411 REFERENCE · Wikipedia
ग्रीम स्मिथ
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|2012 में ग्रीम स्मिथ
ग्रीम क्रेग स्मिथ (जन्म १ फरवरी १९८१) एक दक्षिण अफ्रीकी पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी और कमेंटेटर है, जो सभी प्रारूपों में दक्षिण अफ्रीका के लिए खेल चुके है। २००३ में, उन्हें शॉन पोलॉक के बाद राष्ट्रीय टीम के कप्तान के लिए नियुक्त किया गया था। उन्होंने २०१४ में अपनी सेवानिवृत्ति तक टेस्ट क्रिकेट में कप्तान का पदभार संभाला।http://www.espncricinfo.com/south-africa-v-australia-2013-14/content/story/725617.html Fourth-innings hero, and captain extraordinaire 17 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20190405081638/http://www.espncricinfo.com/south-africa-v-australia-2013-14/content/story/725617.html 5 अप्रैल 2019 live स्मिथ अब तक के सबसे महान दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ियों में से एक माने जाते है।
एक बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज, स्मिथ को अब तक के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट मैच के सलामी बल्लेबाजों में से एक माना जाता है। २००३ के दक्षिण अफ्रीकी के इंग्लैंड दौरे पर, उन्होंने लगातार टेस्ट मैचों में दोहरे शतक बनाए: २७७ एजबेस्टन https://cricketarchive.com/Archive/Scorecards/77/77574.html Scorecard 16 April 2008 Cricket archive 17 अक्तूबर 2019 https://web.archive.org/web/20090129053347/http://cricketarchive.com/Archive/Scorecards/77/77574.html 29 जनवरी 2009 live में और लॉर्ड्स में २५९ रनों की पारी खेली।https://cricketarchive.com/Archive/Records/SouthAfrica/Tests/Highest_Player_Scores_SouthAfrica.html Individual Scores of 200 and More in an Innings for South Africa in Test Cricket 16 April 2008 Cricket archive dead https://web.archive.org/web/20090614003434/http://www.cricketarchive.com/Archive/Records/SouthAfrica/Tests/Highest_Player_Scores_SouthAfrica.html 14 June 2009 dmy-all २५९ एक विदेशी खिलाड़ी द्वारा लॉर्ड्स क्रिकेट मैदान पर बनाया गया अब तक का सर्वोच्च स्कोर है। २४ अक्टूबर २०१३ को, स्मिथ अपने ११२ वें टेस्ट मैच में टेस्ट क्रिकेट में ९,००० रन पूरे करने वाले दूसरे दक्षिण अफ्रीकी और १२वें खिलाड़ी बने।
ग्रीम स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका की अब तक की सबसे प्रबल साझेदारियों में गौरव प्राप्त है जिन्होंने हर्शल गिब्स के साथ चार से अधिक ३०० रन की साझेदारी की। २००८ में स्मिथ ने बांग्लादेश के खिलाफ नील मैकेंज़ी के साथ पहले विकेट के लिए ४१५ रन जोड़े, जो एक विश्व रिकॉर्ड है। ३ मार्च २०१४ को, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे टेस्ट के दौरान, उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की।
वह विदेशी खिलाड़ी होते हुए सरे काउंटी क्रिकेट क्लब के कप्तान भी रह चुके है। स्मिथ ने अपना १००वां टेस्ट मुक़ाबला १९ जुलाई २०१२ को इंग्लैंड के खिलाफ खेला। जबकि उन्होंने अपने ३२वें जन्मदिन पर १ फरवरी २०१३ को पाकिस्तान के खिलाफ अपना बतौर कप्तान १००वां टेस्ट मैच खेला। स्मिथ एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने १०० टेस्ट मैचों में टीम की कप्तानी की हैं।
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
क्रिकेट
श्रेणी:दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट खिलाड़ी
श्रेणी:1981 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग