Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

कॉरिऑलिस बल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

मार्च 2026 अंगूठाकार|कोरिआलिस बल और उसका प्रभाव भौतिकी में, कॉरिऑलिस बल एक छद्म बल है जो एक जड़त्वीय निर्देश तंत्र के अनुसार से घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम में चलती हुई वस्तुओं पर काम करता है। दक्षिणावर्त घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम में, बल वस्तु की गति के बाईं ओर काम करता है। वामावर्त घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम में बल दाईं ओर काम करता है। कॉरिऑलिस बल की वजह से किसी वस्तु का विक्षेपण कॉरिऑलिस प्रभाव कहलाता है। न्यूटन के गति नियम किसी वस्तु की गति को जड़त्वीय निर्देश तंत्र में वर्णन करते हैं। जब न्यूटन के नियमों को घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम में बदल जाता है तो कॉरिऑलिस तथा अपकेन्द्रिय त्वरण दिखाई देते है। कॉरिऑलिस बल दो परिमाणों पर लम्बवत दिशा में काम करता है: जड़त्वीय निर्देश तंत्र के घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम के कोणीय वेग तथा घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम की सन्दर्भ वस्तु की वेग​, एवं इसका परिमाण कोणीय फ्रेम में वस्तु की वेग के साथ समानुपाती होता है। अपकेन्द्रिय बल त्रिज्यीय दिशा में बाहर की ओर काम करता है तथा घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम के अक्ष से बस्तु की दूरी के साथ समानुपाती है। इन जड़त्वीय बलों को छद्म बल कहा जाता है। फेरेल का नियम : इस नियम के अनुसार, “धरातल पर मुख्य रूप से चलने वाली सभी हवाएं पृथ्वी की गति के कारण उत्तरी गोलार्द्ध में दाहिनी ओर तथा दक्षिणी गोलार्द्ध में बायीं ओर मुड़ जाती हैं।” यह नियम बड़े क्षेत्रों पर चलने वाली स्थायी पवनों, छोटे चक्रवातों और प्रतिचक्रवातों पर लागू होता है। इस नियम का प्रभाव महासागरीय धाराओं, ज्वारीय गतियों, राकेटों, आदि पर भी देखा जाता है। सूत्र छद्म बल न्यूटनीय यान्त्रिकी में, जड़त्वीय निर्देश तंत्र में क्सी वस्तु के लिए गति का समीकरण इस प्रकार है: जिसमे वस्तु पर लगने वाले भौतिक बल का सदिशों का योग है, वस्तु का द्रव्यमान है, तथा जड़त्वीय निर्देश तंत्र के वस्तु का सन्दर्भ त्वरण है। इस समीकरण को एक स्थिर अक्ष का घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम जो मूलबिन्दु के माध्यम से परिवर्तनशील कोणीय वेग इस समीकरण को एक स्थिर अक्ष का घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम जो मूलबिन्दु के माध्यम से कोणीय वेग  से जाते है में बदलने पर​, समीकरण इस प्रकार है:Classical Mechanics: With introduction to Nonlinear Oscillations and Chaos Bhatia V.B. Narosa Publishing House 1997 201 978-81-7319-105-3 जिसमे प्राइम (') चर घूर्णी सन्दर्भ फ्रेम में निर्देशांकों को (अवकलज को नहीं) दिखाते हैं तथा: वस्तु पर लगने वाले भौतिक बलों का सदिश योग है जड़त्वीय निर्देश तंत्र के सापेक्ष घूर्णन सन्दर्भ फ्रेम का कोणीय वेग है घूर्णन सन्दर्भ फ्रेम के सापेक्ष वस्तु का स्थिति सदिश है घूर्णन सन्दर्भ फ्रेम के सापेक्ष वस्तु का वेग है घूर्णन सन्दर्भ फ्रेम के सापेक्ष वस्तु का त्वरण है सन्दर्भ श्रेणी:भौतिकी श्रेणी:घूर्णन