411 REFERENCE · Wikipedia
चतुष्कोटि
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
चतुष्कोटि (four-valued logic ; तिब्बती : མུ་བཞི, Wylie: mu bzhi) एक तार्किक कथन है जिसमें चार विविक्त फलन (discrete functions) होते हैं। इसका अनेकों कार्यों के लिये उपयोग किया गया है। भारतीय तर्कशास्त्र की परम्परा में यह बहुत महत्वपूर्ण स्थान रखता है।
चतुष्कोटि के अनुसार, कोई कथन निम्नलिखित चार (चतुः) में से कोई एक ही हो सकता है-
(१) सत्य (अस्ति)
(२) असत्य (नास्ति)
(३) सत्य और असत्य दोनों (तदुभयम्)
(४) सत्य और असत्य में से कोई नहीं (नोनुभयम्)।
इन्हें भी देखें
सप्तभंगी नय या 'सप्तभङ्गिवाद' (seven-valued logic)
शून्यता
श्रेणी:भारतीय दर्शन