411 REFERENCE · Wikipedia
जमादार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
March 2013
जमादार (अंग्रेज़ी: Jemadar या Jamadar; उर्दू: جمعدار) भारतीय सेना और पाकिस्तानी सेना में एक पद (रैंक) था। हालांकि नेपाली सेना में जमादार अभी भी एक पद हैं। जमादार, एक जागीरदार के नौकर, जिसका काम जागीरदार की रक्षा करना था, उसको भी कहते थे। सन् 1965 में, जमादार को पाकिस्तानी सेना एवं भारतीय सेना से हटा दिया गया था। जमादार की जगह नायब सूबेदार पैदल सेना (इन्फैंट्री) के लिए और नायब रिसालदार घुड़सवार सेना (कैवेलरी) के लिए बनाए गए।