Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

गौरीगंज

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

गौरीगंज Gauriganj Gngview.jpg गौरीगंज का दृश्य गौरीगंज India Uttar Pradesh 26.206 81.690 inline, title उत्तर प्रदेश में स्थिति देश प्रान्त उत्तर प्रदेश ज़िला अमेठी ज़िला तहसील 104 2011 भाषाएँ प्रचलित हिन्दी भामस +5:30 पिनकोड 227409 दूरभाष कोड गौरीगंज (Gauriganj) भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के जनपद-अमेठी में स्थित एक नगर है। यहां जनपद अमेठी और गौरीगंज तहसील(उप जनपद) का मुख्यालय भी है।"Uttar Pradesh in Statistics," Kripa Shankar, APH Publishing, 1987, ISBN 9788170240716"Political Process in Uttar Pradesh: Identity, Economic Reforms, and Governance https://web.archive.org/web/20170423083533/https://books.google.com/books?id=S46rbUL6GrMC 23 अप्रैल 2017," Sudha Pai (editor), Centre for Political Studies, Jawaharlal Nehru University, Pearson Education India, 2007, ISBN 9788131707975 विवरण अमेठी ज़िले के गठन से पूर्व गौरीगंज सुलतानपुर ज़िले का भाग था। गौरीगंज में बहुत से दर्शनीय स्थल हैं। गौरीगंज का लोधी बाबा धाम एक प्रसिद्ध मंदिर है। गौरीगंज तहसील के अंतर्गत भवन शाहपुर गांव के पास में स्थित मां दुर्गा भवानी का दिव्य मंदिर बहुत ही सुप्रसिद्ध है यहां पर 1 साल में दो बार नवरात्रि के मेले लगते हैं। माता जी के दर्शन करने के लिए बहुत दूर-दूर से भक्तगण यहां पर आते हैं। हर सोमवार के दिन यहां पर मेला भी लगता है। मंदिर के बगल में स्थित दिव्य सागर कुंड में स्नान करके भक्तगण मां दुर्गा के आशीर्वाद प्राप्त करते हैं। गौरीगंज कस्बे के मध्य में जिलाधिकारी निवास स्थित है। उसी के बगल में ही पुलिस स्टेशन भी स्थित है। कस्बे के पश्चिमी छोर पर तहसील स्थित है। यहां का सरकारी अस्पताल अमेठी रोड पर असैदापुर गांव के पास स्थित है। गौरीगंज से लगभग 8 किलोमीटर के दूरी पर उल्टा गढ़ा है जहाँ पर श्री हनुमान जी की 55 फीट की मूर्ति है अथवा काफी देवी देवताओं की भव्य आकर्षित करने वाली मूर्तियाँ भी हैं जहाँ पर हर मंगलवार कभी लोगो की सँख्या में लोग दर्शन करने जाते हैं। अमेठी ज़िले में दो प्राचीन मंदिर नंदमहर धाम व मयास ग्राम में आदि शक्ति मां जगदम्बा मयासवासिनी का प्रसिद्ध मंदिर है। जिस पर पं० शिवकुमार मिश्रा की कई पीढ़ियों के परिवार के द्वारा सेवा की जाती रही है, गौरीगंज के लोदी बाबा मंदिर से पश्चिम ओर 1.5 किलोमीटर पर बरना टिकर गावं है। गौरीगंज सब्जी मंडी से अठेहा मार्ग के बीच में सैंठा गांव के बाजार से ककवा मार्ग निकलता है तकरीबन 11 किलोमीटर दूरी पर कालिकन मंदिर है जो कि बहुत प्राचीन मंदिर हैं | गौरीगंज चौक बाजार में स्थित भगवान शिव जी की सबसे प्राचीन मंदिर स्थित है जो बाबा दूधनाथ मंदिर के नाम से प्रसिद्ध है। यहाँ पर प्रतिवर्ष शिवरात्रि के दिन हज़ारों श्रद्धालु भगवान शिव जी को जल अर्पण करते हैं। इसी मंदिर में यहाँ के सिद्ध महात्मा श्री 1008 बाबा ओंकार दास जी की प्रतिमा विद्यमान है, जो की एक सिद्ध महात्मा थे। यहाँ से 20 मीटर की दूरी पर प्राचीन संकट मोचन हनुमान मंदिर भी स्थित हैं। इन्हें भी देखें अमेठी ज़िला उल्टा गढ़ा धाम सैंठा सन्दर्भ श्रेणी:अमेठी ज़िला श्रेणी:उत्तर प्रदेश के नगर श्रेणी:अमेठी ज़िले के नगर