411 REFERENCE · Wikipedia
मनोहरथाना
Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.
मनोहरथाना Manoharthana मनोहरथाना India Rajasthan 24.236 76.806 inline, title राजस्थान में स्थिति देश प्रान्त राजस्थान ज़िला झालावाड़ ज़िला 11292 2011 भाषा प्रचलित मेवाती, ब्रजभाषा, हिन्दी भारतीय मानक समय +5:30
मनोहरथाना (Manoharthana) भारत के राजस्थान राज्य के झालावाड़ ज़िले में स्थित एक नगर है। यह इसी नाम की तहसील का मुख्यालय भी है।"Lonely Planet Rajasthan, Delhi & Agra," Michael Benanav, Abigail Blasi, Lindsay Brown, Lonely Planet, 2017, ISBN 9781787012332"Berlitz Pocket Guide Rajasthan," Insight Guides, Apa Publications (UK) Limited, 2019, ISBN 9781785731990
विवरण
मनोहरथाना राजस्थान के दक्षिण पूर्व में स्थित झालावाड जिले का एक कस्बा है। यह राजस्थान-मध्यप्रदेश सीमा से कुछ ही दुरी पर स्थित है और कस्बे से मध्यप्रदेश सीमा करीब १२ किलोमीटर है। मनोहर थाना ग्राम पंचायत एवं पंचायत समिती है, तहसील मनोहर थाना लगती है। यह ग्राम तीन और से नदियों से घिरा हुआ है। दो तरफ़ से इसे मध्य प्रदेश से आने वाली घोडापछाड नदी (यहाँ इसे कालीखाड नदी भी कहते हैं) घेरती है एवं एक और से परवन नदी। गांव के बाहर ही कालीखाड परवन नदी में मिलती है, जिसे संगम स्थल कहा जाता है।
गांव के चारों तरफ़ परकोटा है जिसे प्राचीन काल में राजा मनोहर भील नामक राजा ने बनवाया था। राजस्थान के इस दुसरे जल किले मे आज भी राजाओं के समय के खण्डर हुए कक्ष, स्नानागार आदि देखे जा सकते हैं।साथ ही यहां प्राचीन काली मााता का मंदिर भी किले मेे ही है। यहां पर रानी सती मंदिर दर्शनीय हैं जहां हर साल भाद्रपद कृष्णपक्ष की चतुर्दशी व अमावस्या को मेला लगता है। वहीं भील राजा चक्रसेन भील का इतिहास इस क्षेत्र को गोरवान्वित करता है। कुछ वर्ष पहले तक आसपास घने वन भी हुआ करते थे लेकिन अब सब काटे जा चुके हैं। यह कस्बा आस पास के करीब ५० गाँवों के लिये व्यापार का केन्द्र है। कृषि उपज मंडी भी है जहाँ किसान अपनी फसल बेचने आते हैं।
देखने योग्य स्थल
प्राचीन किला,राम टेक मन्दिर, नदी तट पर स्थित प्राचीन थानेश्वर महादेव मंदिर, कालीखाड बालाजी, थोडी ही दूरी पर स्थित टनटोकरी स्थित हनुमान मंदिर। इसके अलावा करीब २२ किलोमीटर दूर कामखेडा बालाजी का प्रसिद्ध मंदिर है जहाँ हर मंगलवार को मेला लगता है और दूर दूर से श्रृद्धालू आते है। यह अकलेरा-मनोहरथाना मार्ग पर स्थित है। करीब २० किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश सीमा पर बाघबाघेश्वर धाम है जहाँ शिवजी का मंदिर है। मनोहर थाना से 13 किलोमीटर दूर बिनांगज रोड से 1.5 km पर प्रसिद्ध देवनारायणज का मंदिर है जो बहुत ही लोकप्रिय और ऐतिहासिक है
मनोहरथाना से कुछ ही दुरी पर "दो खुपि महादेव मंदिर" हे जहाँ पर शिव मंदिर,हनुमान मंदिर स्थित हे।
आसपास के प्रमुख कस्बे व शहर
चाचोरनी (राजस्थान)
कामखेड़ा (राजस्थान) २५ किलोमिटर
अकलेरा (राजस्थान) ३७ किलोमीटर (तहसील मुख्यालय)
चाचौड़ा (मध्यप्रदेश) २५ किलोमीटर
गुना (मध्यप्रदेश) ८० किलोमीटर
भोपाल(मध्यप्रदेश) १७० किलोमीटर
इन्दौर (मध्यप्रदेश) २२० किलोमीटर
कोटा (राजस्थान) १८५ किलोमीटर
झालावाड (राजस्थान)१०० किलोमीटर (जिला मुख्यालय)
आवागमन
राजस्थान से आने के लिये: जयपुर-जबलपुर राष्ट्रीय राजमार्ग 12 (NH १२) पर जयपुर से लगभग ३७० किलोमीटर दूर अकलेरा से मनोहर थाना के लिये अलग रास्ता निकलता है। कोटा एवं झालावाड से नियमित बस सेवा उपलब्ध है।
मध्यप्रदेश की तरफ़ से : आगरा-मुम्बई राष्ट्रीय राजमार्ग 3 (NH 3) पर बीनागंज कस्बे से रास्ता निकलता है। बीनागंज के लिये इन्दौर, भोपाल एवं गुना से नियमित बसें उपलब्ध हैं। बीनागंज से प्राइवेट जीप व टेक्सी का सहारा लेना होता है। चाचौड़ा में रेलवे स्टेशन है, स्टेशन का नाम चाचौडा-बीनागंज (Station code CBK) है।
ठहरने के स्थान
ठहरने के ज्यादा विकल्प उपलब्ध नहीं हैं। सरकारी डाकबंगले के अलावा बस स्टेण्ड पर एक धर्मशाला है।
व्यापार एवं वाणिज्य
कस्बा आसपास के कई गाँवों के लिये व्यापार का केन्द्र है। इलाके में मुख्य फ़सलें सोयाबीन, सरसों, धनिया, चना, मक्का, गेहूँ आदि होती हैं जो मनोहरथान कृषि उपज मंडी में बिकने आती हैं। प्रत्येक रविवार को हाट बाजार लगता है। साल में एक बार महाशिवरात्रि के अवसर पर मेला भी लगता है जो करीब एक महीना चलता है और विशेष आकर्षण का केन्द्र होता है।
इन्हें भी देखें
झालावाड़ ज़िला
मनोहरथाना किला
भील
राणा पूंजा
राजा चक्रसेन भील
सन्दर्भ
श्रेणी:राजस्थान के शहर
श्रेणी:झालावाड़ ज़िला
श्रेणी:झालावाड़ ज़िले के नगर