411 REFERENCE · Wikipedia
निखिल कुमार
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
निखिल कुमार 238 px 1941 7 15 y वैशाली, ब्रिटिश भारत केरल के राज्यपाल 23 मार्च 2013 04 मार्च 2014 राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी मुख्यमंत्री ओमन चांडी हंसराज भारद्वाज शीला दीक्षित नागालैंड के राज्यपाल १५ अक्टूबर २००९ 21 मार्च 2013 मुख्यमंत्री नेफियू रियो गुरबचन जगत सांसद, औरंगाबाद 17 May 2004 19 May 2009 प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह श्यामा सिंह सुशील कुमार १५ अक्टूबर २००९ http://legislativebodiesinindia.nic.in/States/nagaland/gov.htm
निखिल कुमार भारत के केरल राज्य के पूर्व राज्यपाल हैं।http://presidentofindia.nic.in/ph/pr090313.html संग्रहीत प्रति 12 मार्च 2013 https://web.archive.org/web/20130623034538/http://presidentofindia.nic.in/ph/pr090313.html 23 जून 2013 dead भारत के राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने उन्हें नागालैंड के राज्यपाल के पद से स्थानांतरित करके केरल का राज्यपाल नियुक्त किया था। वे औरंगाबाद, बिहार के रहने वाले है एवं वहाँ से सांसद रह चुके हैं। निखिल कुमार भारतीय पुलिस सेवा के 1963 बैच के अधिकारी है। वे दिल्ली के पुलिस आयुक्त, नेशनल सिक्योरिटी गार्ड के निदेशक, भारत-तिब्बत सीमा पुलिस और सीमा सुरक्षा बल में निदेशक रहने के अलावा भारत सरकार के गृह मंत्रालय में विशेष सचिव भी रहे हैं। सेवानिवृत्ति के उपरांत उन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद का सलाहकार भी बनाया गया था। बाद में वे राजनीति में आये एवं औरंगाबाद से कांग्रेस के टिकट पर सांसद बने।
व्यक्तिगत जीवन
निखिल कुमार बिहार के पहले उप मुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिहार विभूति डॉ॰ अनुग्रह नारायण सिंह के पोते हैं। इनके पिता सत्येंद्र नारायण सिन्हा भी बिहार के मुख्यमंत्री रह चुके है। उनकी मां किशोरी सिन्हा वैशाली जिला से कई बार सांसद रह चुकी हैं। उनकी पत्नी श्यामा सिंह ने भी लोकसभा में औरगांबाद जिले से प्रतिनिधित्व किया। राज्यपाल जैसे प्रभावशाली पद पर रहने के बावजूद निखिल कुमार का सरल व सादा जीवनशैली रहा है।
पद एवं कार्य
1995-97: पुलिस आयुक्त, दिल्ली (डीजीपी रैंक)
1997: महानिदेशक, भारत तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी)
1997-99: विशेष गृह (आंतरिक सुरक्षा) सचिव, भारत सरकार
1999-01: महानिदेशक, राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी)
2001-03: सदस्य, राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड, भारत सरकार
2004-09: 14 वीं लोकसभा के लिए चुने गए
2009-13 :नागालैंड के राज्यपाल
2013-14: केरल राज्य के राज्यपाल
सन्दर्भ
श्रेणी:1941 में जन्मे लोग
श्रेणी:जीवित लोग
श्रेणी:केरल के राज्यपाल
श्रेणी:नागालैण्ड के राज्यपाल
श्रेणी:१४वीं लोक सभा के सदस्य
श्रेणी:बिहार के लोग
श्रेणी:भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राजनीतिज्ञ
श्रेणी:दिल्ली के पुलिस आयुक्त