Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

अमरपाल सिंह वर्मा

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

सितंबर 2014 अमरपाल को सरोजिनी नायडू सम्मान नई दिल्ली। राजस्थान पत्रिका की उपलब्घियों में शुक्रवार को एक और कड़ी जुड़ गई। यहां इंडिया हैबीटेट सेंटर में आयोजित एक समारोह में राजस्थान पत्रिका के नागौर कार्यालय के वरिष्ठ उपसंपादक अमरपाल सिंह वर्मा को प्रतिष्ठित सरोजिनी नायडू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। दूरदर्शन की महानिदेशक अरूणा शर्मा ने वर्मा को पुरस्कार स्वरूप दो लाख रूपए नकद एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। अंतरराष्ट्रीय गैर सरकारी संगठन द हंगर प्रोजेक्ट की ओर से नौवें सरोजिनी नायडू पुरस्कार के तहत वर्मा को यह सम्मान पंचायती राज में महिलाओं की भूमिका पर उत्कृष्ट रिपोर्टिग के लिए हिन्दी श्रेणी में प्रदान किया गया। वर्मा के साथ अंग्रेजी और तमिल में क्रमश: डेकन हेराल्ड के मंगलौर संस्करण के प्रभारी रोनाल्ड अनिल फर्नाडीस और तमिल दैनिक दीनामणि की वरिष्ठ उपसंपादक जी मीनाक्षी को भी पुरस्कृत किया गया। विशेष्ा प्रोत्साहन सम्मान मराठी में प्रहार डेली के मुख्य संवाददाता विजय चोरमारे को दिया गया। वर्मा को इससे पहले स्टेट्स मैन रूरल रिपोर्टिग अवार्ड, उदयन स्मृति पत्रकारिता सम्मान सहित दो दर्जन पत्रकारिता पुरस्कार प्राप्त हो चुके हैं। समारोह में विशिष्ट अतिथि के तौर पर उपस्थित विदेश राज्यमंत्री शशि थरूर ने कहा आरक्षण मिलने के बाद महिलाएं ग्रामीण विकास में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। उनकी बदौलत गांव का सर्वागीण विकास हो रहा है। इस अवसर पर मैग्सेसे पुरस्कार विजेता अरूणा राय ने कहा कि महिलाएं बड़ी मुश्किल स्थिति में गांव में काम करती हैं। उनके खिलाफ बड़ा तंत्र सक्रिय है लेकिन इन तमाम चुनौतियों का मुकाबला करते हुए महिलाएं अपनी काबिलियत को साबित कर रही हैं। महिला जनप्रतिनिघियों की बदौलत गांव में सकारात्मक काम हो रहा है। हंगर प्रोजेक्ट की कंट्री डायरेक्टर रीता सरीन ने कहा कि पंद्रह साल पहले जब महिलाओं के लिए आरक्षण का प्रावधान किया गया था तो सबने इनकी नेतृत्व क्षमता पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन इन महिला सरपंचों ने तमाम आशंकाओं को झुठला दिया है। यही कारण है कि महिला जनप्रतिनिघि के नेतृत्व वाले गांवों में शिक्षा, पानी और स्वास्थ्य जैसे मूलभूत समस्याओं के निपटान में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है।