Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

हीरा पन्ना

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

हीरा पन्ना हीरा पन्ना.jpg हीरा पन्ना का पोस्टर देव आनन्द देव आनन्द आर॰ डी॰ बर्मन देव आनन्द, ज़ीनत अमान, राखी, जीवन, ए के हंगल 1973 भारत हिन्दी हीरा पन्ना 1973 में बनी हिन्दी भाषा की फिल्म है। इसको देव आनन्द द्वारा लिखित, निर्मित और निर्देशित किया गया। फिल्म में देव आनन्द, ज़ीनत अमान, राखी, रहमान, जीवन, ए के हंगल, पेंटल और धीरज कुमार हैं। फिल्म का संगीत आर॰ डी॰ बर्मन ने तैयार किया था। संक्षेप हीरा (देव आनंद) रीमा (राखी) से प्रेम व फोटोग्राफी में रुची रखता है। रीमा विमान परिचारिका है और एक विमान दुर्घटना में उसकी मृत्यु हो जाती है। इसक घटना के बाद हीरा अपना काफी वक्त फोटोग्राफी में बिताता है। राजा साहब (रहमान) के साथ फोटोग्राफी करते समय उनका एक कीमती हीरा चुराकर, पन्ना (जीनत अमान) उसे हीरा के कार में छुपा देती है। जब हीरा को इस बात का पता चलता है तो वह पन्ना को पुलिस को सौंपना चाहता है| इसी बीच उसे पता चलता है कि पन्ना रीमा की छोटी बहन है। उसके लिए दया महसूस करते हुए, हीरा उसे पुलिस को नहीं सौंपता। जबकि हीरा उसे बताता है कि वह एक विमान में रीमा से कैसे मिला, कैसे उन्हें प्यार हो गया और उसकी मृत्यु के परिणामस्वरूप कैसे उसका जीवन कट रहा है। पन्ना बताती है कि कैसे उसे अनिल (धीरज कुमार) ने लुभाया और अंततः चोरी और डकैती की अंधेरी दुनिया में शामिल होने के लिए मजबूर किया। यह सब सुनकर, हीरा याद करता है कि कैसे रीमा ने एक बार उसे उसकी बहन की देखभाल करने की कही थी। जल्द ही अनिल और उसके लोग हरि (जीवन) के साथ उस जगह पहुंचते हैं जहां हीरा और पन्ना छिपे हैं। इस टकराव की स्थिति में वे हीरे को छीनने में नाकाम होते हैं, लेकिन पन्ना को चोट पहुँचती है और वह अंततः अपने घावों के कारण दम तोड़ देती है। राजा साहब और पन्ना के पिता के साथ पुलिस पहुंचती है; हीरे चोरी के आरोप से हीरा खुद को निर्दोष साबित करता है और पुलिस सभी को गिरफ्तार करती है। फिल्म समाप्त होती है जब हीरा अपनी कार चलाता है और रीमा और पन्ना दोनों को याद करता है। मुख्य कलाकार देव आनन्द — हीरा भंडारी ज़ीनत अमान — पन्ना राखी — रीमा सिंह रहमान — राजा साहब जीवन — हरी पेंटल — कमल सुधीर — कमरान शीतल — रत्ना ए के हंगल — दीवान करणसिंह मनमोहन — वीरू धीरज — अनिल मैक मोहन — अनिल का फोटोग्राफर दल निर्देशक - देव आनंद लेखक - देव आनंद, सूरज सनिम (अतिरिक्त संवाद) निर्माता - देव आनंद, कल्पना कार्तिक (साझा) सम्पादक - बाबू शेख, अशोक बांदेकर (सहायक), अच्युत गुप्ते (रंग परामर्शदाता) छायांकन - फाली मिस्त्री कला निर्देशक - टी के देसी निर्माण संस्था - नवकेतन इंटरनेशनल फिल्म्स निर्माण प्रबंधक - रशीद अब्बासी, कुमार दी भूटानी, आर एस मणियन, मनोहर, एन महरा सहायक निर्देशक - विश्वामित्तर आदिल, गोगी आनंद सहायक कला निर्देशक - नाना, शरद पोले वस्त्र एवं भूषा - अमरनाथ, बालचन्द्र संगीतकार - राहुल देव बर्मन संगीत सहायक - बसुदेओ चक्रवर्ती, मारुती राव, मनोहारी सिंह गीतकार - आनंद बख्शी पार्श्वागायक - आशा भोसले, किशोर कुमार, लता मंगेशकर संगीत गीत "पन्ना की तमन्ना है" बिनाका गीत माला 1974 वार्षिक सूची पर 14वें पायदान पर रहा। गीत गायक आर॰ डी॰ बर्मन आनंद बख्शी पन्ना की तमन्ना है लता मंगेशकर, किशोर कुमार 5:47 एक पहेली है तू किशोर कुमार, आशा भोंसले 4:33 मैं तस्वीर उतारता हूँ किशोर कुमार 5:25 बहुत दूर चले जाना है लता मंगेशकर, किशोर कुमार 4:41 बाहरी कड़ियाँ 0154578 हीरा पन्ना श्रेणी:1973 में बनी हिन्दी फ़िल्म श्रेणी:आर॰ डी॰ बर्मन द्वारा संगीतबद्ध फिल्में श्रेणी:भारतीय कामुक फ़िल्में