Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

यूक्रेन का इतिहास

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

300px|thumb|यूक्रेन का स्थलाकृतिक मानचित्र यूक्रेन का इतिहास हज़ारों साल पुराना है, जिसकी जड़ें पोंटिक स्टेपी से जुड़ी हैं। यह क्षेत्र ताम्रपाषाण और कांस्य युग के प्रसार, भारोपीय प्रवास और घोड़े के पालतूकरण का केंद्र था। प्राचीन काल में यह क्षेत्र स्किथिया का हिस्सा था और बाद में गोथ, हूण और स्लावी जनजातियों द्वारा इसे बसाया गया था। दक्षिणी यूक्रेन को यूनानियों और रोमनों ने उपनिवेश बनाया था, जिससे एक महत्वपूर्ण सांस्कृतिक विरासत बनी। यूक्रेन का इतिहास मध्ययुगीन राज्य कीवन रुस की स्थापना के साथ लिखित रूप में आया। द्नीपर यूक्रेन में पोलान जनजाति ने कीवन रुस राज्य के आयोजकों के रूप में कार्य किया। उन्होंने 9वीं शताब्दी में खुद को और अपनी भूमि को रुस नाम देना शुरू किया। यह शब्द संभवतः वरंगियों से लिया गया है जिन्होंने स्वयं इस राज्य की नींव रखी थी।एफ़. डोनल्‍ड लोगन द विकिंग्स इन हिस्ट्री 2005 टेलर & फ्रांसिस 184 यूक्रेन उस समय यूरोप के सबसे शक्तिशाली और उन्नत राष्ट्रों में से एक के रूप में उभरा। कीवन रुस का विघटन उच्च मध्य युग में शुरू हुआ। यह विघटन कियवन राजाओं के राजगद्दी को लेकर हुए पारस्परिक संघर्ष के कारण हुआ। यह सब दक्षिणी यूक्रेन से हुए तुर्कों के हमलों के दौरान हुआ। 13वीं शताब्दी में कीवन रुस मंगोल आक्रमणकारियों द्वारा नष्ट कर दिया गया। इसके कारण केंद्र द्नीपर छोड़कर यूक्रेन पूरी तरह नष्ट हो गया जिसके बाद रूथेनिया (गैलिसिया-वोल्हिनिया) का साम्राज्य राजा डैनियल के नेतृत्व में कीवन रुस का उत्तराधिकारी बन गया। पोटीच्न्यज पीटर जे. यू्क्रेन एंड रशिया इन देयर हिस्टॉरिकल एन्काउंटर https://books.google.co.in/books?id=iuFB8V2X4yEC&pg=PA9&redir_esc=y सीआईयूएस प्रैस 15 जनवरी 2025 en 1992 इन्हें भी देखें यूक्रेन संदर्भ बाहरी कड़ियाँ यूक्रेन का इतिहास: प्राथमिक दस्तावेज़ (वेबलिस्ट) यूक्रेन का इतिहास: 10 सम्पूर्ण पुस्तकें श्रेणी:युक्रेन श्रेणी:इतिहास