411 REFERENCE · Wikipedia
खीरा रायता
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
खीरे का रायता भारत में बनाए जाने वाली रायता रेसिपीज़ में एक विशेष स्थान रखता है। यह रायता दही को फेंट कर बनाया जाता है। दही को फेंटने के बाद उसमें खीरा, हरी मिर्च, प्याज और टमाटर छोटे-छोटे टुकड़ों में काट कर मिलाया जाता है।
यह गर्मियों के महीनों में विशेष रूप से खाया जाता है क्योंकि यह गर्मी को कम करने में मदद करता है और लू लगने से बचाता है।
यह मुख्य भोजन में सभी तरह के भारतीय व्यंजनों के साथ परोसा जाता है। बूंदी रायता के बाद यह भारत में सबसे अधिक प्रचलित रायता रेसिपीज़ में से एक है। इसे आप सभी भारतीय होटल, रेस्टोरेंट, त्योहारों और उत्सवों के मेनू में देख सकते हैं।
श्रेणी:भारतीय व्यंजन