411 REFERENCE · Wikipedia
तेजस (फ़िल्म)
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
तेजस यह एक २०२३ की भारतीय हिंदी भाषा की एक्शन थ्रिलर फिल्म है, जिसे सर्वेश मेवाड़ा द्वारा लिखित और निर्देशित किया गया है और रॉनी स्क्रूवाला द्वारा ये निर्मित है। फिल्म में कंगना रनौत मुख्य भूमिका में हैं, साथ ही अंशुल चौहान और वरुण मित्रा सहायक भूमिकाओं में हैं।
फिल्म को २७ अक्टूबर २०२३ को जारी किया गया और उसे आलोचकों से ज्यादातर नकारात्मक समीक्षा मिली। पदर्शन के पहले दो दिनों के भीतर तेजस हिंदी सिनेमा की एक बड़ी बॉक्स-ऑफिस असफलताओं में से एक हुई, और इसके पहले दिन अधिकांश प्रदर्शन रद्द कर दिए गए।
भारतीय वायु सेना के पायलट तेजस गिल (कंगना रनौत) एक भारतीय जासूस को बचाने के मिशन पर हैं, जिसके पास कुछ बहुत ही गोपनीय जानकारी है, जबकि वह अपने भूतिया यादों के दुखद अतीत से भी जूझ रही है।
== निर्माण और विज्ञापन ==
फिल्म की प्रमुख फोटोग्राफी अगस्त २०२१ में शुरू हुई। नवंबर २०२१ में फोटोग्राफी घतम हो गयी।
फिल्म को उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ और उत्तराखंड के मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ३१ अक्टूबर २०२३ को कंगना रनौत के साथ लखनऊ में देखने के बाद समर्थन किया था।
फिल्म देखने के लिए लोगों को प्रभावित करने के लिए राजनीति का उपयोग करने पर रनौत की आलोचना हूई थी।
रनौत ने गाजा युद्ध के बीच फिल्म को बढ़ावा देने के लिए इजरायली दूतावास का भी दौरा किया, जिसकी भी आलोचना हुई।
== संगीत ==
फिल्म का संगीत शाश्वत सचदेव ने दिया है। गीत के बोल कुमार और सचदेव द्वारा लिखे गए हैं।
== आलोचना और व्यापार ==
₹७० करोड़ के बजट पर निर्मित तेजस ने भारत में ₹४.९३ करोड़ की कमाई की है, और दुनिया भर में कुल ₹६.६ करोड़ बनाए।
फिल्म को आलोचकों से नकारात्मक समीक्षा मिली। समीक्षा एग्रीगेटर वेबसाइट रॉटेन टमेटोज़ पर, तेजस को १० समीक्षाओं के आधार पर १०% गुण मिले और ५/१० की औसत रेटिंग मिली है।
== संदर्भ ==