Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

चार्ल्स हैमिल्टन स्मिथ

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

लेफ्टिनेंट कर्नल चार्ल्स-हैमिल्टन स्मिथ (26 दिसम्बर 1776, पूर्व फ़्लैंडर्स, बेल्जियम -21 सितम्बर 1859, प्लायमाउथ) एक अंग्रेज कलाकार, प्रकृतिवादी, आरेखक, सैनिक और जासूस था। उसका सैन्य कैरियर 1787 में तब शुरु हुआ था जब उसने ऑस्ट्रियाई अकादमी में तोपखाने और इंजीनियरिंग का अध्ययन बेल्जियम के मेकलेन और लोवेन में शुरू किया। हालांकि, उसकी सैन्य सेवा 1820 में समाप्त हो गई, पर इस दौरान वो नैपोलियन युद्धों में शामिल हुआ, और इस कारण उसे वेस्ट इंडीज, कनाडा और अमेरिका सहित बहुत देशों में जाने का अवसर मिला। उसका अधिकतर समय के ब्रिटेन में डेस्क पर काम करते बीता। उसकी एक उल्लेखनीय उपलब्धि सैनिक वर्दी के रंग के निर्धारण की है जिसे निर्धारण करने के लिए उसने सन 1800 में प्रयोग किया था। उसने वैज्ञानिक प्रयोगों के द्वारा बताया कि स्लेटी रंग की वर्दी सैनिकों के लिए उपयुक्त है, पर ब्रिटिश सेना ने उसकी सलाह पर ध्यान नहीं दिया, और गहरे हरे रंग की वर्दी को चुना। वह एक स्वयंसिद्ध आरेखक था और उसे सैन्य इतिहास हलकों में और समकालीन ब्रिटिश वर्दी के सही चित्रण में जाना जाता है। एक पुरातात्त्विकवेत्ता के रूप में, उसने मध्यकालीन शूरवीरों, महिलाओं, पोतों और लड़ाइयों के ऐतिहासिक चित्रों के साथ प्राचीन इंग्लैंड की पोशाकों के आरेख बनाये। उसके अधिकतर आरेख गैर सैन्य चरित्र के थे (लगभग 38.000 चित्र) लेकिन ज्यादातर अब उपलब्ध नहीं है पर एक प्रकृतिवादी के रूप में उनकी नोटबुक, टिप्पणियों के बच गयी साथ ही नागरिक जीवन से संबंधित पुरातात्त्विक चित्र भी बचे हैं। श्रेणी:1776 में जन्म श्रेणी:1859 में निधन