411 REFERENCE · Wikipedia
मिस्तनी
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गाँव मिस्तनी Mistini Ancient Temple Sculpture in Uttar Pradesh) I.jpg मिस्तनी में प्राचीन मंदिर की मूर्ति 250px India Uttar Pradesh उत्तर प्रदेश में स्थिति देश राज्य उत्तर प्रदेश ज़िला फर्रुखाबाद तहसील कायमगंज अस्तित्व लगभग 1852 ई. ग्राम पंचायत ग्राम प्रधान 575.41 1846 2011 लिंगानुपात 812 (महिला प्रति 1000 पुरुष) साक्षरता दर 42.84% पिनकोड 209505 UP-76
मिस्तनी (Mistini) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के फर्रुखाबाद ज़िले की कायमगंज तहसील में स्थित एक गाँव और ग्राम पंचायत है। यह ऐतिहासिक व तीर्थ नगरी कांपिल्य से लगभग 10 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है।
जनसांख्यिकी
भारत की 2011 की जनगणना के अनुसार, मिस्तनी गाँव की कुल जनसंख्या 1,846 है, जिसमें 1,019 पुरुष और 827 महिलाएँ शामिल हैं। गाँव में कुल परिवारों की संख्या 267 है।
कुल क्षेत्रफल: 575.41 हेक्टेयर
साक्षरता दर: 42.84% (पुरुष साक्षरता 50.06% और महिला साक्षरता 33.70%)
जनगणना ग्राम कोड (Census Village Code): 145568
पौराणिक संदर्भ एवं नामकरण
मै आशीष त्रिपाठी पुत्र ओमप्रकाश त्रिपाठी बताना चाहता हु, स्थानीय जनश्रुतियों और मान्यताओं के अनुसार, इस गाँव का संबंध महाभारत काल से जोड़ा जाता है। महाभारत कालीन पांचाल नरेश द्रुपद की राजधानी कांपिल्य में जब द्रौपदी स्वयंवर के दौरान अर्जुन ने मत्स्य-वेध (मछली की आँख पर निशाना) किया था, तब उस मीन (मछली) का सिर इस भूभाग पर आकर गिरा था। माना जाता है कि इसी कारण पहले इस स्थान को "मीन" कहा जाता था, जो कालान्तर में बदलते-बदलते "मिस्तनी" कहलाने लगा।
धार्मिक स्थल एवं लोककथा
गाँव में गमा देवी का एक प्राचीन मंदिर स्थित है, जिन्हें समस्त ग्रामवासी कुल ग्राम देवी के रूप में पूजते हैं।
गंगा प्रवाह से जुड़ी मान्यता: स्थानीय लोककथा के अनुसार, प्राचीन काल में गंगा नदी की धारा सीधे मिस्तनी गाँव से होकर बहती थी। गाँव को जलप्रलय से बचाने और धारा को मोड़ने के लिए गमा देवी ने अपने पुत्र की बलि दी, जिसके उपरांत गंगा का मुख्य बहाव गाँव से करीब 5 से 6 किलोमीटर दूर स्थापित हुआ।
मंदिर परिसर में देवी के बलिदान हुए पुत्र की खंडित प्रतिमा एवं माता के शीश की स्मृति स्वरूप प्रतिमाएं आज भी पूजी जाती हैं।
स्थानीय मान्यता है कि हर वर्ष वर्षा ऋतु में गंगा का जलस्तर बढ़ने पर बाढ़ का पानी गाँव की सीमा तक आता है और अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के बाद पुनः लौट जाता है।
आवागमन एवं सुविधाएँ
पिनकोड: 209505 (कंपिल उप-डाकघर के अंतर्गत)
निकटतम रेलवे स्टेशन: रुदैं (Rudain) एवं कायमगंज
विधानसभा क्षेत्र: कायमगंज (विधानसभा संख्या 192)
संसदीय क्षेत्र: फर्रुखाबाद लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र
इन्हें भी देखें
कांपिल्य
कायमगंज
फर्रुखाबाद ज़िला
संदर्भ
भारत की जनगणना २०११ (Census 2011 Data), उत्तर प्रदेश, जिला फर्रुखाबाद, विलेज कोड: 145568