Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

भारत-पाकिस्तान सम्बन्ध

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

thumb | right | वाघा सीमा के पास शाम के वक्त झण्डा नीचे करने का समारोह thumb | right | 300px|राष्ट्रपति भवन में भारत के प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी तथा पाकिस्तान के प्रधानमन्त्री नवाज शरीफ भारत और पाकिस्तान में सम्बन्ध हमेशा से ही ऐतिहासिक और राजनैतिक मुद्दों कि वजह से तनाव में रहे हैं। इन देशों में इस रिश्ते का मूल कारण भारत के विभाजन को देखा जाता है। कश्मीर विवाद इन दोनों देशों को आज तक उलझाए है और दोनों देश कई बार इस विवाद को लेकर सैनिक समझौते व युद्ध कर चुके हैं। इन देशों में तनाव मौजूद है जबकि दोनों ही देश भारत के इतिहास, सभ्यता, भूगोल और अर्थव्यवस्था से जुड़े हुए हैं। इनके बीच कई युद्ध हुए जो दोनों देशों की व्यापार अर्थव्यवस्था सुधार करने में सक्षम नहीं रहे हैं पाकिस्तान हमेशा आतंकवाद को बढ़ावा देता आ रहा है। इस लिए भारत से संबंध हमेशा ख़राब रहे हैं। २०१६-२०१९ उरी आतंकी हमला और उसके परिणाम 18 सितम्बर 2016 को जम्मू और कश्मीर के उरी सेक्टर में एलओसी के पास स्थित भारतीय सेना के स्थानीय मुख्यालय पर एक बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसमें भारत के 18 जवान शहीद हो गए। सैन्य बलों की कार्रवाई में सभी चार आतंकी मारे गए। यह भारतीय सेना पर किया गया, लगभग 20 सालों में सबसे बड़ा हमला था। भारत सरकार ने इस आतंकी हमले को बहुत गम्भीरता से लिया। पहले हुए कई हमलों (पठानकोट आदि) की तरह इस हमले में भी आतंकवादियों के पाकिस्तान से सम्बन्ध होने के प्रमाण मिले, जिसके कारण भारतभर में पाकिस्तान के प्रति रोष प्रकट हुआ और भारत सरकार ने कई अप्रत्याशित कदम उठाए जिनसे भारत-पाकिस्तान सम्बन्ध प्रभावित हुए। भारत सरकार ने कूटनीतिक स्तर पर विश्वभर में पाकिस्तान को अलग थलग करने की मुहिम छेड़ दी। संयुक्त राष्ट्र में भारत की विदेश मन्त्री ने आतंक का पोषण करने वाले देशों की निन्दा की। पाकिस्तान को स्पष्ट शब्दों में कहा कि कश्मीर छीनने का सपना पूरा नहीं होगा। प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी के बयान 'खून और पानी साथ-साथ नहीं बह सकते' के साथ ही भारत ने सिन्धु जल सन्धि की समीक्षा शुरु कर दी। पाकिस्तान ने इसे युद्ध की कार्यवाही बतायाhttp://khabar.ndtv.com/news/world/india-opting-out-of-indus-waters-treaty-would-be-act-of-war-says-pakistan-1467296 सिंधु जल समझौते के उल्लंघन को 'युद्ध के लिए उकसाने' के तौर पर लिया जाएगा : पाकिस्तान 29 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160928162634/http://khabar.ndtv.com/news/world/india-opting-out-of-indus-waters-treaty-would-be-act-of-war-says-pakistan-1467296 28 सितंबर 2016 dead , और भारत के विरुद्ध परमाणु हथियारों के उपयोग की धमकी दी। सन्धि रद्द होने के डर से पाकिस्तान ने विश्व बैंक का दरवाजा खटखटाया।http://khabar.ndtv.com/news/world/pakistan-approaches-world-bank-over-indus-waters-treaty-1467311 सिंधु जल संधि के मसले पर पाकिस्तान ने विश्व बैंक का रुख किया 29 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160928155213/http://khabar.ndtv.com/news/world/pakistan-approaches-world-bank-over-indus-waters-treaty-1467311 28 सितंबर 2016 dead भारत ने नवम्बर 2016 में इस्लामाबाद में होने वाले दक्षेस शिखर सम्मेलन का बहिष्कार करने की घोषणा की। बांग्लादेश, अफगानिस्तान व भूटान ने भी भारत का समर्थन करते हुए बहिष्कार की घोषणा की।http://khabar.ndtv.com/news/india/pakistan-isolated-after-india-3-more-nations-pull-out-of-saarc-summit-1467370 पाकिस्तान पड़ा अलग-थलग - भारत के बाद तीन और देशों ने किया सार्क सम्मेलन में शिरकत से इंकार एनडीटीवी खबर 29 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160929132835/http://khabar.ndtv.com/news/india/pakistan-isolated-after-india-3-more-nations-pull-out-of-saarc-summit-1467370 29 सितंबर 2016 dead भारत ने पाकिस्तान को दिए गए मोस्ट फेवर्ड नेशन के दर्जे पर पुनर्विचार की घोषणा की।http://khabar.ndtv.com/news/india/pm-modi-to-review-most-favoured-nation-status-to-pakistan-sources-1466948 पाकिस्तान को दिए 'सबसे तरजीही मुल्क' के दर्जे पर पुनर्विचार करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 29 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20160928165036/http://khabar.ndtv.com/news/india/pm-modi-to-review-most-favoured-nation-status-to-pakistan-sources-1466948 28 सितंबर 2016 dead 29 सितम्बर 2016 को भारत के डीजीएमओ ने प्रेस काँफ्रेंस में बताया कि भारतीय सेना ने आतंकियों के ठिकानों पर सर्जिकल हमले किए।http://khabar.ndtv.com/news/india/army-conducts-surgical-strikes-against-terrorists-positioned-along-line-of-control-significant-casua-1467918?pfrom=home-topstories कल रात हमने LoC पर आतंकी ठिकानों पर सर्जिकल हमला किया : विदेश, रक्षा मंत्रालय की संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में DGMO एनडीटीवी खबर 29 सितंबर 2016 https://web.archive.org/web/20161002025606/http://khabar.ndtv.com/news/india/army-conducts-surgical-strikes-against-terrorists-positioned-along-line-of-control-significant-casua-1467918?pfrom=home-topstories 2 अक्तूबर 2016 dead इन्हें भी देखे पाकिस्तान द्वारा प्रायोजित आतंक भारत-पाक युद्ध सिंधु जल समझौता बाहरी कड़ियाँ पाकिस्तान के बारे में यथार्थ भरी समझ (अक्टूबर २०१६ ; विवेकानन्द फाउण्डेशन) बँटवारे के साए में भारत-पाक संबंध (बीबीसी हिन्दी) भारत-पाक संबंध : बर्फीले संबंध और ग्लेशियर की दरारें (समयान्तर) क्या कभी सुधर पाएंगे भारत-पाक संबंध? (राँची एक्सप्रेस) जम्मू कश्मीर समस्या भारत और पाकिस्तान सन्दर्भ श्रेणी:भारत-पाकिस्तान सम्बन्ध