411 REFERENCE · Wikipedia
सेंटिनेल पर्वतमाला
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
सेंटिनेल पर्वतमालाSentinel Range Sentinel Range, Ellsworth Mountains, Antarctica.jpg 300px सेंटिनेल पर्वतमाला महाद्वीप अंटार्कटिका एल्स्वर्थ धरती एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ हेरिटेज पर्वतमाला(Heritage Range) 185 NNW-SSE 48 विन्सन मैसिफ़ (Vinson Massif) 4892 78 10 S 85 30 W type:mountain_region:AQ dms inline,title 78 31 31.74 S 85 37 01.73 W type:mountain_region:AQ dms inline Sentinel-Range-location-map.png 300 पश्चिमी अंटार्कटिका में सेंटिनेल पर्वतमाला का स्थान
सेंटिनेल पर्वतमाला (Sentinel Range) अंटार्कटिका महाद्वीप की एक प्रमुख पर्वतमाला है। यह एल्स्वर्थ पहाड़ियों की भाग है, जो रोन हिमचट्टान से पश्चिम में उत्तर-दक्षिण दिशा में चलने वालीएक् शृंख्ला है। एल्स्वर्थ पहाड़ियों के बीच से मिनेसोटा हिमानी (ग्लेशियर) गुज़रती है जो उसे सेंटिनेल पर्वतमाला नामक उत्तरी शृंख्ला और उसके समानांतर चलने वाली हेरिटेज पर्वतमाला नामक दक्षिणी शृंख्ला में विभाजित करती है। इन दोनों शृंख्लाओं में उत्तर में स्थित सेंटिनेल पर्वतमाला कहीं अधिक ऊँची है और ४,८९२ मीटर ऊँचा विन्सन मैसिफ़ नामक पर्वत इसी में स्थित है, जो पूरे महाद्वीप का सबसे ऊँचा बिन्दु भी है। सेंटिनेल पर्वतमाला उत्तर/पश्चिमोत्तर से दक्षिण/दक्षिणपूर्व दिशा में १८५ किमी तक चलती है और ४८ किमी चौड़ी है। इसमें ४,००० मीटर से लम्बे कई पर्वत हैं।"Ellsworth Mountains https://web.archive.org/web/20200623095128/https://geonames.usgs.gov/apex/f?p=gnispq:5:::NO::P5_ANTAR_ID:4460 23 जून 2020 ". Geographic Names Information System. United States Geological Survey. Retrieved 2004-05-06.
इन्हें भी देखें
एल्स्वर्थ पहाड़ियाँ
एल्स्वर्थ धरती
रोन हिमचट्टान
मिनेसोटा हिमानी
सन्दर्भ
श्रेणी:एल्स्वर्थ धरती
श्रेणी:पश्चिमी अंटार्कटिका
श्रेणी:अंटार्कटिका की पर्वतमालाएँ