Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

झलनाथ खनाल

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

अगस्त 2014 झलनाथ खनाल J.n (2).jpg झलनाथ खनाल नेपाल के प्रधानमन्त्री डॉ॰ रामबरण यादव ३ फरवरी २०११ २९ अगस्त २०११ माधवकुमार नेपाल बाबुराम भट्टराई 1950 5 20 y इलाम जिला साँखेजुङ, नेपाल नेकपा (एकीकृत समाजवादी) नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) (२०२१ के पहले) त्रिभुवन विश्वविद्यालय हिन्दू झलनाथ खनाल (जन्म:१९ मार्च १९५०, साँखेजुङ (इलाम जिला) नेपाली कम्युनिस्ट आन्दोलन के एक शीर्ष नेता और नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री हैं। ३ फ़रवरी २०११ को निर्वाचित हुए खनाल नेकपा (एमाले) के अध्यक्ष भी है। खनाल हाल ही में इलाम जिला क्षेत्र नं. १ से संविधान सभा सदस्य के रूप में चुने गए।http://www.nepalcaportal.org/ संविधान सभा निर्वाचन पोर्टल 14 जून 2020 https://web.archive.org/web/20141218052452/http://nepalcaportal.org/ 18 दिसंबर 2014 dead इसके पहले वे कई बार मन्त्री भी बन चुके हैं। विद्यार्थी जीवन से भूमिगत कम्युनिष्ट राजनीति में लगे खनाल तत्कालीन नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (माले) के पोलित ब्यूरो सदस्य बनने के बाद महासचिव पद पर आसीन हुए। २०४७ साल में नेकपा मार्क्सवादी और नेकपा माले मिलकर नेकपा (एकिकृत माक्सवादी लेनिनवादी) बनने के बाद वे उस पार्टी के स्थायी समिति सदस्य हुए। २०६६ साल के बुटवल अधिवेशन के बाद वे एमाले के अध्यक्ष में निर्वाचित हुए। खनाल ने २०६७ माघ २३ गते राष्ट्रपति रामवरण यादवके सामु पद और गोपनीयताके सपथ ग्रहण किया। नेपाल के सबसे असफल प्रधानमंत्री बनने का रेकॉर्ड हैं इनके पास। राजनीतिक जीवन झलनाथ खनाल का जन्म इलाम जिले के साँखेजुङ गाविस-४ के पण्डित गाँव में १९ मार्च १९५० को हुआ। पिता पुंकनाथ र माता मधुमाता खनाल के सातवें सन्तान के रूप में जन्मे खनाल को बाल्यकाल में घरपरिवार में 'जन्तरे' नाम से पुकारा जाता था। विद्यालय में अध्ययन करते हुए नै राजनीति, लेखन, नृत्य, गायन में संलग्न रहते हुए खनाल भलिबल के कुशल खिलाडी भी थे। वि० सं० २०२०/२१ साल से ही जनहित के पक्ष में विद्यार्थी राजनीति सुरु करने वाले खनाल वि०सं० २०२३ साल में मेची विद्यार्थी युनियन के अध्यक्ष बने। २०२५ साल में कम्युनिस्ट पार्टी की सदस्यता पाने के बाद सक्रिय राजनीति शुरु किया। खनाल ने विज्ञान विषय में स्नातक का अध्ययन पूरा करने के बाद २०२७/२८ साल के करीब वागलुङ जिला स्थित गलकोट माध्यमिक विद्यालय में विज्ञान शिक्षक के रूप में कार्य किया। उनको तत्कालीन पंचायती प्रशासन ने कम्युनिस्ट राजनीति में लगने और विद्यार्थियों को व्यवस्था विरुद्ध भड़काने के आरोप में सेवा से बर्खास्त किया गया। इसके बाद इलाम के भानुभक्त माध्यमिक विद्यालय मंगलबारे पहुँचने पर भी राजनैतिक संलग्नता के अभियोग में पकड़कर जेल भेजा गया। सन्दर्भ झलनाथ खनालको जीवनी, हिमालय टेलिभिजन, २०६७ माघ २० माधव कुमार नेपाल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के महासचिव २००८ – २००९ ईश्वर पोखरेल |- माधव कुमार नेपाल नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एमाले) के अध्यक्ष २००९ – वर्तमान |- माधव कुमार नेपाल नेपाल के प्रधानमन्त्री २०११ बाबुराम भट्टराई श्रेणी:जीवित लोग श्रेणी:नेपाल के प्रधानमन्त्री श्रेणी:नेपाल श्रेणी:राजनीतिज्ञ श्रेणी:1950 में जन्मे लोग