411 REFERENCE · Wikipedia
तहलका
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तहलका दिल्ली स्थित एक समाचार पत्र समूह है जो अपनी खोजी और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाना जाता है। तहलका समूह के प्रधान संपादक तरुण तेजपाल हैं और यह समूह दो पत्रिकाएँ प्रकाशित करता है। तहलका की अंग्रेजी पत्रिका की संपादक शोमा चौधरी हैं और हिंदी पत्रिका के संपादक संजय दुबे हैं।
तरुण तेजपाल (प्रमुख संपादक) Tarun J Tejpal 2007.jpg तरुण जे तेजपाल 1963 03 15 जलंधर, पंजाब, भारत भारतीय पत्रकार
तहलका वर्ष 2001 में ऑपरेशन वेस्टएंड के जरिए पहली बार चर्चा में आया जिसमें तहलका ने तब के भाजपा के अध्यक्ष बंगारू लक्ष्मण को रक्षा सौदों में मदद के लिए रिश्वत लेते हुए कैमरे में रंगे हाथों कैद किया था। शुरुआत में तहलका सिर्फ एक समाचार पोर्टल था। इसकी अंग्रेजी पत्रिका की शुरुआत वर्ष 2004 में हुई। तहलका की हिंदी पत्रिका की शुरुआत वर्ष 2008 में हुई थी।http://me.scientificworld.in/2013/02/online-hindi-magazines.html#.Ud5GFDv9u8J मेरी दुनिया मेरे सपने, शीर्षक: ऑनलाइन/ऑफलाइन हिन्दी मैग्ज़ीन का वृहद संग्रह। 29 जुलाई 2013 https://web.archive.org/web/20130801030550/http://me.scientificworld.in/2013/02/online-hindi-magazines.html#.Ud5GFDv9u8J 1 अगस्त 2013 live
विशेष
इस संस्था को विशुद्ध पत्रकारिता करने का श्रेय दिया जाता है।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
www.tehelka.com
www.tehelkahindi.com/indinoo/national/1189.html
श्रेणी:हिन्दी
श्रेणी:हिन्दी पत्रिकाएँ
श्रेणी:सामाजिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:साहित्यिक पत्रिकाएँ
श्रेणी:अंतरजाल
श्रेणी:जाल-पत्रिका