Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

आल्मेरिया प्रान्त

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

आल्मेरिया आल्मेरिया Flag Almería Province.svg Escudo de la Provincia de Almería.svg Almeria in Spain.svg आल्मेरिया स्पेनी ८,७७४.८७ २७ ६,३५,८५० २४ २००६ ७२.५ आल्मेरियाई Almeriense एण्डालूसिया http://www.dipalme.org/ आल्मेरिया (स्पेनी: Almería) दक्षिणी स्पेन में स्थित एक प्रान्त है। ग्रानडा, मूर्सिया इसके सीमा प्रान्त हैं और भूमध्य सागर इसका सीमान्त सागर। इस प्रान्त का क्षेत्रफल ८,७६९ किमी२ है जो तुलना के लिए भारत के उत्तर प्रदेश राज्य के मेरठ ज़िले का लगभग साढ़े-तीन गुना है। कुल जनसंख्या है ५,४६,४९९ (सन् २००२) और घनत्व है ६२.३२/किमी२। इसके भीतर १०१ नगरनिगम इकाइयाँ हैं। एल्मीरिया, दक्षिणी स्पेन के आंदालुसिया स्वायत्त समुदाय का भाग है। इसकी राजधानी भी "आल्मेरिया" नाम का एक शहर ही है। भूगोल आल्मेरिया में एक 50 किमी लम्बी "सिएर्रा दे लोस फ़िलाब्रेस" (Sierra de Los Filabres) नाम की पहाड़ों की शृंखला है जिसमें अल्मेरिया के सबसे ऊंचे पहाड़ हैं। इस प्रान्त में काबो दे गाता-नीहार (Cabo de Gata-Níjar) नाम का प्राकृतिक उद्यान भी है जिसमें यूरोप के सब से शुष्क इलाक़े पाए जाते हैं। यहाँ का रेगिस्तानी, चट्टानी और पहाड़ी वातावरण वॅस्टर्न शैली की फ़िल्में बनाने के लिए बिलकुल ठीक बैठता है क्योंकि यहाँ का क़ुदरती माहौल अमेरिका के पश्चिमी भूभाग से मिलता-जुलता है। 1960 के दशक में यहाँ बहुत सी वॅस्टर्न फ़िल्में बनाई गई जिनके लिए रेगिस्तान में बहुत से बनावटी अमेरिकी क़स्बे बनाए गए। आल्मेरिया की मुख्य नदी आन्दाराह नदी है। आल्मेरिया के दृश्य उद्योग आल्मेरिया में "प्लाताफ़ोर्मा सोलार दे अल्मेरिया" (Plataforma Solar de Almería) नाम का एक बड़ा सौर उर्जा अनुसन्धान केंद्र है। यहाँ खगोलशास्त्रीय अनुसन्धान के लिए जर्मन-स्पैनिश तालमेल से बनी "कालार आल्तो वेधशाला" भी है। फ़्रांस की बड़ी मिशलिन कंपनी भी आल्मेरिया प्रान्त में एक औद्योगिक अनुसंधान केंद्र चलाती है। इन्हें भी देखें आंदालुसिया वॅस्टर्न (शैली) स्पेन श्रेणी:स्पेन श्रेणी:स्पेन के प्रान्त