411 REFERENCE · Wikipedia
व्हेल आखेट
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
thumb|बायीं तरफ काले पतवार वाले व्हेलिंग जहाज। दायीं तरफ लाल पतवार वाले व्हेलिंग जहाज आइसलैण्ड, 2011 में।
thumb|सन् 1900 तक व्हेल का शिकार
व्हेलिंग (whaling) व्हेल के आखेट अथवा शिकार के लिए काम में लिया जाने वाला शब्द है जिसका अभिप्राय व्हेल के मांस और वसा जैसे उपयोगी उत्पादों के लिए उनका शिकार करना होता है। उनके वसा से एक प्रकार का तेल तैयार किया जा सकता है जो औद्योगिक क्रांति में महत्त्वपूर्ण होता था। 875 ईस्वी तक व्हेलिंग एक संगठीत उद्योग बन चुका था। सोलहवीं सदी तक आते हुये स्पेन और फ्रांस के बास्क समुद्र तटीय क्षेत्र में यह प्रमुख उद्योग बन गया था। व्हेलिंग उद्योग का इसी तरह विस्तार होता रहा और व्यापर एवं संसाधनों के हिसाब से विश्व में यह सबसे लाभदायक उद्योग बन गया। महासागरों में व्हेल के अधिक घनत्व वाले क्षेत्रों में व्हेलिंग जहजों का बड़ा जमावड़ा लगने लग गया और बीसवीं सदी तक इस उद्योग का विस्तार जारी रहा। 1969 में कुछ व्हेल प्रजातियों के विलुप्त होने के कारण कुछ देशों ने व्हेल के शिकर पर प्रतिबंध लगा दिये। 1980 के दशक के अंत में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्हैल उद्योग को बंद कर दिया गया।
पुरातात्विक साक्ष्यों के अनुसार व्हेल का शिकार 300 ईसा पूर्व ही आरम्भ हो गया था जिसमें इनुइत के अलावा उत्तर अंटलांटिक एवं उत्तर प्रशांत क्षेत्र के लोग शामिल थे।http://www.britannica.com/EBchecked/topic/641450/whaling/225363/The-history-of-whaling whaling 2001 ब्रिटैनिका ऑनलाइन एनसाइक्लोपीडिया 21 जनवरी 2025 दुनियाभर के तटीय समुदायों में समुद्र तटीय समुदायों में सीटेशियाई शिकार संचय का लम्बा इतिहास रहा है जिसमें डॉल्फिन ड्राइव आखेट और प्रवृत्ति व्हेल की संलवन (संग्रहण) शामिल है। सत्रहवीं सदी में व्हेलिंग जहाजों के संगठित बेड़े तैयार हुए और इसका व्यापार वाणिज्यिक स्तर पर उभरा; अट्ठारहवीं और उन्नीसवीं सदी में यह उद्योग राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा हो गया और बीसवीं सदी के पूर्वार्ध में व्हेलिंग के विस्फोटक रूप से वृद्धि हो गयी। 1930 के दशक के अंत तक प्रतिवर्ष 50,000 तक व्हेल मारी जाने लगी।फ्रांसिस डेनियल Whaling द कनाडियन एनसाइक्लोपीडिया हिस्टोरिका डोमिनियन इंस्टिट्यूट http://www.thecanadianencyclopedia.ca/en/article/whaling/ 21 जनवरी 2025मई 2026 InternetArchiveBot 1982 में इंटरनेशनल व्हेलिंग कमिशन (अंतरराष्ट्रीय व्हेल आखेट आयोग; आईडब्ल्यूसी) ने 1986 के बाद से सभी तरह के व्हेल आखेट पर प्रतिबन्ध लगाने का निर्णय लिया।https://iwc.int/commercial Commercial Whaling iwc.int
सन्दर्भ
बाहरी कड़ियाँ
श्रेणी:मत्स्याखेट