411 REFERENCE · Wikipedia
भदास गाँव, खगड़िया (खगड़िया)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
गाँव भदास बिहार खगड़िया हिन्दी, मगही, मैथिली, भोजपुरी, अंगिका, उर्दु, अंग्रेज़ी BR khagaria.bih.nic.in/ http://khagaria.bih.nic.in/ 25.5 86.48 right yes yes
भदास बिहार के खगड़िया जिला के खगड़िया लोकसभा, के खगड़िया बिधान सभा के खगड़िया सदर प्रखंड, स्थित एक गाँव है। यह गाँव बहुत ही समृद्ध गाँव है । यहाँ कई धर्मो के लोग रहते है। जिसमे हिन्दू मुस्लिम मुख्य है। वैसे तो मुस्लिम धर्मालंबियों की संख्या नगण्य है। यह गाँव कई पंचायत में बटा हुआ है जिसमे दो पंचायत मुख्य है भदास उत्तरी और भदास दक्षिणी। जिस में कई सरकारी कार्यालय संयुक्त रूप से है जैसे डाक घर, शिक्षा का मुख्य श्रोत उच्च विद्यालय एवं धार्मिक स्थल। यहाँ कई प्राथमिक विद्यालय एवं मध्य विद्यालय है। यहाँ के उच्च विद्यालय को ले कर एक रोचक बातें भी है अगर खगड़िया के शहर के अंदर के विद्यालय को छोड़ दिया जाए तो आजादी के बाद से अब तक आस पास के कई पंचायतों में यह अकेला विद्यालय जो आज तक अपनी शिक्षा रूपी रोशनी भिखरते आरही है। इस विद्यालय से कई महान ज्ञानी हुए है जो अपनी अपनी प्रतिभा के बल पर देश के कोने कोने में रोसनी बिखेर रहे है। यह गाँव यातयात के लिए भी धनी है यहाँ से खगड़िया जंक्शन की दूरी मात्र तीन किलोमीटर है यहाँ से कई तरह के वाहन हमेसा खगड़िया तक के सफर के लिए उपलब्ध रहते है। यह एक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भी है जो दोनो पंचायत में सामूहिक रूप से संचालित होता है। यहाँ के एक धार्मिक स्थलों में एक भदास दक्षिण स्थित भगवती स्थान जो बहुत ही मनमोहक है। यहाँ के लोग कृषि प्रधान है जो कृषि पर ज्यादा आधारित रहते है। यहाँ की मिट्टी काली केवाल मिट्टी है जिस में कई तरह के फसल उगाये जाते है जैसे यहाँ सब्जी, मक्का,गेहू मुख्य है। यह गाँव भाई चारे के लिए विश्व के लिए एक एक उदाहरण है यहाँ के मुहर्रम,ईद,दुर्गा पूजा, होली हिन्दू मुस्लिम दोनो मिल कर मनाते है यह धर्म की बंधन दूर-दूर तक नजर ही नही आती।
गोल
जनसांख्यिकी
यातायात
आदर्श स्थल
शिक्षा
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:खगड़िया जिला के गाँव