411 REFERENCE · Wikipedia
लोनावला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
लोनावला Lonavalaलोणावळा Lonavalamh.jpg लोनावला में पश्चिमी घाट का दृश्य लोनावला India Maharashtra 18.748 73.407 inline, title महाराष्ट्र में स्थिति देश प्रान्त महाराष्ट्र ज़िला पुणे ज़िला 38 624 57698 2011 भाषा प्रचलित मराठी भारतीय मानक समय +5:30 पिनकोड 410401 दूरभाष कोड 02114 MH-12, MH-14
लोनावला (Lonavala) भारत के महाराष्ट्र राज्य के पुणे ज़िले में स्थित एक हिल स्टेशन और नगर है।"RBS Visitors Guide India: Maharashtra Travel Guide https://web.archive.org/web/20190703140613/https://books.google.com/books?id=TQ1ACQAAQBAJ 3 जुलाई 2019 ," Ashutosh Goyal, Data and Expo India Pvt. Ltd., 2015, ISBN 9789380844831"Mystical, Magical Maharashtra https://web.archive.org/web/20190630170850/https://books.google.com/books?id=5xefEXhvG8EC 30 जून 2019 ," Milind Gunaji, Popular Prakashan, 2010, ISBN 9788179914458Hunter, William Wilson, Sir, et al. (1908). Imperial Gazetteer of India, Volume 18, pp 398–409. 1908-1931; Clarendon Press, Oxford
विवरण
लोनावला दो प्रमुख शहरों पुणे और मुंबई के बीच, पुणे से 64 कि॰मी॰ और मुंबई से 96 कि॰मी॰ की दूरी पर स्थित है। भारत भर में लोनावला इसकी प्रसिद्ध मिठाई चिक्की के लिए प्रसिद्ध है। यह पुणे और मुंबई के बीच के रेलमार्ग पर स्थित एक प्रमुख स्टेशन भी है। पुणे और मुंबई के बीच स्थित दोनों प्रमुख सड़कों, मुम्बई-पुणे द्रुतगति मार्ग और मुंबई-पुणे राजमार्ग पर भी यह पड़ता है।
मानसून के दौरान यह जीवंत हो उठता है, जब चारों ओर हरियाली छा जाती है और सभी सूखे झरने और तालाब पानी से भर जाते हैं।
नामोत्पत्ति
शब्द लोनावला, प्राकृत भाषा के दो शब्दों लेन और अवली से मिल कर बना है जहां लेन का अर्थ पत्थरों को काट कर बनाया "आश्रय स्थल" है वहीं अवली का अर्थ "शृंखला" है, इस प्रकार लोनावला का अर्थ लेनों की एक शृंखला से है।
इतिहास
आज का लोनावला कभी यादव वंश का एक भाग था। मुग़लों ने इस स्थान के सामरिक महत्व को देखते हुए इसे एक लंबे समय तक अपने कब्ज़े में बनाए रखा। इस स्थान पर उपस्थित किलों और मावला योद्धाओं ने मराठाओं और पेशवा साम्राज्य के इतिहास में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। 1871 में लोनावला और खंडाला नामक दोनों पर्वतीय स्थलों की खोज बॉम्बे प्रेज़ीडेसी के तत्कालीन गवर्नर लॉर्ड एल्फिंस्टोन ने की थी।
बिग बॉस
तेलिविज़न प्रोग्राम, बिग बॉस, का घर भी लोनावला में ही बनाया गया है।
यातायात
लोनावला शहर मध्य रेलवे और राष्ट्रीय राजमार्ग 48 द्वारा मुंबई और पुणे शहर से जुड़ा हुआ है। मुंबई-पुणे के बीच चलने वाली सारी रेलगाड़ियाँ लोनावला स्टेशन पर रुकती हैं।
इन्हें भी देखें
खंडाला
पुणे ज़िला
पश्चिमी घाट
सन्दर्भ
श्रेणी:पुणे ज़िला
श्रेणी:महाराष्ट्र के शहर
श्रेणी:पुणे ज़िले के नगर
श्रेणी:महाराष्ट्र में हिल स्टेशन
श्रेणी:लोनावला-खंडाला