Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

पोमाकैन्थीडाए

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

पोमाकैन्थीडाएPomacanthidae Regal angelfish.jpg 250px शाही एंजलमीन (Royal angelfish) जंतु रज्जुकी (Chordata) ऐक्टिनोप्टरिजियाए (Actinopterygii) पर्सिफ़ोर्मेज़ (Perciformes) परकोइडेई (Percoidei) पोमाकैन्थीडाए (Pomacanthidae) वंश ७ वंश पोमाकैन्थीडाए (Pomacanthidae), जिसे समुद्री एंजलमीन (Marine angelfish) भी कहा जाता है, हड्डीदार किरण-फ़िन मछलियों के पर्सिफ़ोर्मेज़ गण का एक कुल है। इसमें लगभग ७ वंशों में ८६ जातियाँ सम्मिलित हैं जो हिन्द, अटलांटिक और पश्चिमी प्रशांत महासागरों में रहती हैं। यह अधिकतर कम गहराई वाली रीफ़ों में रहती हैं।"Angels on the Pinnacle https://web.archive.org/web/20160314213124/https://www.youtube.com/watch?v=lgPuNMJdgrk 14 मार्च 2016 ". "French and gray angelfishes eating sponges on Conch Reef, Florida Keys." रूप व स्वभाव इस कुल की मछलियाँ उजले रंगों के कारण रीफ़ों के निवासियों में आसानी से पहचानी जाती हैं। इनका शरीर पिचका और लम्बा होता है। औसत लम्बाई २० से ३० सेंटीमीटर होती है, लेकिन कुछ जातियाँ १५ सेंटीमीटर जितनी छोटी और कुछ ६० सेंटीमीटर तक लम्बी हो सकती हैं। इनके गलफड़े के आवरण (preopercle) पर नीचे की ओर एक नुकीला कांटा होता है, जो इन्हें तितलीमीन (butterflyfish) से अलग करता है। इन्हें भी देखें परकोइडेई पर्सिफ़ोर्मेज़ सन्दर्भ * श्रेणी:परकोइडेई श्रेणी:समुद्री मछली कुल