Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अरुषा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सिटी ऑफ़ अरुषा/ अरुषा शहर ए-टाउन शहर Look at Mt. Meru Arusha Tanzania.jpg thumb अरुषा नगर की पृष्ठभूमि में मेरु पर्वत Arusha2.png 200px अरुषा क्षेत्र में अरुषा शहर Tanzania 300 TZ देश Tanzania क्षेत्र अरुषा क्षेत्र जिला अरुषा जिला नगरपालिका परिषद महापौर इंका टाउन १९४८ इंकॉ. सिटी जुलाई २०१० 2012 534102 अरुषा जिला 93 1858347 EAT +3 लागू नहीं +3 3 22 S 36 41 E 1387 027 अरुषा उत्तरी तंजानिया के अरुषा क्षेत्र का राजधानी शहर है। २००७ की जनगणना अनुसार यहाँ की अनुमानित जनसंख्या 1,288,088, जिसमें शेष अरुषा जिले के 516,000 लोग भी सम्मिलित हैं। अरुषा नगर अफ़्रीका के कुछ प्रसिद्ध दृश्यों एवं राष्ट्रीय उद्यानों से घिरा हुआ है। ग्रेट रिफ़्ट घाटी के पूर्वी शाखा के पूर्वी सिरे पर स्थित माउण्ट मेरु पर्वत की तलहटी में बसे अरुषा शहर में समशीतोष्ण जलवायु रहती है। नगर के निकट ही सरेन्गेती, न्गोरोंगोरो क्रेटर, मन्यारा झील, ओल्दुवई गॉर्ज, ऐरंगिर राष्ट्रीय उद्यान, एवं किलिमंजारो पर्वत तथा माउण्ट मेरु पर अरुषा राष्ट्रीय उद्यान स्थित हैं। इसलिए ही यह अपने जंगल सफ़ारी केलिए जग भर प्रसिद्ध है। भूमध्य रेखा के नज़दीक़ होने के बावजूद यहाँ का मौसम इसकी ऊँचाई के कारण वर्ष भर सुहाना बना रहता है। अरुषा एक प्रधान अन्तर्राष्ट्रीय राजनयिक केन्द्र भी है। इसे पूर्वी अफ़्रीकी समुदाय (ईस्ट अफ़्रीकन कमिटी) द्वारा अघोषित राजधानी के रूप में देखा जाता रहा है। १९९४ से नगर ने रवांडा के अन्तर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (इन्टरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्युनल फ़ॉर रवाण्डा) की भी मेजबानी करता आ रहा है। यह एक बहुसंस्कृतीय शहर है जिसमें मिश्रित पृष्ठभूमि वाली तंजानियाई आबादी का बाहुल्य होने के साथ साथ ही अरब-तंजानियी एवं भारतीय-तंजानियाई आबादी के अलावा लघुसंख्या में श्वेत यूरोपियाई एवं श्वेत अमरीकी अल्पसंख्यक जनसंख्या हैं। अरुषा की धार्मिक अनुपातों में कैथोलिक, एंग्लिकन, यहूदी, मुसलमान एवं हिन्दू हैं। इतिहास thumb|left|250px|अरुषा का घंटाघर, १९५३ इस नगर की स्थापना जर्मन उपनिवेशवादियों ने १९०० में की थी, जब यह क्षेत्र जर्मन ईस्ट अफ़्रीका का भाग हुआ करता था। एक दुर्ग या गढ़ रूपी कस्बे के रूप में इसका नाम यहां की एक स्थानीय जनजाति वा-अरुषा के नाम पर रखा गया था। वा-अरुषा को मासई लोग लारुसा भी बोलते हैं। जर्मन सैन्य दुर्ग, बोमाOctober 2012, जिसमें मैक्सिम मशीन गन स्थापित थी; वर्ष १९०१ में पूर्ण हुआ था। यहाँ के पहले कमाण्डर पहले लेफ़्टिनेंट जॉर्ज कुस्टर थे, जिन्हें लोग रोषपूर्वक स्वाहिली भाषा में "ब्वाना फ़िसी" अर्थात् "श्रीमान भेड़िया"October 2012 बुलाते थे। १९०३ के बाद अरुषा जल्द ही एक महत्त्वपूर्ण व्यापार केन्द्र में बदल गया, जहाँ लगभग दो दर्जन से अधिक भारतीय एवं अरबी दुकानें बन गयं जहाम वर्तमान बोमा रोड है। फ़िलिप ब्रिग्स, उत्तर तंजानिया : The Bradt Safari Guide with Kilimanjaro and Zanzibar, द्वितीय संस्करण (२००९). १९६० के दशक में एक फ़िल्म हटारी! मोमेल्ला में फ़िल्मायी गयी जिसमें जॉन वायन ने भी भूमिका की थी। अरुषा आधुनिक तंजानिया के इतिहास में महत्त्वपूर्ण स्थान रखता है। १९६१ में टंगान्यिका की स्वतंत्रता के आधिकारिक दस्तावेज यूनाइटेड किंगडम द्वारा यहीं हस्ताक्षर किये गए थे। इसके अलावा अरुषा घोषणा भी १९६७ में यहीं हस्ताक्षर की गयी थी। १९९४ में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अपने प्रस्ताव-९५५ द्वारा ८ नवम्बर १९९४ को तय किया कि अरुषा इन्टरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्युनल फ़ॉर रवाण्डा की मेज़बानी करेगा। अरुषा में ट्राइब्युनल की स्थापना एवं इससे जुड़े विदेशी कर्मचारियों एवं अधिकारियों के बसने से यहाँ की स्थानीय अर्थ-व्यवस्था पर भी पभाव पड़ा, जिसके कारण यहां के निवासियों की जीवनयापन लागत में निरंतर बढ़ोत्तरी होती गयी। २०१४ में ट्राइब्युनल के बंद किये जाने के कारण कर्मचारी संख्या घटने लगी है। किन्तु सं.रा.सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव १९६६ द्वारा स्थापना किये गए इन्टरनेशनल रेज़िडुअल मैकेनिज़्म फ़ॉर क्रिमिनल ट्राईब्युनल्स की एक शाखा अरुषा में जारी रहेगी। यह शाखा १ जुलाई २०१२ को खोली गयी है। १ जुलाई २००६ को अरुषा को तंजानिया सरकार द्वारा आधिकारिक रूप से एक शहर घोषित कर दिया गया था।http://www.arushatimes.co.tz/2006/19 अरुषा टाइम्स 9 अप्रैल 2013 https://web.archive.org/web/20071016091357/http://arushatimes.co.tz/2006/19/ 16 अक्तूबर 2007 dead अरुषा अकॉर्ड्स अरुषा नगर में ही ४ अगस्त १९९३ को रवांडाई सिविल युद्ध के प्रतिस्पर्धी गुटों द्वारा अरुषा में ही हस्ताक्षर किये गए थे। thumb|पूर्व अफ़्रीकी विधान सभा thumb|अरुषा में उहुरु अन्दोलन उद्योग एवं अर्थ-व्यवस्था नगर का प्राथमिक उद्योग सेवा क्षेत्र है। नगर में ढेरों छोटे-बड़े व्यवसाय, बैंक, खुदरा एवं व्यापारिक उद्यम हैं। इसी कारण से यह अरुषा क्षेत्र की वित्तीय एवं सांस्कृतिक राजधानी बन गया है। अरुषा नगर इस क्षेत्र का सबसे बड़ा उत्पादन केन्द्र है जहाँ मद्य उत्पादन, टायर उत्पादन के साथ-साथ कृषि-वन उत्पाद प्रोसेसिंग तथा बड़े स्तर पर औषध निर्माणियां स्थित हैं। अरुषा की अर्थ-व्यवस्था को एक बड़ा योगदान पर्यटन उद्योग का भी है, जिसके कारण यह तंजानिया का दूसरा सर्वाधिक लाभ प्रदाता बन गया है। इनमें यहाँ के निकटवर्ती अफ़्रीका के कुछ सबसे बड़े राष्ट्रीय उद्यानों एवं क्रीड़ा रिज़र्वों का ही हाथ है, जिनमे से कुछ प्रमुख हैं – सेरेंगेटी राष्ट्रीय उद्यान, किलिमंजारो राष्ट्रीय उद्यान, न्गोरोंगोरो संरक्षित क्षेत्र। अरुषा में व निकटवर्ती क्षेत्रों में कई वृत्तचित्र एवं फ़ीचर फ़िल्में फ़िल्मायी गयी हैं, जिनमें १९६२ की हॉवार्ड हॉक्स की हटारी भी एक है। अरुषा नगर में ईस्ट अफ़्रीकी समिति का मुख्यालय तो है ही, साथ ही यह इन्टरनेशनल क्रिमिनल ट्राइब्युनल फ़ॉर रवांडा एवं मानवाधिकार पर अफ़्रीकी न्यायालय (अफ़्रीकन कोर्ट ऑन ह्यूमन एव्ण्ड पीपल्स राइट्स) की भी मेज़बानी करता है। यह नगर प्रसिद्ध अरुषा इन्टरनेशनल कॉन्फ़रेन्स सेंटर के अलावा कई अन्तर्राष्ट्रीय बैठकों की मेज़बानी भी करता आया है। भूगोल एवं जलवायु भूमध्य रेखा से समीपता होने पर भी, अरुषा के माउण्ट मेरु पर्वत की दक्षिणी ढलान के कारण यहां की समुद्र तल से ऊंचाई 1400 m यहाँ के तापमान क्को अपेक्षाकृत कम एवं आर्द्रता को बढ़ाये रखती है। वर्ष के अधिकांश समय यहाँ ठंडी शुष्क बयार बहती है। तापमान १३ से ३० अंश के बीच बना रहता है और औसत तापमान २५º होता है। यहां अलग-अलग आर्द्र एवं शुष्क ऋतुएं होती हैं और हिंद महासागर से कुछ सौल मील पूर्व से चलती हुई पूर्ववर्ती हवाएं आती हैं। लगभग पूरे शहर में ही उत्तरावर्ती चढ़ाई एवं दक्षिणवर्ती ढ़लान मिलती है। अरुषा Yes Yes 84 84 81 77 72 70 69 72 76 80 81 81 77 50 51 53 57 52 48 49 48 47 51 51 50 51 2.3 3.3 7 14.5 8.3 1.3 0.6 0.8 0.8 1.4 4.4 4 48.6 Weatherbasehttp://www.weatherbase.com/weather/weather.php3?s=98736&refer=wikipedia वेदरबेस: हिस्टॉरिकल वैदर फ़ॉर अरुषा, तंजानिया Weatherbase 2011 अभिगमन तिथि: ०९ अप्रैल २०१३। अप्रैल २०१३ भगिनी शहर United States दर्हम, उत्तर कैरोलीना, संयुक्त राज्य United States कन्सास, संयुक्त राज्य Austria मुर्ज़ुश्लैग, ऑस्ट्रिया Western Sahara तिफ़रीती, पश्चिमी सहारा सन्दर्भ बाहरी कड़ियाँ Arusha अरुषा Arusha द अरुषा टाइम्स 03 22 S 36 41 E region:TZ_type:city title श्रेणी: अरुषा क्षेत्र की आबादी वाले क्षेत्र श्रेणी: तंजानिया के शहर श्रेणी: तंजानिया की क्षेत्रीय राजधानी