411 REFERENCE · Wikipedia
फाउण्डेशन
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
फाउण्डेशन (Foundation) त्वचा के रंग वाला एक सौन्दर्य प्रसाधन है जो चेहरे पर लगाया (पोता) जाता है। फाउण्डेशन लगाने से त्वचा का रंग एक ही जैसा दिखाई देता है। इससे मेकअप के लिए एक आधार तैयार हो जाता है। इससे चेहरे के दाग, धब्बे एवं निशान आदि च्हिप जाते हैं। इसके अलावा त्वचा के मूल वर्ण को बदलने के लिये भी यह लगाया जाता है।
त्वचा के रंग से एक शेड गहरा फाउण्डेशन ले लें। ये अक्सर स्टिक, तरल तथा क्रीम के रूप में मिलता है। इसे गर्दन, कान, चेहरे और हाथों के खुले हुए हिस्सों पर अच्छी तरह फैलाकर लगा लें। माथे, नाक, गालों, ठोड़ी और गर्दन पर यह निशानों की तरह लगा लें और फिर गीले स्पंज से अच्छी तरह फैला लें। अगर त्वचा ज्यादा रूखी है तो फाउण्डेंशन में थोड़ा सा मॉश्चराइजर मिला लें। अगर त्वचा तैलीय हो तो इसके अन्दर 1-2 बूंद पानी या गुलाबजल मिला सकते हैं।
सन्दर्भ
श्रेणी:सौन्दर्य
श्रेणी:प्रसाधन