411 REFERENCE · Wikipedia
अविनाशचन्द्र भट्टाचार्य
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मई 2026
अविनाशचंद्र भट्टाचार्य (16 अक्टूबर 1882 त्रिपुरा - 7 मार्च 1963 रिशड़ा, पश्चिम बंगाल) भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के एक भारतीय राष्ट्रवादी क्रान्तिकारी थे, जिन्होंने प्रथम विश्वयुद्ध के समय भारत-जर्मन षड्यंत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।https://amritmahotsav.nic.in/unsung-heroes-detail.htm?4982 Abinash Bhattacharya - Unsung Hero Unsung Heroes of India's Freedom Struggle Government of India - Ministry of Culture त्रिपुरा के चुन्टा में जन्में अविनाशचन्द्र भट्टाचार्य अनुशीलन समिति के साथ जुड़ गये और क्रान्त्कारी गतिविधियों में भाग लेने लगे।
1910 में, वे रसायन विज्ञान का अध्ययन करने के लिए जर्मनी के हाले-विटेनबर्ग स्थित मार्टिन लूथर विश्वविद्यालय गए, जहाँ उन्होंने डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। [ प्रशस्ति - पत्र आवश्यक ]
जर्मनी में रहते हुए वे एक बार फिर वहाँ के भारतीय राष्ट्रवादी आंदोलन में सक्रिय हो गए और अनुशीलन काल के अपने पुराने परिचितों से फिर से संपर्क साधा। उस समय वे वीरेंद्रनाथ चट्टोपाध्याय और हरिश्चंद्र के करीबी थे और प्रशिया के गृह मंत्री से अपनी जान-पहचान के कारण बर्लिन समिति के संस्थापक सदस्य बने। ज्ञातव्य है कि प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान यह समिति भारत में राष्ट्रवादी क्रांति और भारतीय सेना में विद्रोह की कई असफल योजनाओं में शामिल रही थी। [ प्रशस्ति - पत्र आवश्यक ]
वे 1914 में भारत वापस आये और कलकत्ता में "टेक्नो केमिकल लेबोरेटरी एंड वर्क्स लिमिटेड" नामक एक रासायनिक कारखाना स्थापित किया। उन्होंने कलकत्ता के समाचार पत्रों में स्वतंत्रता आंदोलन पर लेख लिखे और विदेशों में हुए स्वतंत्रता आंदोलनों पर दो पुस्तकें भी लिखीं। [ प्रशस्ति - पत्र आवश्यक ]
अविनाशचन्द्र भट्टाचार्य का निधन पश्चिम बंगाल के हुगली जिले के रिशड़ा में हुआ।
प्रकाशित कृतियाँ
अविनाशचन्द्र भट्टाचार्य ने निम्नलिखित कृतियों का प्रकाशन किया-
मुक्ति कोन पथे (मुक्ति किस मार्ग से)
वर्तमान रणनीति (युद्ध का आधुनिक विज्ञान)
बाहिरभारते भारतेर मुक्तिप्रयास (विदेशों में भारत का स्वतंत्रता संग्राम)
रणसज्जये जर्मनी (युद्ध गठन में जर्मनी)
स्वराज साधना (स्वशासन के लिए प्रयास)
मुक्ति साधना (मुक्ति के लिए प्रयास)
जर्मनी प्रवासीपत्र (जर्मनी से पत्र)
यूरोप आ भारतीय बिप्लव साधना (यूरोप में भारतीय क्रांति)
सन्दर्भ
श्रेणी:1882 में जन्मे लोग
श्रेणी:१९६७ में निधन