411 REFERENCE · Wikipedia
कपिल मिश्रा
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
कपिल मिश्रा विधायक करावल नगर File:Kapil_Mishra.jpg दिल्ली विधानसभा 14 फरवरी 2015 1980 11 13 yes भारतीय आम आदमी पार्टी अन्नपूर्णा मिश्रा
कपिल मिश्रा एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं। दिल्ली के छठे विधानसभा चुनाव में इन्होंने 44,431 के अंतर से चुनाव में जीत दर्ज की थी। उसके बाद इन्होंने संस्कृत में अपनी शपथ ग्रहण की थी। बाद में अपने ही पार्टी के प्रमुख नेता, अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार करने का आरोप लगाने के कारण इन्हें आम आदमी पार्टी से निकाल दिया गया।BJP नेता कपिल मिश्रा को मिली Y+ सुरक्षा, भड़काऊ भाषण का है आरोप https://aajtak.intoday.in/story/bjp-leader-kapil-mishra-threat-y-security-home-ministry-delhi-violence-1-1168665.html आज तक hi 27 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200322072831/https://aajtak.intoday.in/story/bjp-leader-kapil-mishra-threat-y-security-home-ministry-delhi-violence-1-1168665.html 22 मार्च 2020 live दिल्ली हिंसा: बीजेपी नेता कपिल मिश्रा बोले- मुझे मिल रहीं हत्या की धमकियां https://www.livehindustan.com/national/story-caa-violence-bjp-leader-kapil-mishra-says-death-threat-from-many-people-3048632.html livehindustan.com hindi 27 मई 2020 https://web.archive.org/web/20200226165923/https://www.livehindustan.com/national/story-caa-violence-bjp-leader-kapil-mishra-says-death-threat-from-many-people-3048632.html 26 फ़रवरी 2020 dead .
निजी जीवन
यह दिल्ली में सामाजिक कार्य के विद्यालय के द्वारा सामाजिक कार्य करते थे। यह राजनीतिक और व्यावसायिक नीतिगत मुद्दों पर कई प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय संगठनों के साथ काम कर चुके हैं।
राजनीतिक जीवन
यह आम आदमी पार्टी में शामिल हो कर दिल्ली में विधानसभा चुनाव लड़े थे। जिसमें इन्हें जीत भी मिली थी। इसके बाद इन्होंने अपने ही पार्टी के मुख्य सदस्य, अरविंद केजरीवाल पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया कि केजरीवाल ने बीस करोड़ रुपये से अधिक की हेराफेरी की है। आरोप लगाने के बाद इन्हें पार्टी से निकाल दिया गया।
खुलासा
फर्जी कंपनियों से पैसा
कपिल मिश्रा ने बताया कि आम आदमी पार्टी को 11 कंपनियों ने पैसा दिया था, लेकिन सभी की सभी फर्जी है। इनके चार निदेशक हैं, लेकिन सभी का एक ही पता है। बेंगलुरु के एक व्यक्ति ने कुल एक करोड़, दस लाख रुपये दिये थे, लेकिन पार्टी ने अपने खाते में दिखाया कि उसने मात्र पाँच हजार ही दिया है। बेंगलुरु की प्रिया बंसल ने भी पार्टी को लगातार पैसों की मदद दी है और अभी तक 90 लाख रूपये दे चुकी हैं, लेकिन आयकर में इस रकम को मात्र ढाई हजार दिखाया गया।
जानकारी छुपाना
कपिल ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी को मिलने वाले पैसे के बारे में आयकर विभाग और चुनाव आयोग से जानकारी छुपाई जाती है और गलत जानकारी दे दी जाती है। इसके बाद इन्होंने 2013-14 के दस्तावेजों को दिखाते हुए कहा कि इस दौरान आम आदमी पार्टी के खातों में 45 करोड़ रुपये थे, लेकिन इस बारे में चुनाव आयोग को मात्र 9 करोड़ रुपये के बारे में ही बताया गया था। वहीं सभी को बीस करोड़ रुपये के बारे में ही बताया गया था और बाकी के पच्चीस करोड़ के बारे में कुछ नहीं बताया गया।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:1980 में जन्मे लोग
श्रेणी:भारतीय राजनीतिज्ञ
श्रेणी:आम आदमी पार्टी के राजनीतिज्ञ