Dr. P.K. Kanchan, Dr. P.K. Nanda Map India 2006: Transportation GISdevelopment.net https://web.archive.org/web/20060712102505/http://www.gisdevelopment.net/proceedings/mapindia/2006/transportation/mi06tran_200.htm 12 जुलाई 2006 dead दिल्ली के उच्च जनसंख्या दर और उच्च अर्थ विकास दर ने दिल्ली पर यातायात की वृहत मांग का दबाव यहाँ की अवसंरचना पर बनाए रखा है। २००८ के अनुसार दिल्ली में ५५ लाख वाहन नगर निगम की सीमाओं के अंदर हैं। इस कारण दिल्ली विश्व का सबसे अधिक वाहनों वाला शहर है। साथ ही राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में ११२ लाख वाहन हैं।http://www.igovernment.in/site/traffic-snarl-snaps-42-cr-man-hour-from-delhi-ncr-workers/ Traffic snarl snaps 42 Cr man-hour from Delhi, NCR workers at iGovernment Igovernment.in 3 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20080110092330/http://www.igovernment.in/site/traffic-snarl-snaps-42-cr-man-hour-from-delhi-ncr-workers/ 10 जनवरी 2008 dead सन १९८५ में दिल्ली में प्रत्येक १००० व्यक्ति पर ८५ कारें थीं।http://economictimes.indiatimes.com/Every_12th_Delhiite_owns_a_car/articleshow/2667484.cms Every 12th Delhiite owns a car- Automobiles-Auto-News By Industry-News-दि इकॉनोमिक टाइम्स Economictimes.indiatimes.com 3 नवंबर 2008 https://web.archive.org/web/20090111232915/http://economictimes.indiatimes.com/Every_12th_Delhiite_owns_a_car/articleshow/2667484.cms 11 जनवरी 2009 live दिल्ली के यातायात की मांगों को पूरा करने हेतु दिल्ली और केन्द्र सरकार ने एक मास रैपिड ट्रांज़िट सिस्टम का आरम्भ किया, जिसे दिल्ली मेट्रो कहते हैं। सन १९९८ में सर्वोच्च न्यायालय ने दिल्ली के सभी सार्वजनिक वाहनों को डीज़ल के स्थान पर कंप्रेस्ड नैचुरल गैस का प्रयोग अनिवार्य रूप से करने का आदेश दिया था। R. Kumari, A.K. Attri, L. Int Panis, B.R. Gurjar Emission estimates of Particulate Matter and Heavy Metals from Mobile sources in Delhi (India) J. Environ. Science & Engg. 55 2 127–142 अप्रैल 2013 https://www.researchgate.net/publication/259827470_Emission_estimates_of_Particulate_Matter_and_Heavy_Metals_from_Mobile_Sources_in_Delhi 16 अप्रैल 2014 https://web.archive.org/web/20141108235156/http://www.researchgate.net/publication/259827470_Emission_estimates_of_Particulate_Matter_and_Heavy_Metals_from_Mobile_Sources_in_Delhi 8 नवंबर 2014 livehttp://www.cleanairnet.org/caiasia/1412/articles-69423_delhi_case.pdf Introduction 14 जनवरी 2007 Armin Rosencranz Michael Jackson PDF The Delhi Pollution Case: The Supreme Court of India and the Limits of Judicial Power indlaw.com p.3 https://web.archive.org/web/20070614203640/http://www.cleanairnet.org/caiasia/1412/articles-69423_delhi_case.pdf 14 जून 2007 dead तब से यहाँ सभी सार्वजनिक वाहन सी एन जी पर ही चालित हैं।
मेट्रो सेवा
दिल्ली मेट्रो
दिल्ली मेट्रो रेल कार्पोरेशन द्वारा संचालित दिल्ली मेट्रो रेल एक मास रैपिड ट्रांज़िट (त्वरित पारगमन) प्रणाली है, जो कि दिल्ली के कई क्षेत्रों में सेवा प्रदान करती है। इसकी शुरुआत २४ दिसम्बर २००२ को शहादरा तीस हजारी लाईन से हुई। इस परिवहन व्यवस्था की अधिकतम गति ८०किमी/घंटा (५०मील/घंटा) रखी गयी है और यह हर स्टेशन पर लगभग २० सेकेंड रुकती है। सभी ट्रेनों का निर्माण दक्षिण कोरिया की कंपनी रोटेम द्वारा किया गया है। दिल्ली की परिवहन व्यवसथा में मेट्रो रेल एक महत्त्वपूर्ण कड़ी है। इससे पहले परिवहन का ज़्यादातर बोझ सड़क पर था। प्रारम्भिक अवस्था में इसकी योजना छह मार्गों पर चलने की है जो दिल्ली के ज्यादातर हिस्से को जोड़ेगी। इसका पहला चरण वर्ष २००६ में पूरा हो चुका है। दुसरे चरण में दिल्ली के महरौली, बदरपुर बॉर्डर, आनन्द विहार, जहांगीरपुरी, मुन्द्का और इन्दिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा अथवा दिल्ली से सटे नोएडा, गुड़गांव और वैशाली को मेट्रो से जोड़ने का काम जारी है। परियोजना के तीसरे चरण में राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के शहरों गाजियाबाद, फरीदाबाद इत्यादि को भी जोड़ने की योजना है। इस रेल व्यवस्था के चरण I में मार्ग की कुल लंबाई लगभग ६५.११ किमी है जिसमे १३ किमी भूमिगत एवं ५२ किलोमीटर एलीवेटेड मार्ग है। चरण II के अन्तर्गत पूरे मार्ग की लंबाई १२८ किमी होगी एवं इसमें ७९ स्टेशन होंगे जो अभी निर्माणाधीन हैं, इस चरण के २०१० तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।https://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-newdelhi/Delhi-Metro-confident-of-meeting-deadline/article14836060.ece Delhi Metro confident of meeting deadline 17 सित॰ 2007 1 मार्च 2019 www.thehindu.com https://web.archive.org/web/20180303140135/http://www.thehindu.com/todays-paper/tp-national/tp-newdelhi/Delhi-Metro-confident-of-meeting-deadline/article14836060.ece 3 मार्च 2018 liveDelhi Metro Masterplan 2021 चरण III (११२ किमी) एवं IV (१०८.५ किमी) लंबाई की बनाये जाने का प्रस्ताव है जिसे क्रमश: २०१५ एवं २०२० तक पूरा किये जाने की योजना है। इन चारों चरणो का निर्माण कार्य पूरा हो जाने के पश्चात दिल्ली मेट्रो के मार्ग की कुल लंबाई ४१३.८ किलोमीटर की हो जाएगी जो लंदन के मेट्रो रेल (४०८ किमी) से भी बड़ा बना देगी।http://www.delhimetrorail.com/commuters/images/metro_map_big.jpg map of extensions, DMRC 1 मार्च 2019 https://web.archive.org/web/20061211073124/http://www.delhimetrorail.com/commuters/images/metro_map_big.jpg 11 दिसंबर 2006 deadद टाइम्स ऑफ़ इण्डियाDiscovery channel : 24 hours with Delhi Metro
दिल्ली के २०२१ मास्टर प्लान के अनुसार बाद में मेट्रो रेल को दिल्ली के उपनगरों तक ले जाए जाने की भी योजना है।
रेल सेवा
दिल्ली भारतीय रेल के नक्शे का एक प्रधान जंक्शन है। यहाँ उत्तर रेलवे का मुख्यालय भी है। यहाँ के चार मुख्य रेलवे स्टेशन हैं: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन, दिल्ली जंक्शन, सराय रोहिल्ला और हज़रत निज़ामुद्दीन रेलवे स्टेशन। दिल्ली अन्य सभी मुख्य शहरों और महानगरों से कई राजमार्गों और एक्स्प्रेसवे (त्वरित मार्ग) द्वारा जुड़ा हुआ है। यहाँ वर्तमान में तीन एक्स्प्रेसवे हैं और तीन निर्माणाधीन हैं, जो इसे समृद्ध और वाणिज्यिक उपनगरों से जोड़ेंगे। दिल्ली गुड़गांव एक्स्प्रेसवे दिल्ली को गुड़गांव और अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से जोड़ता है। डी एन डी फ्लाइवे और नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्स्प्रेसवे दिल्ली को दो मुख्य उपनगरों से जोड़ते हैं। ग्रेटर नोएडा में एक अलग अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा योजनाबद्ध है और नोएडा में इंडियन ग्रैंड प्रिक्स नियोजित है।
वायु सेवा
इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम कोण पर स्थित है और यही अन्तर्देशीय और अन्तर्राष्ट्रीय वायु-यात्रियों के लिए शहर का मुख्य द्वार है। वर्ष २००६-०७ में हवाई अड्डे पर २३ मिलियन सवारियां दर्ज की गईं थीं,इंदिरा गाँधी अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डाEssential Travel Ltd., UK. http://parking.essentialtravel.co.uk/worldairport/india/delhi.htm Delhi – Indira Gandhi International Airport (DEL) information 29 अप्रैल 2006 https://web.archive.org/web/20060719165130/https://parking.essentialtravel.co.uk/worldairport/india/delhi.htm 19 जुलाई 2006 dead जो इसे दक्षिण एशिया के व्यस्ततम विमानक्षेत्रों में से एक बनाती हैं। US$१९.३ लाख की लागत से एक नया टर्मिनल-३ निर्माणाधीन है, जो ३.४ करोड़ अतिरिक्त यात्री क्षमता का होगा, सन २०१० तक पूर्ण होना निश्चित है।http://www.dailytimes.com.pk/default.asp?page=2007\02\18\story_18-2-2007_pg5_24 Daily Times - Leading News Resource of Pakistan Dailytimes.com.pk 3 नवंबर 2008 https://archive.today/20120904074154/http://www.dailytimes.com.pk/default.asp?page=2007%5C02%5C18%5Cstory_18-2-2007_pg5_24 4 सितंबर 2012 live इसके आगे भी विस्तार कार्यक्रम नियोजित हैं, जो यहाँ १०० मिलियन यात्री प्रतिवर्ष से अधिक की क्षमता देंगे। सफदरजंग विमानक्षेत्र दिल्ली का एक अन्य एयरफ़ील्ड है, जो सामान्य विमानन अभ्यासों के लिए और कुछ वीआईपी उड़ानों के लिए प्रयोग होता है।http://gc.kls2.com/airport/VIDD VIDD - Airport 14 जनवरी 2007 Great Circle Search Karl L. Swartz https://web.archive.org/web/20070310055725/http://gc.kls2.com/airport/VIDD 10 मार्च 2007 live
इन्हें भी देखें
भारत के राज्यों और संघ क्षेत्रों की राजधानियाँ
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली के सर्वाधिक जनसंख्या वाले शहरों की सूची
राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र
नई दिल्ली
दिल्ली छावनी
सन्दर्भ
2
बाहरी कड़ियाँ
दिल्ली
delhi दिल्ली
दिल्ली का इतिहास
दिल्ली सरकार
दिल्ली - गागर में सागर
श्रेणी:भारत के केन्द्र शासित प्रदेश
श्रेणी:एशिया के महानगर
श्रेणी:भारत के महानगर
श्रेणी:दिल्ली
श्रेणी:एशिया में राजधानियाँ
श्रेणी:राजधानी ज़िले और क्षेत्र