Skip to main content

  | मौसम…

411 समाचार
Public archive edition · Attributed source reporting with original dates · AI drafts are excluded

411 REFERENCE · Wikipedia

सियॅटल टाईम्स

Reference material by Wikipedia contributors. This retains its source identity and is not 411 news reporting.

द सियेटल टाइम्स (The Seattle Times) संयुक्त राज्य अमेरिका के वाशिंगटन राज्य के सीयेटल में स्थित अमेरिकी दैनिक समाचार पत्र है। इसकी स्थापना सन् 1891 में हुई थी और द सियेटल टाइम्स वाशिंगटन राज्य और प्रशांत उत्तर-पश्चिमी क्षेत्र के किसी भी समाचार पत्र की तुलना में सबसे अधिक प्रसार संख्या वाला है। सियेटल टाइम्स कंपनी के पास इस समाचार पत्र का स्वामित्व है और वो ही इसका प्रकाशन करती है, इस कंपनी का अधिकांश स्वामित्व ब्लेथेन परिवार के पास है जिनके पास कंपनी का 50.5% भाग है; शेष 49.5% हिस्सा मैक्लेची कंपनी के पास है। ब्लेथेन परिवार सन् 1896 से इस समाचार पत्र का स्वामित्व और संचालन कर रहा है। द सियेटल टाइम्स की प्रतिद्वंद्विता सियेटल पोस्ट-इंटेलिजेंसर के साथ लंबे समय से थी और यह सन् 2009 में तब तक चली जब सियेटल पोस्ट-इंटेलिजेंसर ने प्रिंट प्रकाशन बंद नहीं कर दिया। सिएटल टाइम्स को 11 पुलित्ज़र पुरस्कार प्राप्त हुए हैं और यह अपनी खोजी पत्रकारिता के लिए व्यापक रूप से प्रसिद्ध है। इतिहास द सियेटल टाइम्स की शुरुआत सियेटल प्रेस टाइम्स के रूप में हुई थी। यह चार पृष्ठों वाला एक समाचार पत्र था जिसकी स्थापना सन् 1891 में हुई थी और इसकी दैनिक वितरण संख्या 3,500 थी। इसे मेन के शिक्षक और वकील एल्डेन जे॰ ब्लेथेन ने सन् 1896 में खरीद लिया था।http://www.seattletimescompany.com/communication/overview.htm Overview of the Seattle Times द सियेटल टाइम्स https://web.archive.org/web/20140131022007/http://www.seattletimescompany.com/communication/overview.htm जनवरी 31, 2014http://www.historylink.org/essays/output.cfm?file_id=7896 The Seattle Times publishes its first edition edited by new co-owner Alden J. Blethen on August 10, 1896 वाल्ट क्रॉली अगस्त 10, 2006 HistoryLink.org – The Online Encyclopedia of Washington State History इसका नाम बदलकर सियेटल डेली टाइम्स कर दिया गया और आधे साल के भीतर ही इसकी प्रसार संख्या दोगुनी हो गई। सन् 1915 तक इसकी प्रसार संख्या 70,000 हो गई। सन्दर्भ श्रेणी:संयुक्त राज्य अमेरिका के समाचार पत्र श्रेणी:विश्व के प्रमुख दैनिक समाचार पत्र