Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

जिनसेंग

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

जिनसेंग एक स्वास्थ्यवर्धक और यौन शक्तिवर्धक दबाई के रूप में इस्तेमाल किया जाता है। जबकि यह पूरी दुनिया में ज्यादातर पुरुष शक्तिवर्धक के लिए उपयोग किया जाता रहा है। यह पुरुषों में टेस्टोस्टरोन की वृद्धि करता है एवं प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है और शरीरिक और मानसिक थकान को जल्दी को दूर करता है। इसका प्रयोग आयर्वेदिक औषधी के अलावा एलोपैथिक दवाओं में भी किया जाता है और आयर्वेद में इसका इस्तेमाल प्राचीनकाल से किया जा रहा है। जिनसेंग की जड़ को औषधी माना जाता है जिसे कैप्सूूूल और पाउडर के रूप में खाया जाता है। यह ज्यादातर एशियाई देशो जैसे चीन , कोरिया, नेपाल और वियतनाम में ज्यादा पाया जाता है। जिनसेंग ज्यादातर पेनेक्स कुल के पौधों की जड़ को जिनसेंग के लिए पूरी दुनिया में व्यापक रूप से इस्तेमाल किया जाता हैं। यह पेनेक्स जिनसेंग चीन और कोरिया में मुख्य रूप से पाया जाता है। पेनेक्स जिनसेंग हज़ारों सालों से टॉनिक के रूप में इस्तेमाल किया जाता रहा है। जिनसेंग मुख्यता दो प्रकार के होते है एक सफ़ेद और दूसरा लाल। सफ़ेद जिनसेंग को धूप में सुखाकर और लाल जिनसेंग को भांप में पकाकर शुद्ध किया जाता है। जिनसेंग के जिन पौधो की उम्र 5 - 6 साल होती है उन ही पौधों को औषधी ले लिए ज्यादा योग्य माना जाता है। सन्दर्भ श्रेणी:औषधीय पादप श्रेणी:औषधीय पौधे