Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सिपेलिविनी जिला

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिपेलिविनी जिला Suriname-Sipaliwini.png कोई नहीं 130,567 28,202 2004 0.2 रिसॉर्ट छह सिपेलिविनी सूरीनाम का जिला है, दक्षिण में स्थित यह क्षेत्रफल में देश का सबसे बड़ा जिला है। सिपेलिविनी की अपनी कोई प्रादेशिक राजधानी नहीं है क्योंकि इसे सीधे तौर पर पारामारिबो में से राष्ट्रीय सरकार द्वारा प्रशासित किया जाता है। 2004 में हुई जनगणना के अनुसार जिले की आबादी 28,202 है। इसका कुल क्षेत्रफल 130,567 वर्ग किलोमीटर तथा घनत्व 0.2 प्रति वर्ग किलोमीटर है। आबादी के मामले में यह देश का चौथा सबसे बड़ा तथा क्षेत्रफल अनुसार सबसे बड़ा जिला है। इसका क्षेत्रफल बाकि के नौ जिलों के कुल क्षेत्रफल से भी बहुत ज्यादा है। हालांकि उत्तर और पश्चिम को छोड़ कर मुख्यतः सिपेलिविनी अप्रयुक्त है। इस में छह रिसॉर्ट हैं। औपनिवेशिक काल के दौरान क्षेत्र का ज्यादातर हिस्सा खाली और अकेला छोड़ा हुआ था, चूँकि डच, जिनका सूरीनाम पर शासन था, दक्षिण में ब्राजील के पुर्तगालियों से खतरा मह्सूस करते थे। बीसवी सदी से यहाँ विकास कार्यो की शुरुआत की गई। दक्षिण-पश्चिम में गयाना के साथ सूरीनाम के सीमा विवाद के कारण सिपेलिविनी के सीमा वाले इलाको में कभी-कभी दोनों देशों की सेनाओं के बीच तनाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है। 3 46 37 N 56 01 40 W region:SR-SI_type:adm1st title श्रेणी:सूरीनाम के जिले